
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मनोरंजन /शौर्यपथ /बॉलीवुड का आइकॉनिक गाना 'चोली के पीछे क्या है' बीते दिनों नीना गुप्ता के एक खुलासे की वजह से सुर्खियों में रहा था। नीना ने ऑटोबायॉग्रफी 'सच कहूं तो' में बताया था कि इसकी शूटिंग के दौरान फिल्म के डायरेक्टर सुभाष घई ने उन्हें 'पैडेड ब्रा' पहनने की सलाह दी थी, जिसे लेकर वो काफी असहज हो गई थीं। वहीं, हाल ही में ये गाना एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। इस गाने में जबरदस्त परफॉर्मेंस देने वाली एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने इसकी मेकिंग का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें दिख रहा है कि किस तरह सुभाष घई खुद डांस करते हुए एक्टर्स को ट्रेनिंग दे रहे हैं।
सुभाष ने खुद किए डांस स्टेप्स
माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सुभाष घई के साथ अपने पुराने गाने 'चोली के पीछे क्या है' का मेकिंग वीडियो देख रहे हैं। इस दौरान दोनों ही पुराने दिनों को याद कर इमोशनल हो रहे हैं। दरअसल, ये डांस रिएलिटी शो 'डांस दीवाने 3' के एक एपिसोड का एक प्रोमो है, जिसमें सुभाष गई बतौर खास गेस्ट पहुंचे हैं। इस शो पर माधुरी जज हैं। इस मेकिंग में दिख रहा है कि सुभाष खुद डांस स्टेप्स करते हुए माधुरी और नीना गुप्ता को ट्रेन कर रहे हैं।
सरोज खान की याद
इस वीडियो को शेयर करते हुए माधुरी ने कैप्शन में लिखा- 'खलनायक के सेट पर सुभाष घई और सरोज खान के साथ। डांस दीवाने 3 के इस खास एपिसोड में सुभाष घई जी के साथ पुराने दिनों की याद में डूब गई। हम आपको याद करते हैं सरोज जी'।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
