
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी तीर्थराज अग्रवाल ने जनपद पंचायत डभरा के ग्राम पंचायत बाड़ादरहा सचिव श्री तोमेश्वर चन्द्रा को पदीय कर्तव्यों में लापरवाही बरतने, कार्यों में उदासीनता बरतने, वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी अग्रवाल ने बताया कि सचिव के विरूद्ध शिकायत प्राप्त होने के बाद जांच समिति गठित कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। जांचकर्ता अधिकारी एवं सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत ने पूर्व सरपंच समयलाल यादव एवं सचिव तोमेश्वर चंद्रा ग्राम पंचायत बाड़ादरहा को ग्राम पंचायत में उपस्थित रहने साथ ही शिकायतकर्ता को भी जांच की सूचना देने के निर्देश दिये गये थे। जांचकर्ता अधिकारी ने सूचित किया कि सचिव ने संबंधित शिकायतकर्ता को सूचना नहीं दी। इसके अलावा सचिव के द्वारा ग्राम पंचायत का दस्तावेज लेकर जांच में उपस्थित नहीं हुए और न ही ग्राम पंचायत में कोई दस्तावेज रखा था। यहीं नहीं जब जांच चल रही थी तो वे बैठक से उठकर चले गये और ग्रामीणों ने बताया कि सचिव का व्यवहार ठीक नहीं है। सचिव द्वारा अपने पदीय कर्तव्य का निर्वहन उचित ढंग से नहीं किया गया।
सचिव का उक्त कृत्य अपने कर्तव्य के प्रति घोर उदासीनता, गंभीर लापरवाही, स्वेच्छारिता एवं वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की श्रेणी में आता है। जो छग पंचायत (आचरण) नियम 1998 के विपरीत है। इस कृत्य के कारण सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन की अवधि में सचिव का मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत डभरा निर्धारित किया गया है। निलंबन के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वह भत्ते की पात्रता होगी।
दुर्ग / शौर्यपथ / भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ती के पश्चात पूर्व विधायक नवीन मार्कंडेय आगामी 10 दिसंबर दिन गुरुवार को दुर्ग संभाग स्तरीय बैठक में शामिल होने दुर्ग प्रवास पर आ रहे हैं आयोजित बैठक दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में दोपहर 1:00 बजे आयोजित की गई है प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला भाजपा अध्यक्ष उषा टावरी दुर्ग भिलाई बालोद बेमेतरा कवर्धा राजनांदगांव जिले के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष समेत पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे
आयोजित बैठक के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अश्वनी टंडन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय जी का यह प्रथम दुर्ग संभाग प्रवास है और इस प्रथम प्रवास को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई है नवीन मार्कंडेय जी रायपुर प्रदेश कार्यालय से निकलने के पश्चात 11:00 बजे टोल प्लाजा कुम्हारी में स्वागत,11.30 सिरसा गेट चौक भिलाई 3 में स्वागत,12.30 अंबेडकर चौक पावर हाउस में स्वागत,12.15 सुपेला में घड़ी सुपेला में स्वागत,12.30 बजे गांधी चौक दुर्ग में स्वागत, 12.45 पटेल चौक में स्वागत ,दोपहर 1:00 बजे दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत के साथ मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है अनुसूचित जाति मोर्चा के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को उनके दायित्वों का जवाबदेही तय कर दी गई है मैं भारतीय जनता पार्टी अनुसूचितजाति मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को बैठक शामिल होने की अपील करता हूं
रायपुर / शौर्यपथ /15 वर्षों तक प्रदेश की सत्ता में रही भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की सरकार में अनेकों भ्रष्टाचार कमीशनखोरी के खेल खेले जाते रहे जिसे लेकर विपक्ष में रही कांग्रेस पार्टी एवं आला नेताओं ने सदन से लेकर सड़क तक आरोप लगाते रहे हैं जिसकी सच्चाई पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को लिखे गए पत्र से उजागर होता है, बाद इसके कांग्रेस हमलावर हो गयी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर के भ्रष्टाचार की स्वीकारोक्ति और इसे लेकर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को अवगत कराए जाने वाले पत्र पर तीखा हमला करते हुए कहा कि 15 वर्षों की रमन सरकार में छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ बनाने के कांग्रेस के आरोप सच साबित हुए हैं।
