August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    मोदी द्वारा लोकतंत्र की महिमा का गान सिर्फ ढोंग और दिखावा : झूठा आडंबर मात्र

    • doing of business

    नड्डा के काफिले पर पत्थर चलने को कथित घटना पर हायतौबा मचा रहीं भाजपा से सवाल
    जीरम कांड में कांग्रेसी नेताओं की पूरी पीढ़ी की शहादत के समय यह संवेदना कहां सोयी पड़ी थी?

    रायपुर/ शौर्यपथ / भाजपा नेता जगत प्रकाश नड्डा के काफिले पर कथित पथराव से विचलित होकर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल द्वारा संवाददाताओं से चर्चा और मुख्यमंत्री को चेतावनी दिए जाने के घटनाक्रम पर कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि आज जीरम की घटना हम छत्तीसगढ़ वासियों को याद आ रही है, जब 29 लोगों की जाने माओवादी हमले में चली गयी थे। हमला ठीक उसी स्थान पर हुआ था जहां पर भाजपा की रमन सिंह सरकार ने सुरक्षा मुहैया नहीं कराई थी। उस घटनाक्रम में मोदी या भाजपा ने या भाजपा की राज्य सरकार ने कोई संवेदनशीलता नहीं दिखाई थी और ना ही भाजपा की राज्य सरकार की सेहत पर उस दुखद घटना से को कोई फर्क पड़ा था। आज तक झीरम के उस घटनाक्रम की जांच नहीं होने देने में जीरम के घटनाक्रम के बाद बनी भाजपा की केन्द्र सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह सहित भाजपा की पूरी ताकत लगी हुई है। ममता बनर्जी से खतरनाक खेल त्याग देने की बात कहने के लिए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने संवाददाताओं का सहारा लिया और राज्यपाल के पद से जुड़ी तमाम मर्यादायें और सीमाएं तोड़ दी।
    भाजपा की केन्द्र सरकार के गृहसचिव पश्चिम बंगाल के प्रमुख सचिव और डीजीपी की पेशी कर रहे है। सारी भाजपा कथित पत्थर बाजी की घटना को लेकर एक महिला ममता बेनर्जी को निशाने में ले रही है। लेकिन भाजपा को इस सवाल का जवाब देना चाहिये कि जीरम कांड में विपक्षी नेताओं की पूरी पीढ़ी की शहादत के समय भाजपा की यह सारी संवेदना कहां सोयी पड़ी थी?
    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि हर तरह की हिंसा निंदनीय है, लेकिन केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इसे राज्य प्रायोजित कहकर गंभीर सवाल खड़े कर दिये है। नड्डा के काफिले पर पत्थर चलने को कथित घटना पर हायतौबा मचा रहीं भाजपा और भातपा के केन्द्र सरकार केन्द्रीय गृहमंत्री को और केन्द्र की भाजपा सरकार को यह बताना चाहिये कि यह राजनैतिक बयान है या गृह मंत्रालय की रिपोर्ट है। जीरम के घटनाक्रम में ठीक उसी जगह हमला होना जहां रमन सिंह की सरकार ने बिना पूर्व सूचना के सुरक्षा हटा ली थी, इसे अमित शाह राज्य प्रायोजित हत्याकांड मानते है या नहीं? अब तो यह स्पष्ट हो जाना चाहिये।
    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने भाजपा से पूछा है कि शहीद नंद कुमार पटेल शहीद विद्याचरण शुक्ल शहीद महेंद्र कर्मा शहीद दिनेश पटेल शहीद योगेंद्र शर्मा शहीद अभिषेक गोलछा शहीद गोपी माधवानी सहित 29 लोगों की जानें चली गई लेकिन तब भाजपा को वह खेल खतरनाक क्यों नहीं लगा था? जगत प्रकाश नड्डा के काफिले पर एक पत्थर चलने की कथित घटना को लेकर पूरी केंद्र सरकार से लेकर केंद्रीय गृह सचिव तक सक्रिय हो गए। यह भाजपा का दोहरा चरित्र है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा नए संसद भवन के शिलान्यास के समय लोकतंत्र की महिमा गाई गई। मोदी और भाजपा के दोहरे आचरण के परिपेक्ष्य में मोदी द्वारा लोकतंत्र का महिमा का गान सिर्फ एक ढोंग दिखावा और आडंबर के अलावा और कुछ भी नहीं है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision