November 01, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    रिसाली महापौर पद के लिए डॉ. रामेश्वरी वासु बंजारे ने कांग्रेस से ठोकी दावेदारी

    • doing of business

    पीएचडी धारक एवं उच्च शिक्षित शिक्षाविद् की पहचान, 15 वर्षों से शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय

    रिसाली । नगर पालिक निगम रिसाली में महापौर पद को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। इसी बीच उच्च शिक्षित एवं पीएचडी धारक डॉ. रामेश्वरी वासु बंजारे ने कांग्रेस पार्टी से महापौर पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। शिक्षा, सामाजिक सेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में लगभग 15 वर्षों से सक्रिय डॉ. बंजारे अपनी शैक्षणिक योग्यता और सामाजिक गतिविधियों के चलते चर्चा में हैं।

    शिक्षा और महिला सशक्तिकरण में 15 वर्षों का अनुभव

    डॉ. रामेश्वरी वासु बंजारे रिसाली क्षेत्र के प्रतिष्ठित महाविद्यालय में प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं। वे लंबे समय से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने, जरूरतमंदों की सहायता तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने से जुड़ी गतिविधियों में योगदान दे रही हैं। सामाजिक जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रमों में भी उनकी सक्रिय सहभागिता रही है।

    शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ सामाजिक पहचान

    पीएचडी की उपाधि प्राप्त डॉ. बंजारे को शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाता रहा है। उनका प्रयास महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित रहा है।

    सेवा और विकास के उद्देश्य से राजनीतिक दावेदारी

    डॉ. रामेश्वरी वासु बंजारे का कहना है कि वे रिसाली क्षेत्र की सेवा और समग्र विकास के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी के माध्यम से अपनी भूमिका निभाना चाहती हैं। उनकी दावेदारी के साथ अब रिसाली में महापौर पद के लिए कांग्रेस के संभावित चेहरों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। हालांकि, पार्टी नेतृत्व की ओर से अंतिम निर्णय होना बाकी है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision