
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मनोरंजन /शौर्यपथ / बॉलीवुड में सलमान खान, शाहरुख खान और सलमान खान कभी अपनी दोस्ती तो कभी राइवलरी को लेकर खूब सुर्खियों में रहे हैं। सलमान खान और आमिर खान ने सिर्फ एक बार साथ काम किया और उनकी फिल्म 'अंदाज अपना अपना' आज भी सिनेमाप्रेमियों की फेवरिट है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे से बात भी नहीं करते थे। हालांकि उनका एक पुराना इंटरव्यू सामने आया है जिसमें आमिर के अफेयर्स पर पूछने पर सलमान ने मजेदार जवाब दिया था।
आमिर के बारे में ये बोले थे सलमान
इस पुराने इंटरव्यू में सलमान से पूछा गया था कि आमिर के अफेयर्स के बारे में जो अफवाहें सुन रहे हैं क्या वो सही हैं। इस पर सलमान कहते हैं, वो आमिर के बारे में नहीं वो मेरे अफेयर्स के हैं। सलमान कहते हैं कि आमिर की इमेज बहुत क्लीयर है और पता नहीं वह ये कैसे मैनेज करते हैं। क्योंकि सबसे पहली बात तो वह शादीशुदा हैं। वह बहुत स्वीट दिखते हैं। हर समय कहते रहते हैं कि मैं अपनी बीवी से बहुत प्यार करता हूं, अपनी वाइफ के लिए पागल हूं तो बच जाता है वो। साथ में सलमान यह भी कहते हैं कि वह मुझे मार डालेंगे।
शूटिंग के वक्त नहीं करते थे बात
फिल्म में आमिर खान और सलमान खान की को-स्टार रवीना टंडन ने कुछ साल पहले हिंदुस्तान टाइम्स को बताया था कि फिल्म 'अंदाज अपना अपना' की शूटिंग के दौरान कोई एक-दूसरे से बात नहीं करता था। सबके झगड़े चल रहे थे। आमिर और सलमान एक-दूसरे से बात नहीं करते थे। रवीना ने बताया था कि वह और करिश्मा भी एक-दूसरे से बात नहीं करती थीं।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