वर्तमान मुख्यमंत्री एवं तात्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री एवं पूर्व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंहदेव समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेताओ ने भाजपाई भ्रष्टाचार पर अनेकों बार तथ्यात्मक आरोप लगाए हैं मगर सत्ता में मदमस्त भाजपाइयों ने अहंकार एवं आर्थिक स्वार्थ के चलते आरोपों पर झूठा तथ्य प्रस्तुत कर जनता को गुमराह करते रहे। भाजपा रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ की जनता के भरोसे, विश्वास के साथ धोखा छलावा किया है, जिसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत समस्त भाजपाइयों की छग की भोली भाली सवा दो करोड़ जनता से माफी मांगनी चाहिये।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने प्रदेश भाजपा की नई प्रभारी पी पून्देश्वरी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 15 वर्षों के रमन सरकार में हुए इन भ्रष्टाचार कमीशन खोरी के जवाब उन्हें छत्तीसगढ़ की जनता को देना होगा। श्री तिवारी ने कहा कि भाजपा की नई प्रभारी को चुनौतियां अनेक है परंतु भाजपा के अंदर मचे द्वंद को खत्म करने के अलावा 15 वर्षों की सत्ता में की गई मनमानी, कार्यकर्ताओं की उपेक्षा, जन विरोधी नीतियों से प्रदेश की अवरुद्ध विकास, किसान,मजदूर,आदिवासी, गरीब,महिला,युवा विरोधी कार्य एवं बेरोजगारी जैसी बड़ी समस्याओं के जनक भाजपा के दामन से यह दाग मिटाना कठिन ही नहीं नामुमकिन होगा।
नवागढ़ / शौर्यपथ / पूर्व जनपद उपाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी एवं भाजपा नवागढ़ मण्डल ने संयुक्त रूप से धान खरीदी एवं राशि आहरण में दिक्कतों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम नवागढ़ तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। जिसमे उल्लेख किया गया कि विधान सभा चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी के द्वारा जारी घोषणा पत्र में 2500 पच्चीस सौ रूपया प्रति किन्टल में धान खरीदने का वादा किया गया था। लेकिन घोषणा पत्र में नही लिखा था कि 2500 पच्चीस सौ रूपये को 5 पाच बार चक्कर काटने के बाद देंगे। हमारे क्षेत्र के किसानो को न्याय योजना का पैसा लेने के लिए सुबह 4 बजे से रात को 10 दस बजे तक बैंक मे बैठना पढ़ता है। एक किसान को धान का पुरा राशि लेने के लिए योजना के कारण चार दिन अपना समय किसानी कार्य छोड़ कर बैंक का चक्कर काटता है ।
प्रति दिन का रोजी 200 रूपया मजदूरी के दर 800 सौ,आने जाने का भत्ता 600 सौ व किशानो का राशी एक वर्ष का उपयोग करने का ब्याज 600 प्रति किसान ब्याज के रूप मे प्रदान करते हुऐ हर किसान के खाते में तत्काल दो हजार रूपया प्रति किसान को परेशानी भत्ता के नाम पर देने का कष्ट करे,जिससे किसानों को हो रही परेशानी से राहत मिल सके ।
इस दौरान मण्डल महामंत्री मिन्टू बिसेन,टीकम पूरी गोस्वामी,तोरण निषाद,विष्णु साहू,मुकेश तम्बोली,मोहन दास, अरविंद सिंह, विजय कुमार, पुरषोत्तम साहू, बलिराम बंजारे, अनिल ठाकुर, डैनी ठाकुर,प्रीतम सारथी, सुमन्त सिंह आदि उपस्थित रहे।
*राजशेखर नायर * *धमतरी ब्यूरो* / *दैनिक शौर्यपथ समाचार*
एसडीएम नगरी ने सुबह अवैध रेत परिवहन कर रहे हाईवा CG04/LR 7867 व नीले रंग की ट्रैक्टर CG05 AD 0951 को धर दबोचा और नगरी थाने को सुपुर्द किया।
कल ही जिलाधीश महोदय धमतरी द्वारा सख्त रवैया अपनाते हुए रे तस्करों के विरुद्ध एफआइआर के आदेश दिए गए थे।
अब देखना है कि इन अवैध रेत परिवहन करते पकड़ाए वाहनों स्वामियों के विरुद्ध, क्या कार्रवाई की जाती है
दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद कुछ निगम मंडलों में अध्यक्ष सहित खाली पदों पर नियुक्ति हो गई है लेकिन अधिकांतर निगम मंडलों में नियुक्ति अभी बाकी है। जिसकी कुर्सी हथियाने के लिए दुर्ग भिलाई के कई कांग्रेसी एड़ी चोटी का जोर लगाये हुए है। खबर जोरो पर है इसके लिए नगर के एक कांग्रेस के प्रसिद्ध अल्पसंख्यक नेता सहित कई कांग्रेसी मलाईदार विभाग की कुर्सी पाने के लिए फायनेंसर ढूंढ रहे हैं।
सूत्रों से जानकारी मिली है कि नेता मलाईदार आयोग के अध्यक्ष (राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त) कुर्सी पाने के लिए यहां से लेकर दिल्ली तक दौड़ लगा रहे है, इसके लिए सीए सहित कई रसूखदार लोग जो इसके लिए पैसा लगा सकते हैं उनसे भी नेता संपर्क साध रहे हैं। जानकारी मिली है उपर चढावा देने की बात भी हो गई लेकन उपर से चढावा की डिमांड थोड़ी अधिक हो रही है जो करोड़ में है। लाखो में यदि होता तो बात अलग होती किन्तु मामला करोड़ का होना परेशानी का सबब बन गया है . खैर मामला जो भी हो किन्तु बचे हुए आयोग के अध्यक्ष पद के लिए सभी एडी चोटी का जोर लगा रहे है ताकि बचे हुए ३ साल के कार्यकाल में इस पद पर काबिज रहे किन्तु वही यह भी एक तथ्य है कि वर्तमान की कांग्रेस सरकार के मुखिया द्वारा जमीनी कार्यकर्ताओ को प्राथमिकता दिया जा रहा है और ये कोशिश की जा रही है कि राज्य मंत्री का दर्ज उन्हें ही मिले जो वर्षो से कांग्रेस में कार्य कर रहे है अब इंतज़ार है तो सूचि के जारी होने का जो कभी भी जारी हो सकती है कयास यह लगाया जा रहा है कि सप्ताह के अंत तक सूचि जारी हो सकती है .
