Google Analytics —— Meta Pixel
April 05, 2026
Hindi Hindi

वजन कम ही नहीं त्वचा पर निखार भी लाता है सेंधा नमक, जानें कई गजब के फायदे

  • rounak group

टिप्स ट्रिक्स / शौर्यपथ /आमतौर पर सेंधा नमक या रॉक सॉल्ट का उपयोग लोग अपने व्रत के दौरान करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह नमक प्राकृतिक रूप से तैयार होता है और यह समुद्री नमक की तुलना में कहीं अधिक शुद्ध होता है। सेंधा नमक को हिमालयन साल्ट, रॉक साल्ट, सिन्धा नमक, सैन्धव नमक, लाहौरी नमक या हैलाइड सोडियम क्लोराइड भी कहा जाता है। सेंधा नमक एक प्रकार का खनिज है, जिसे नमक का शुद्ध रूप माना जा सकता है।
स्ट्रेस करें कम-
सेंधा नमक स्ट्रेस कम कम करता है। इसी के साथ यह सेरोटोनिन और मेलाटोनिन हार्मोन्स का बैलेंस बनाएं रखता है, जो तनाव से लड़ने में मदद करते हैं।
बॉडी पेन में राहत-
सेंधा नमक एक नैचरल पेनकिलर यानी दर्दनिवारक है। यह आपके शरीर को डिटॉक्स करने यानी कि शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम भी करता है। इसके लिए आपको सेंधा नमक का स्नान सप्ताह में दो से तीन बार करना चाहिए। सेंधा नमक की मदद से मांसपेशियों के दर्द और ऐंठन के साथ जोड़ो के दर्द को भी कम किया जा सकता है।
अच्छी नींद में मददगार-
सेंधा नमक मेलाटोनिन के स्तर और व्यक्ति के नींद चक्र को नियंत्रित बनाए रखने में मदद करता है।
पाचन समस्याओं के लिए सेंधा नमक-
बदहजमी, कब्ज, सीने में जलन, खट्टी डकार व गैस से राहत पाने के लिए भी सेंधा नमक का उपयोग किया जाता है। सेंधा नमक खनिज और विटामिन्स से भरा होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।
वजन कम करने में मददगार-
यह नमक भूख को कुछ समय के लिए कम करने और फैट बर्न करने में मदद कर सकता है।इससे वजन को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।
हेल्दी स्किन-
सेंधा नमक के क्लींजिंग और डिटॉक्सिफाइंग गुण डेड स्किन सेल्स को एक्सफोलिएट कर त्वचा के रंग को निखारकर उसे कोमल बनाने में मदद कर सकते हैं।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)