Google Analytics —— Meta Pixel
May 23, 2026
Hindi Hindi

महा संपर्क अभियान के लोकसभा सह प्रभारी बने दयावंत बांधे....

  • rounak group

   बेमेतरा / शौर्यपथ / भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश 30 मई से 30 जून तक प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में महा-जनसंपर्क अभियान एवं विभिन्न कार्यक्रम करेगी। इसी महा-जनसंपर्क अभियान को लेकर दुर्ग लोकसभा सह प्रभारी की जिम्मेदारी नवागढ़ विधानसभा के भाजपा नेता व अनुसूचित जाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री दयावंत धर बांधे को दी गयी है।
  नियुक्ति पर दयावंत बांधे ने कहा कि दायित्व दिए जाने पर भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, सांसद विजय बघेल, लोकसभा संयोजक प्रेमप्रकाश पांडेय, सम्भाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, जिला उपाध्यक्ष विकास धर दीवान सहित वरिष्ठ नेताओं का आभार प्रकट करता हूं। उन्होंने कहा कि 30 मई को हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार अपने 09 वर्ष पूर्ण कर रही है। इस अवसर पर 30 मई से 30 जून तक भाजपा संगठन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम सभी जिला, मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ पर आयोजित किए जाएंगे तथा महा जनसंपर्क अभियान लोकसभा क्षेत्रों में चलाया जाएगा। इस महा-जनसंपर्क अभियान एवं विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु प्रदेश की योजना बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में हुई।
    दायित्व मिलने पर फिरतुराम साहू, नरेन्द्र शर्मा, महिला मोर्चा महामंत्री मधु रॉय, पूर्व नप अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग, पंचायत प्रकोष्ठ जिला संयोजक हरिकिशन कुर्रे, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष डॉ जगजीवन खरे, पूर्व जनपद सदस्य निमिराज सोनवानी, सुशील बनर्जी, पन्ना टण्डन, होरिलाल सिन्हा, सुरेश साहू, मिन्टू बिसेन, गुरमुख भार्गव, सुभाष सोनी, दीपक तिवारी, छन्नू गुप्ता, भगत कुम्भकार,दुर्गा सोनी, मीना साहू, बबलू राजपूत, राजेंद्र मिश्रा, अनिल मिश्रा,राजाराम चंद्राकर, रामसागर साहू,  गजेन्द्र साहू, सुरेश निषाद, अभिषेक राजपूत, टीकम गोस्वामी, अमिता बघेल, खेमिन बाई, दुर्जन साहु, संजू राजपूत, रोहित साहू, मनीराम साहू, महेश टण्डन, राजकुमार मिश्रा, काल्विन जोशी, तोपसिंह साहू, फुलचंद साहू, सुरेंद्र सिंह, भुनेश्वर वर्मा, ओम राजपूत, नरेश वर्मा, वेदप्रकाश वर्मा, मुरारी साहू, शोभित साहू, वेदराम साहू, रामनाथ साहू, त्रिलोक साहू, मेलाराम यादव, बाबूराम रजक, अश्वनी साहू,कपिल बंजारे, प्रेमु वर्मा, गोलू सिन्हा, मनीष सेन, रम्पल टुटेजा, श्रीकांत ठाकुर, युपेश साहू, तनु दीवान, मुचकुंद राजपूत, बालशंकर वर्मा, सदीप वैष्णव, वीरेन्द्र घृतलहरे, जितेंद्र मात्रे, विजय डहरिया, बबलू बांधे, अर्पित गुप्ता, महेन्द्र जायसवाल, देव मिश्रा, मोनू गोस्वामी,आमिथलेश सोनकर आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)