August 16, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    कुंभ और नागा साधुओं पर करण वाही ने कही ऐसी बात, मिलने लगीं जान से मारने की धमकियां, जानें पूरा मामला

    • doing of business

    मनोरंजन / शौर्यपथ / अभिनेता करण वाही अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में आ गए हैं। करण वाही को सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स द्वारा गालियां दी जा रही हैं, इसके साथ ही साथ उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जा रही हैं। ऐसे में करण वाही ने भी इन धमकी देने वाले लोगों को करारा जवाब दिया है।
    क्या था करण वाही का पोस्ट
    करण वाही के जवाब से पहले आपको बताते हैं उस पोस्ट के बारे में जिसको लेकर सारा विवाद शुरू हुआ। दरअसल करण वाही ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट किया था। करण का ये पोस्ट कुंभ और नागा साधुओं से जुड़ा था। करण ने अपने पोस्ट में लिखा था, ' क्या नागा बाबाओं के लिए कोई वर्क फ्रॉम होम कल्चर नहीं है? जैसे गंगा से पानी घर पर ले आए और फिर घर में ही स्नान ले लिया।' अपने पोस्ट के साथ करण ने #JustCurious और #KumbhMela का हैशटैग इस्तेमाल किया था।
    करण को मिल रहीं धमकियां
    करण के इस पोस्ट के बाद उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा धमकियां मिलने लगीं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें एंटी हिंदू बताया तो उससे भी अधिक संख्या में सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें गालियां देते हुए लिखा कि मुस्लिमों के खिलाफ बोलने में डर लगता है क्या? वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने करण वाही को जान से मारने की भी धमकी दी।
    करण ने दिया जवाब
    करण ने इस पूरे विवाद पर चुप्पी नहीं साधी और खुलकर अपनी बात रखी। करण ने कई इंस्टाग्राम मैसेजेस के स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किए और कमेंट करते हुए उन ट्रोल्स को जवाब दिया। बता दें कि कुछ मैसेजेस में इतने अपशब्दों का इस्तेमाल था, कि हमें उन्हें ब्लर करना पड़ा। हालांकि करण जौहर ने हेटर्स की गालियों को भी बिना ब्लर के शेयर किया है और बेहद सादगी से उन सभी को जवाब दिया है।
    हिन्दू होने क्या हैं जान लें
    करण वाही ने आखिर में एक इंस्टा स्टोरी पर लिखा,' मुझे कई सारे मैसेजेस मिले, जिसमें गालियों से लेकर जान से मारने तक की धमकी तक शामिल है। वाह भारत की जनता... अगर हिन्दू होने का मतलब कोरोना के सभी निर्देशों को नजर अंदाज करना है तो फिर आप में से कई लोगों को ये पढ़ने की जरूरत है कि आखिर हिन्दू होनो होता क्या है?' इसके बाद करण ने एक और इंस्टा स्टोरी में लिखा- काश इतना ट्रेक्शन तुम लोग मेरी फोटोज को भी देते। इसके साथ ही करण ने #Hatersgonnahate का हैशटैग इस्तेमाल किया।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision