August 16, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    कोविड -19 के खिलाफ साथ आए बॉलीवुड-साउथ के सितारे,अलिया संग अजय देवगन बोले-वैक्सीन से जुड़ी अफवाहों पर न दें ध्यान

    • doing of business

    मनोरंजन /शौर्यपथ /कोरोना वायरस दूसरा बिकराल रूप पूरी दुनिया पर कहर बरपा रहा है। आम से लेकर खास तक, हर कोई परेशान है। ऐसे में बॉलीवुड से लेकर साउथ के सुपरस्टार एक साथ मंच पर आकर लोगों से इस घातक महामारी से लड़ने के लिए, सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है।
    एक्ट्रेस आलिया भट्ट, एक्टर अजय देवगन , साउथ एक्टर राम चरण ,जूनियर एनटीआर औऱ निर्देशक एसएस राजामौली ने एक वीडियो के जरिए जनता से अपना ख्याल रखने और वैक्सीन लगाने की बात कही है। यह वीडियो हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और इंग्लिश में मैसेज शेयर किया गया है। इस वीडियो को RRR मूवी के ऑफिशियल ट्विटर सहित इन सभी कलाकारों ने अपने-अपने ऑफिशियल सोशल अकाउंट से शेयर किया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।
    एकजूट होने के लिए दिया जोर
    वीडियो संदेश में, RRR टीम ने कहा, ''कोरोनावायरस संक्रमण की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है और जिसका असर देश पर भर पड़ रहा है। हमें इस महामारी से लड़ने के लिए एकजूट होकर काम करना पड़ेगा, जैसा कि हमने पिछले साल कोविड19 का सफलतापूर्वक मुकाबला किया था। एक बार फिर, एकजुट होने और फिर से लड़ने का समय आ गया है। कोविड के खिलाफ लड़ने के लिए मास्क और सैनिटाइज़र सबसे बड़े हथियार हैं। ''
    मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग की अपील
    RRR टीम आगे लोगों से अपील करते हुए कहा, '' मास्क पहने और अपने हाथ को अच्छे से धोएं ,सैनिटाइज़र लगाएं और सोशल डिस्टेंस का पालन करें, कोशिश करें बाहर कम निकले। घर पर रहें और सुरक्षित रहें। घर पर रहना बहुत जरूरी है। बहुत जरूरी होने पर ही बाहर कदम रखें।
    वैक्सीन को लेकर किया जागरूक
    वैक्सीन के के बारे में गलत धारणाओं पर भरोसा न करें। कोविड वैक्सीन प्राप्त करने के लिए अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को प्रोत्साहित करें। मास्क पहनने का संकल्प लें और अपने लिए, अपने परिवार के लिए, अपने दोस्तों के लिए, अपने देश के लिए टीका लगवाएं। जय हिन्द!"
    बता दें कि ये सभी सितारे जल्द ही फिल्म RRR में देखें जाएंगे। इस फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं। 'आरआरआर' फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में निर्मित सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। हाल ही में, आरआरआर निर्माताओं ने अजय देवगन का परिचय वीडियो जारी किया, वह एक डाकू की भूमिका निभा रहा है जो गोलियों से डरता नहीं है। देश भर के प्रशंसक इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। राजामौली भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी हिट फिल्म बाहुबली: द कन्क्लूजन के बाद वापस आ रहे हैं। 13 अक्टूबर को फिल्म रिलीज होगी।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision