
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
सिंधु भवन में दोपहर 3 बजे होगा विराट प्रबुद्ध जन सम्मेलन, भाजपा के अभियान के तहत लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और एसआईआर पर रखे जाएंगे विचार
राजनांदगांव । भारतीय जनता पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के अंतर्गत आज शहर के सिंधु भवन में विराट प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 3 बजे आयोजित इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम प्रकाश पांडे मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम संयोजक शशिकांत द्विवेदी ने बताया कि भाजपा द्वारा अभियान के तहत सात आयामों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इसी कड़ी में अब जिले के प्रबुद्धजनों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर लोकतंत्र की मजबूती, लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और सामाजिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर युवाओं के बीच भ्रम फैलाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति अविश्वास का वातावरण बनाने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा इसी के विरोध में जनजागरण अभियान चला रही है। सम्मेलन में इन मुद्दों पर भाजपा का पक्ष तथ्यों के साथ प्रबुद्ध नागरिकों के समक्ष रखा जाएगा।
सम्मेलन में समाज के बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय गणमान्यजनों के साथ लोकतंत्र की मजबूती और नागरिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श होगा।
कार्यक्रम के संपूर्ण संयोजक खूबचंद पारख, भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत एवं महापौर मधुसूदन यादव ने जिले के समस्त प्रबुद्धजनों, बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य नागरिकों से आज दोपहर 3 बजे सिंधु भवन पहुंचकर सम्मेलन में सहभागिता करने की अपील की है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
