Google Analytics —— Meta Pixel
May 23, 2026
Hindi Hindi

नगरीय निकाय एवं पंचायत उपचुनाव के लिए भाजपा ने घोषित की चुनाव संचालन समिति

  • rounak group

दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग जिले में दुर्ग नगर निगम अंतर्गत वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद, अहिवारा नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद तथा जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 के सदस्य हेतु नगरीय निकाय एवं पंचायत उप चुनाव की प्रशासनिक प्रक्रिया प्रारंभ होने पर चुनाव प्रचार, प्रबंधन एवं संचालन व्यवस्थित रूप से किये जाने हेतु दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा द्वारा जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल की सहमति से चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया है।

नगर पालिक निगम दुर्ग अंतर्गत वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद उपचुनाव हेतु गठित चुनाव संचालन समिति निम्नानुसार है :-

संयोजक - सुरेंद्र कौशिक,
पदेन सदस्य- डॉ. सुश्री सरोज पाण्डेय (सांसद राज्यसभा), विजय बघेल (सांसद लोकसभा), (जिला भाजपा अध्यक्ष), प्रीतम साहू (विधानसभा प्रभारी), केएस चौहान (मंडल प्रभारी), राजा महोबिया (मंडल सह प्रभारी)
सदस्य - श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर, श्रीमती उषा टावरी, डॉ. शिवकुमार तमेर, डॉ. सुनील साहू, विनायक नातू, अजय वर्मा, सतीश समर्थ, अजय तिवारी, देवेंद्र चंदेल, रोमनाथ साहू, अमजद अली, संतोष सोनी, गजेंद्र यादव, मनोज मिश्रा। बोरसी कसारीडीह मंडल में निवासरत मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री उक्त समिति में सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे।

नगर पालिका परिषद अहिवारा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद उपचुनाव हेतु गठित चुनाव संचालन समिति निम्नानुसार है :-
संयोजक - नटवर ताम्रकार
पदेन सदस्य- डॉ. सुश्री सरोज पाण्डेय (सांसद राज्यसभा), विजय बघेल (सांसद लोकसभा), जितेंद्र वर्मा (जिला भाजपा अध्यक्ष), डॉ. रामकुमार वर्मा (विधानसभा प्रभारी), सुरेंद्र कौशिक (मंडल प्रभारी), दीपक चोपड़ा (मंडल सह प्रभारी)
सदस्य - सांवलाराम डाहरे, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, लाभचंद बाफना, रविशंकर सिंह लीमन साहू, अशोक बाफना, नरेंद्र यादव, सतीश साहू, ईश्वर शर्मा। अहिवारा नगर में निवासरत मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री उक्त समिति में सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे।

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 के सदस्य उपचुनाव हेतु गठित चुनाव संचालन समिति निम्नानुसार है :-
संयोजक - ललित चंद्राकर
पदेन सदस्य- डॉ. सुश्री सरोज पाण्डेय (सांसद राज्यसभा), विजय बघेल (सांसद लोकसभा), जितेंद्र वर्मा (जिला भाजपा अध्यक्ष), गौरीशंकर श्रीवास (दुर्ग ग्रामीण विधानसभा प्रभारी), डॉ. रामकुमार साहू (अहिवारा विधानसभा प्रभारी), राजेन्द्र कुमार (अंजोरा मंडल प्रभारी), विनायक नातू (जेवरा मंडल प्रभारी), नीलेश अग्रवाल (अंजोरा मंडल सह प्रभारी), पवन शर्मा (जेवरा मंडल सह प्रभारी)।
सदस्य- श्रीमती रमशिला साहू, जागेश्वर साहू, सांवलाराम डाहरे, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, प्रीतपाल बेलचंदन, माया बेलचंदन, गिरेश साहू, जितेंद्र यादव, कृष्णा देशमुख, दिनेश देशमुख तीरथ यादव, शिव निषाद, पुराण देशमुख, भीषम मढ़रिया, मिथलेश कश्यप, सुकदेव देवांगन, ओंकार देवांगन, राजू यादव, भाना बाई ठाकुर, जगदेव साहू, त्रिलोक साहू, नारायण साहू, हरिनारायण यादव, डॉ झमनेश देशमुख, गोपी यादव, परसु साहू, नंदू निर्मलकर, दिव्या साहू, रेखा यादव, पुष्पा ठाकुर, छत्रपाल साहू, पवन महतेल  । जिला पंचायत के उक्त निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत निवासरत भाजपा समर्थित सरपंच एवं पूर्व सरपंच तथा मोर्चों के जिला पदाधिकारी एवं मोर्चों के मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री पदेन सदस्य के रूप में संचालन समिति में शामिल रहेंगे।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)