
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मनोरंजन /शौर्यपथ / बॉलीवुड सिंगर लकी अली के अपने मौत की अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए कहा कि मैं स्वस्थ और जीवित हूँ। बीते दिन सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें थीं कि कोरोना संक्रमित होने के बाद सिंगर लकी अली का निधन हो गया है। इस तरह की बातें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिंगर के फैन्स मायूस होकर उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने लगे थे।
लकी अली ने अपनी इंस्टा-स्टोरी में लिखा है, 'सभी को हाय! अपनी मौत की अफवाह पर मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैं जिंदा हूं, स्वस्थ हूं और अपने घर पर शांति से आराम कर रहा हूं। आशा करता हूं आप लोग भी अपने घर सुरक्षित होंगे। भगवान इस मुश्किल घड़ी में हम सभी को बचाए रखें।'
इससे पहले लकी अली की दोस्त और एक्ट्रेस नफीसा अली ने इन अफवाहों का खंडन करते हुए जानकारी दी थी, 'वह बिल्कुल स्वस्थ हैं और अपने परिवार के साथ हैं। वह कोविड से संक्रमित नहीं है।'
लकी अली का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, वहीं उनके चाहने वाले उनके स्वस्थ रहने की जानकर खुश हैं। आपको बता दें कि इन दिनों लकी बेंगलुरु में अपने परिवार के साथ अपना समय गुजार रहे हैं। आए दिन वह खुद भी अपने सोशल पोस्ट से अपने परिवार और फ्रेंड के साथ वक्त गुजारते हुए फोटो शेयर करते रहते हैं।
हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था लंबे समय बाद अपने दोस्त से मिला। उन्होंने अपनी फीमेल दोस्त के साथ एक फोटो भी शेयर किया था। इसके अलावा उन्होंने कई और पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह बिल्कुल ठीक और स्वस्थ दिखाई दे रहे हैं।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
