
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मनोरंजन /शौर्यपथ / सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से उनके परिजन और फैंस लगातार न्याय की गुहार लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर सुशांत के नाम से टॉप ट्रेंड होते रहते हैं। फैंस जांच रिपोर्ट से लेकर आरोपियों को सजा दिलाने की मांग करते रहे हैं। अब उनकी जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘न्याय: द जस्टिस’ का टीजर रिलीज किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म सुशांत सिंह राजपूत को ट्रिब्यूट की गई है।
58 सेकेंड का टीजर
फिल्म का टीजर देखें तो काफी धमाकेदार है। टीजर की शुरुआत एक अभिनेता के निधन से होती है। जिसमें पंखे से झूलता हुआ एक फंदा दिखाया जाता है। इसके बाद अधिकारियों की जांच टीम पूछताछ करती है। वहीं ड्रग्स का मुद्दा भी शामिल किया गया है।
फिल्म में कई बड़े कलाकार
फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत की भूमिका अभिनेता जुबेर खान निभा रहे हैं जबकि रिया चक्रवर्ती के किरदार में श्रेया शुक्ला हैं। इसके अलावा फिल्म में कई बड़े नाम असरानी, अमन वर्मा, शक्ति कपूर, सुधा चंद्रनन, किरण कुमार, रजा मुराद और सोमी खान हैं।
11 जून को रिलीज होगी
फिल्म को दिलीप गुलाटी ने निर्देशत किया है जबकि इसके निर्माता सरला ए साराओगी और राहुल शर्मा हैं। फिल्म 11 जून को रिलीज की जाएगी। बता दें कि सुशांत की डेथ एनिवर्सिरी 14 जून को है।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत
34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत बीते साल 14 जून को अपने मुंबई स्थित अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। पहले मामले की जांच मुंबई पुलिस और पटना पुलिस कर रही थी। बाद में इस केस की जांच सीबीआई को सौंप दी गई। इसके साथ ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) भी जांच में जुट गई। ड्रग्स केस से मामला जुड़े होने के बाद बॉलीवुड के कई बड़े नामों से पूछताछ की जा जुकी है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
