
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मनोरंजन /शौर्यपथ /टीवी की दुनिया की जानी मानी अदाकारा रतन राजपूत लंबे टाइम से एक्टिंग वर्ल्ड से दूर हैं। हालांकि एक इंटरव्यू के दौरान रतन ने अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जिससे वह एक बार खबरों में छाई हुई हैं।
'रतन का रिश्ता' से अभिनव शर्मा को चुना था अपना हमसफर
आपको याद दिला दें कि साल 2010 में रतन राजपूत ने अपने रियलिटी शो 'रतन का रिश्ता' से खूब सुर्खियां बटोरीं। इस शो की वजह से रतन काफी कॉन्ट्रोवर्सी में भी रही थीं। उन्होंने इस शो में अपना रियल स्वयंवर रखा था। इसमें देश-विदेश से आए कई हैंडसम हंक ने हिस्सा लिया और रतन का दिल जीतने की कोशिश की थी। रतन राजपूत ने भी 10 साल पहले अपने हमसफर के लिए अभिनव शर्मा को चुना था।
लोगों का लगा मैंने पैसे की वजह रचाई थी अपना स्वयंवर
ETimes के साथ बातचीत में रतन राजपूत ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में कई उतार-चढ़ाव के बारें में बात कीं। इस दौरान जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि, 'रियलिटी शो 'रतन का रिश्ता' करने के लिए आपकी आलोचना हुई थी, इससे आपकी करियर पर क्या असर पड़ा? इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि लोगों की नजर में मैंने इस शो अटेंशन और पैसे को लोभ में की थी, हालांकि ये सच नहीं है।
'रतन का रिश्ता' नकली नही था
रतन आगे इस बारें में विस्तार से कहती हैं कि इस शो को ज्वाइंन करने से पहले मैंने कई बार इस बारें में सोची और तब जाकर हामी भरी। सच कहूं तो यह बिल्कुल भी नकली नहीं था, सब कुछ रियल था। सिर्फ इसलिए कि, मुझे शो में एक आदमी मिला और मैंने टेलीविजन पर सबके सामने सगाई कर ली, लोगों ने सोचा कि यह एक नौटंकी है।
अभिनव शर्मा से सगाई के बाद टीवी से ली ब्रेक
वह आगे कहती हैं कि अभिनव शर्मा से सगाई के बाद मैंने इस रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए ही एक साल एक्टिंग से ले ली थी। लेकिन ये दुर्भाग्य रहा कि मैं कामयाब नहीं हो पाई और आखिर में हमने इसे आपसी सहमति से खत्म करने का निर्णय लिया था। वह कहती हैं कि अगर मैं इसके बारे में गंभीर नहीं होती, तो मैं काम से छुट्टी क्यों लेती? हम मुझे सिर्फ पैसा चाहिए होता, तो हम झूठ बोल सकते थे और डांस रियलिटी शो में एक साथ कमाई करने के लिए भाग ले सकते थे, लेकिन हमने ऐसा कुछ नहीं किया। जब लोग ऐसी बातें करते हैं तो मुझे दुख होता है।
रियलिटी शो करने का कोई मलाल नहीं है
एक सवाल का जवाब देते हुए उन्हें रियलिटी शो करने का कोई मलाल नहीं है, लेकिन इससे उनके अभिनय करियर पर असर पड़ा है। वह कहती हैं कि मुझे कोई पछतावा नहीं है। इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने कहा कि, अगर मैंने शो नहीं किया होता तो वे मुझे अपने प्रोजेक्ट्स में कास्ट करते। मैं उस तर्क को कभी नहीं समझ सकी। मेरे अभिनय कौशल अभी भी वही थे और कुछ भी मेरे काम को प्रभावित नहीं कर सकते थे। उस समय इन सबका मुझ पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा था, लेकिन अब मैं इसे भूल चुकी हूं।'
इन शोज में दिख चुकी है रतन
रतन टीवी शो 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' से घर -घर में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुई थीं। इस शो में वह 'ललिया' का रोल निभाकर कर इस किरदार को जीवंत किया था। इसके बाद रतन को ' राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी,'' दिल से दिया वचन', 'रिश्तों का मेला' 'महाभारत' और 'संतोषी मां' में भी काम किया है। इसके अलावा वो बिग बॉस 7 और फियर फाइल्स में भी दिख चुकी हैं।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
