August 16, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    अनुपम खेर ने पीएम मोदी को लेकर किया था ट्वीट, सोशल मीडिया पर अब भी नहीं थम रहा लोगों का गुस्सा

    • doing of business

    मनोरंजन /शौर्यपथ / अनुपम खेर को लेकर ट्विटर पर लोगों का गुस्सा थमता नहीं दिख रहा है। कोरोना वायरस की वजह से इस वक्त अस्पतालों में बेड से लेकर ऑक्सीजन तक की समस्या बनी हुई है। इस बीच अनुपम खेर ने पीएम मोदी को लेकर ट्वीट किया बस फिर क्या था वो यूजर्स के निशाने पर आ गए। ट्वीट के दो दिन बाद भी ट्रोल किए जाने की वजह से वो टॉप ट्रेंडिंग में बने हुए हैं।
    अनुपम खेर ने किया था ट्वीट
    दरअसल एक ट्वीट के जवाब में अनुपम खेर लिखते हैं कि ‘आदरणीय शेखर गुप्ता जी, ये कुछ ज्यादा ही हो गया। आपके स्टैंडर्ड से भी। कोरोना एक विपदा है। पूरी दुनिया के लिए। हमने इस महामारी का सामना पहले कभी नहीं किया। सरकार की आलोचना जरूरी है। उनपे तोहमत लगाइए। पर इससे जूझना हम सबकी जिम्मेदारी है, वैसे घबराइए मत। आएगा तो मोदी ही। जय हो।‘
    यूजर्स का रिएक्शन
    एक यूजर ने अनुपम खेर और सोनू सूद के फॉलोवर्स की तुलना की जहां अनुपम खेर के ज्यादा फॉलोवर्स की ओर इशारा किया गया है। कैप्शन में लिखा कि ‘हम एक ऐसी सोसाइटी में रहते हैं।‘ यूजर ने सोनू सूद को असली हीरो बताया।
    एक यूजर ने अनुपम खेर की फिल्म की तस्वीरों को पोस्ट करते हुए रिएक्शन दिया।
    एक यूजर ने अनुपम खेर को कंगना रनौत का लाइट वर्जन बताया।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision