
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मनोरंजन /शौर्यपथ / कोरोना के बीच कई बुरी खबरें सुनने को मिल रही हैं। ऐसे में कई सिलेब्स के निधन अफवाहें भी सामने आ रही हैं। मीनाक्षी शेषाद्री, लकी अली के बाद अब 'रामायण' में रावण का रोल प्ले करने वाले अरविंद त्रिवेदी के निधन की अफवाह उड़ने लगी। इस खबर का खंडन 'लक्ष्मण' सुनील लहरी ने किया है। उन्होंने लोगों से दरख्वास्त की है कि ऐसी अफवाहें ना उड़ाएं।
मिल रही हैं बुरी खबरें
सुनील लहरी ने अरविंद त्रिवेदी की तस्वीरें शेयर करके मैसेज लिखा है, आजकल कोई ना कोई बुरी खबर सुनने को मिलती है कोरोना की वजह से, ऊपर से अरविंद त्रिवेदी जी (रावण) की झूठी खबर, मेरी प्रार्थना है झूठी अफवाह फैलाने वालों से कृपया करके इस तरह की खबर ना फैलाए... भगवान की दया से अरविंद जी ठीक हैं और प्रार्थना करती हूं कि भगवान उन्हें सदैव स्वस्थ रखें।
बीते साल भी उड़ी थी खबर
अरविंद त्रिवेदी के निधन की खबर बीते साल भी उड़ी थी। उस वक्त उनके भतीजे ने ट्विटर पर सफाई दी थी कि अरविंद बिल्कुल ठीक हैं। बीते साल कोरोना लॉकडाउन के दौरान 'रामायण' और 'महाभारत' का टेलीकास्ट हुआ था। दर्शकों ने इन दोनों धारावाहिकों को खूब पसंद किया था।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
