Google Analytics —— Meta Pixel
June 10, 2026
Hindi Hindi

दुर्ग शहर विधानसभा की कोर कमेटी एवं मंडलो की कार्यसमिति की बैठक आज : प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में होंगी सभी बैठक

जितेंद्र वर्मा: भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्ग जितेंद्र वर्मा: भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्ग
  • rounak group

   दुर्ग । शौर्यपथ । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के दिशा-निर्देश अनुसार दुर्ग शहर विधानसभा स्तरीय कोर कमेटी की बैठक एवं दुर्ग जिला भाजपा संगठन के अंतर्गत आने वाले दुर्ग शहर विधानसभा के मंडलों की बैठक 4 जून एवं 5 जून 2023 को संपन्न होगी।

उक्त बैठकों के संबंध में दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि दुर्ग विधानसभा स्तरीय कोर कमेटी की बैठको में प्रदेश भाजपा नेतृत्व द्वारा जारी अपेक्षित सूची अनुसार तय पदाधिकारी शामिल होंगे, जिसमें मार्गदर्शन हेतु विषय प्रवर्तक के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी एवं दुर्ग जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे साथ ही दुर्ग विधानसभा कोर कमेटी में विधानसभा प्रभारी प्रीतम साहू विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

दुर्ग शहर विधानसभा स्तरीय कोर कमेटी की बैठक एवं दुर्ग शहर विधानसभा अंतर्गत आने वाले सभी चार मंडलों की कार्यसमिति की बैठक 4 एवं 5 जून को रखी गई है। इन सभी बैठकों में विषय प्रवर्तक के रूप में दुर्ग संभाग प्रभारी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी के साथ जिला भाजपा संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल , राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय, लोकसभा सांसद विजय बघेल, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा विधानसभा प्रभारी प्रीतम साहू विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे।  

दुर्ग विधानसभा की बैठकों हेतु तय समय सारणी अनुसार 4 जून रविवार को दुर्ग शहर विधानसभा स्तरीय कोर समिति की बैठक प्रातः 11:00 बजे से जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में होगी, इसके बाद दोपहर 12:30 बजे से सिकोलाभाठा पटरीपार मंडल कार्यसमिति की बैठक मिलन पैलेस, बोगदा पुलिया के पास धमधा रोड दुर्ग में आहूत की गई है तत्पश्चात दोपहर 3:00 बजे से कसारीडीह बोरसी मंडल कार्यसमिति की बैठक बाफना मंगलम, पदनाभपुर दुर्ग में आयोजित है, तदुपरांत शाम 5:00 बजे से चंडी शीतला मंडल कार्यसमिति की बैठक स्थान ट्विंकल किड्स स्कूल आर्य नगर दुर्ग मैं रखी गई है। अगले दिन 5 जून सोमवार को प्रातः 11:00 बजे से गंजपारा सदर मंडल कार्यसमिति की बैठक जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में संपन्न होगी। 

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि विधानसभा स्तरीय कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश भाजपा नेतृत्व द्वारा सुनिश्चित की गई अपेक्षित श्रेणी की सूची के अनुसार तय पदाधिकारी सम्मिलित होंगे तथा मंडल कार्यसमिति की बैठक में मंडल में निवासरत जिला भाजपा पदाधिकारी, जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य, मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, मंडल भाजपा पदाधिकारी से लेकर शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक सहसंयोजक, मोर्चा प्रकोष्ठ के मंडल पदाधिकारी, पार्षद, पूर्व पार्षद सहित समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे । 

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)