
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
बिलासपुर / शौर्यपथ / प्रदेश में साल के आखिरी माह में विधानसभा चुनाव होने वाले है जिसकी तैयारिया शुरू हो चुकी है एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रिय नेताओं का छत्तीसगढ़ दौरा शुरू हो चुका है वही दूसरी तरफ सत्ताधारी कांग्रेस ने भी संभागीय बैठकों के साथ चुनावी समर में शुरुवात कर दी है . कांग्रेस ने भाजपा का मुकाबला करने के लिए है तैयार हम के साथ शंखनाद कर दिया . बिलासपुर के सम्भायीय सम्मलेन में प्रदेश कांग्रेस प्रभारीकुमारी शैलजा की प्रमुख उपस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर में आयोजित संभागीय सम्मेलन में एक दूसरे के साथ संवाद किया। वही मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता अपनी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक लेकर जा रहे हैं, जनता का भरोसा लगातार हम पर बढ़ा है। हमने जो कहा वो भी करके दिखाया, जो नहीं कहा वो भी करके "वादे से ज़्यादा" किया।
इस दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकम जी, छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी डॉ चंदन यादव जी, विजय जांगिड़ जी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत जी, मंत्री मोहम्मद अकबर जी, मंत्री जय सिंह अग्रवाल जी, मंत्री गुरु रुद्र कुमार जी, मंत्री अमरजीत भगत जी, मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम जी, मंत्री उमेश पटेल जी, लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत जी, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और विधायक विकास उपाध्याय जी, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी जी, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पारस चोपड़ा जी, विधायक मोहित राम जी, विधायक चक्रधर प्रसाद जी, विधायक डॉ रश्मि सिंह जी, विधायक उत्तरी जांगडे जी, विधायक शैलेश पांडे जी, विधायक पुरुषोत्तम कंवर जी, विधायक मोहित केरकेट्टा जी, विधायक प्रकाश नायक जी, विधायक डॉ के. के. ध्रुव जी, विधायक रामकुमार यादव जी समेत अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
