
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
सांसद अपने क्षेत्र की जनता के सामने रखें रिपोर्ट कार्ड – केंद्र में सरकार होने के बावजूद छत्तीसगढ़ और अपने क्षेत्र के विकास के लिए क्या किया
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग के कांग्रेस नेता राजेंद्र साहू भाजपा कहर वार पर पलटवार करने पर माहिर है हर राजनितिक वार की प्रतिक्रिया दुर्ग से राजेंद्र साहू द्वारा लगातार दिया जाता रहा है . प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने प्रदेश के सभी भाजपा सांसदों से सवाल किया है कि उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र का कितना विकास किया है? भाजपा सांसदों ने केंद्र सरकार से अपने क्षेत्र के विकास के लिए कौन सी योजना लेकर आए हैं? भाजपा सांसदों को यह भी बताना चाहिए कि अपने क्षेत्र के कितने बेरोजगारों को रोजगार दिलाया है।
राजेंद्र ने कहा कि केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार पिछले 9 साल से सत्तारूढ़ है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद अरुण साव, विजय बघेल, सरोज पांडेय सहित सभी भाजपा सांसदों को अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखना चाहिए। रिपोर्ट कार्ड में उनके द्वारा किये गए कार्यों का ब्यौरा होना चाहिए, ताकि जनता उनके संसदीय कार्यकाल की उपलब्धियों को जान सके।
राजेंद्र ने कहा कि देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों से त्रस्त हो चुकी है। सांसदों को बताना चाहिए कि उन्होंने अभी तक इन मुद्दों पर संसद में सरकार से सवाल क्यों नहीं किया ? आम जनता के लिए सबसे महत्वपूर्ण महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर भाजपा सांसद चुप क्यों हैं? सांसदों को बताना चाहिए कि अभी तक उन्होंने जनता को महंगाई से राहत दिलाने के लिए क्या किया है?
राजेंद्र ने कहा कि मोदी सरकार यात्री ट्रेनों का संचालन भी नहीं कर पा रही है। मोदी सरकार द्वारा आए दिन दर्जनों ट्रेनें रद्द करने का फैसला ले रही जिसके कारण लाखों रेल यात्री हलाकान हो रहे हैं। ट्रेनें सही समय पर चलाने में भी केंद्र सरकार विफल रही है। लगभग हर ट्रेन 6 से 12 घंटे तक देर से चल रही हैं जिससे लाखों यात्री परेशान हैं। छत्तीसगढ़ के सभी भाजपा सांसद बताएं कि रेल यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए उन्होंने क्या किया ?
राजेंद्र ने कहा कि कोरोना काल में मोदी सरकार ने 20 लाख करोड़ का राहत पैकेज घोषित किया था। छत्तीसगढ़ को इस पैकेज से क्या मिला ? छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसद बताएं कि उनके संसदीय क्षेत्रों में राहत पैकेज से क्या किया गया। कितने लघु व्यवसाइयों को राहत दी गई? कितने किसानों और कारोबारियों को राहत मिली ? आखिर 20 लाख करोड़ का पैकेज गया कहां।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
