August 16, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    'राधे' में दिशा पाटनी के साथ सलमान खान ने बजाई 'सीटी', अब जैकलीन फर्नांडिस को 'दिल दे दिया'

    • doing of business

    मनोरंजन /शौर्यपथ / बॉलीवुड फैन्स सलमान खान की अपकमिंग फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले जहां दर्शकों ने राधे के ट्रेलर को बेशुमार प्यार दिया तो वहीं उसके बाद सलमान खान और दिशा पाटनी का गाना सीटी मार भी खूब हिट हुआ। ऐसे में अब सलमान खान, जैकलीन फर्नांडिस के साथ गाने दिल दे दिया में नजर आएंगे।
    12 बजे रिलीज होगा सॉन्ग
    सलमान खान ने सोशल मीडिया पर फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई के गाने दिल दे दिया की एक छोटी सी झलक साझा की है। इसके साथ ही सलमान खान ने ये बताया है कि गाना कल (30 अप्रैल) को रिलीज होगा। बता दें कि दिल दे दिया गाना शुक्रवार को दोपहर 12 बजे रिलीज होगा।
    हिमेश रेशमिया ने दिया म्यूजिक
    बता दें कि इस गाने का म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने दिया है। वहीं इस गाने के बोल शब्बीर अहमद ने लिखे हैं। बता दें कि इस गाने को आवाज कमाल खान और पायल देव ने दी है। जैकलीन और सलमान खान के इस गाने की एक झलक फिल्म के ट्रेलर में भी दिखाई गई थी, तभी से फैन्स इसके लिए एक्साइटिड थे। ऐसे में अब जल कल गाना रिलीज हो जाएगा तो फैन्स और ज्यादा एक्साइटिड हैं।
    फैन्स पसंद कर रहे हैं गाने की झलक
    बता दें कि सलमान खान ने जो सोशल मीडिया पर एक झलक दिखाई है, उसमें एक ओर जहां सलमान खान काफी चुलबुले अंदाज में नजर आ रहे हैं तो वहीं जैकलीन फर्नांडिस बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इसके साथ ही गाने में रणदीप हुड्डा भी कुछ देर के लिए दिखते हैं। फैन्स सलमान के पोस्ट पर कमेंट कर इस गाने के लिए प्यार जता रहे हैं।
    हिट हुआ सीटी मार
    याद दिला दें कि इससे पहले राधे का गाना सीटी मार रिलीज हुआ था। गाने में सलमान खान के साथ दिशा पाटनी नजर आईं। फैन्स ने इस गाने को खूब पसंद किया। एक ओर जहां ये गाना सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो वहीं दूसरी ओर यूट्यूब पर भी ट्रेंड किया। गौरतलब है कि फिल्म 13 मई को रिलीज होगी और फिल्म में सलमान खान व दिशा पाटनी के साथ ही रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision