
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मनोरंजन /शौर्यपथ /फिल्म 'भूत पुलिस', 'आदिपुरुष' और 'विक्रम वेधा',बंटी बबली-2 जैसी फिल्मों के बाद अभिनेता सैफ अली खान के हाथ एक और बड़ी फिल्म हाथ लगी है। खबर है कि एक्टर जल्द ही वह साइंटिस्ट होमी जहांगीर भाभा के रोल में देखें जाएंगे।
खबर है कि सैफ ने परमाणु भौतिक विज्ञानी होमी जहांगीर भाभा की रहस्यमयी मौत पर आधारित एक बायॉग्राफिकल ड्रामा साइन की है। जिसका निर्देशन डायरेक्टर विक्रमजीत सिंह कर रहे हैं।
फिल्म के सैफ ने भरी हामी
पीपिंगमून की एक रिपोर्ट के अनुसार, सैफ अली खान ने फिल्म के लिए हामी भर दी है, जो परमाणु भौतिक विज्ञानी होमी जहांगीर भाभा की संदिग्ध मौत के आसपास होगी। रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस एंटरटेनमेंट ने फिल्म का टाइटल 'एसेसिनेशन ऑफ होमी भाभा' रखा है।फिल्म कथित तौर पर विक्रमजीत सिंह द्वारा निर्देशित की जाएगी जिन्होंने इससे पहले रणबीर कपूर, जैकलीन फर्नांडीज और अर्जुन रामपाल की फिल्म रॉय को डारेक्ट किया था।
दूसरे लीड कास्ट जल्ह होंगे फाइनल
रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म में सैफ होमी भाभा के किरदार में नजर आएंगे। मेकर्स फिल्म के लिए दूसरे लीड कास्ट को फाइनल करने में लगे हैं। होमी भाभा की सुरक्षा के काम में लगाए गए एजेंट की भूमिका के लिए भी कास्टिंग की प्रक्रिया चल रही है। फिल्म शूटिंग बेरुत और इंडिया में की जाएगी। यह फिल्म साल 1960 के दशक में हुई भाभा की रहस्यमयी मौत की घटना पर आधारित होगी।
सैफ अली खान की वेब सीरीज
सैफ अली खान को पिछली बार वेब सीरिज 'लाल कप्तान' में देखा गया था। सैफ वेब सीरीज 'तांडव' में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से उन्होंने लोगों का दिल जीता।
जानिए कौन है होमा भाभा
भारत के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों में शुमार होमी जहांगीर भाभा को भारत के परमाणु उर्जा कार्यक्रम का जनक कहा जाता है। भाभा को पांच बार भौतिकी के नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। उन्हें पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
