
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
रायपुर / शौर्यपथ / जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर की मासिक बैठक आज जिला कांग्रेस मुख्यालय गांधी मैदान में हुआ ।आज की बैठक की अध्यक्षता उधोराम वर्मा अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने भाजपा द्वारा किये ज़ा रहे गौठान विरोधी गतिविधियों का डट कर मुकाबला करने की बात कही।उन्होंने महिला स्व- सहायता समूह की बहनो ,गौठान अध्यक्षों,गोबर बेचने वाले किसान युवाओ को आगे आकर विरोध करने की बात करने के साथ -साथ गौठान से ग्रामीणों को मिलने वाले प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ से अवगत कराएं ।
आज की बैठक में गौठान में कार्य करने वाली स्व सहायता समूह की बहने ,गोबर बेचने वाले किसान ,रीपा में कार्य करने वाले युवा साथी सभी लोग आगे आकर भाजपा द्वारा सरकार के सफल गौठान योजना का विरोध करने के विरुद्ध आवाज बुलंद किये ।सभी ने बारी-बारी से विरोध किया ।इस दौरान गौठान से जुड़े लोगो ने गांधी के ग्राम स्वराज के संकल्प को साकार करने वाले सरकार के महत्त्वाकांक्षी गौठान योजना के कार्यों एवं गतिविधियों का विस्तार से जानकारी दिये।भाजपा के द्वारा किए जा रहे विभिन्न कुत्सित कार्यों पर घोर आपत्ति एवं नाराजगी जाहिर की।
बैठक के उपरान्त सभी लोग ,महिला स्व सहायताओ की बहनो ने रैली के रूप में गांधी मैदान कांग्रेस भवन से कोतवाली चौक ,छोटा पारा होते हुए राजीव गांधी चौक से वाइट हॉउस नगर निगम होते हुए कांग्रेस भवन में समापन हुआ।रैली के दौरान नारे लगाते लोग किसान विरोधी,पशुपालक विरोधी,महिला स्व- सहायता से जुड़े महिलाओं विरोधी भाजपा के विरुद्ध मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू ने अपने शब्दों से भाजपा के कृत्य पर कठोर प्रहार किया एवं गौठान विरोध भाजपा को तथ्यात्मक बाते रखी।कार्यक्रम शकुन डहरिया प्रदेस कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी सदस्य ने महिलाओ को आगे आकर भाजपा का मुह तोड़ जवाब देने की बात कही ,प्रवीण साहू ने कांग्रेस की विचारधारा से आमलोगो को अवगत कराने की बात कही।
कार्यक्रम में आगामी दिनों में शासन की योजनाओ को जन - जन तक पहुचाने की बात कही।किसानों को खाद बीज एवं कृषि से सम्बन्धित सभी कार्यो में किसानों की मदद करने की बात कही गई।कार्यक्रम में नन्दलाल देवांगन बिरगांव महापौर,चंद्रशेखर शुक्ला, कृपा राम निषाद , मोहन लाल वर्मा ,घनश्याम वर्मा,धनराज मध्यानी ,उत्तरा कमल भारती,देवव्रत् नायक,सौरभ मिश्रा,सौरभ शर्मा,विद्याभूषण सोनवानी,कोमल साहू,दुर्गेश वर्मा,योगेंद्र सोलंकी अरुण शुक्ला,रामचंद्र साहू,सुनील सोनी,भगवती डहरिया,अश्वनी वर्मा,संतोष पाल,दीपा साहू,चुरामनी साहू,गंगाधर गिलहरे प्रकाश बांधे, बसंत साहू,केशरी मोहन साहू,दुर्गा यादव,राजकुमार साहू,जितेंद्र चंद्राकर,मंशा निर्मलकर,राजू शर्मा,राजू यादव,देवेंद्र मिश्रा,प्रणव ठाकुर,रहमत खान,आशीष दुबे,अविनाश निहाल एवं हजारों की संख्या में गोठान समूह की बहने, गौपालक किसान और अन्य ग्रामीणजन सम्मलित हुए ।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