भिलाई नगर / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत गंगाजली एजुकेशन सोसायटी जुनवानी एवं हुडको सेक्टर भिलाई में मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, विद्यालय, हॉस्पिटल बिल्डिंग, हॉस्टल बिल्डिंग तथा अन्य भवनों के निर्माण को लेकर शिकायत प्राप्त होने पर इसकी जांच निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर जोन आयुक्त सुनील अग्रहरि एवं उनकी टीम कर रही है! शिकायतकर्ता ने शिकायत की है कि गंगाजली एजुकेशन सोसाइटी द्वारा भवन पूर्णता प्रमाण पत्र प्राप्त किए बिना भवन का उपयोग, प्रदत्त अनुज्ञा से विचलन कर तथा बिना अनुमति निर्माण कार्य किया जा रहा है! जोन आयुक्त सुनील अग्रहरी ने इसके लिए 6 सदस्य टीम गठित कर भवनों का नाप जोख प्रारंभ कर दिया है!
जोन आयुक्त ने टीम में सहायक अभियंता सुनील दुबे, भवन निर्माण अधिकारी हिमांशु देशमुख, उप अभियंता दौलत चंद्राकर, उप अभियंता सिद्धार्थ साहू, सर्वेयर जगमोहन वर्मा एवं राजेश कुमार जांगड़े को सम्मिलित किया है! टीम आज जोन आयुक्त की उपस्थिति में शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंची और सर्वप्रथम प्रशासनिक भवन का नाप जोख प्रारंभ किया! भवन को नापने के दौरान प्रारंभिक तौर पर बिना अनुमति के अतिरिक्त निर्माण किया जाना प्रतीत हो रहा है! निरीक्षण के दौरान कुछ निर्माणाधीन इंफ्रास्ट्रक्चर दिखे और कुछ नवीन कंट्रक्शन भी दिखाई दिए, नक्शा के आधार पर इसकी भी जांच की जा रही है! जोन आयुक्त अग्रहरी ने बताया कि गंगाजली एजुकेशन सोसाइटी के मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, विद्यालय, हॉस्पिटल बिल्डिंग, हॉस्टल बिल्डिंग, स्विमिंग पूल एवं स्पोर्ट्स कॉन्प्लेक्स तथा अन्य भवनों की जांच की जाएगी! जिसकी शुरुआत प्रशासनिक भवन से आज की गई है! जांच की कार्रवाई के बाद यह पता चल सकेगा कि संपत्तिकर के स्व विवरणी में अंतर है या नहीं, अंतर है तो कितने का अंतर है यह सब भी जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा! आज नाप जोख की कार्रवाई में सहायक अभियंता सुनील दुबे, उप अभियंता सिद्धार्थ साहू, दौलत चंद्राकर तथा उमेश साहू सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे!
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा सौंदर्यीकरण की दिशा में पूर्व में निर्मित मानस वाटिका की साफ-सफाई करायी जा रही है। मानस वाटिका में बड़ी-बड़ी जंगली झाड़ियाॅ उग आई है तथा मानस वाटिका का संधारण का क्षेत्र को सुन्दर बनाया जाएगा । इसके लिए आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देश पर आज मानस वाटिका के अंदर झाड़ियों और निकासी नालियों की साफ-सफाई प्रथम चरण में किया गया ।
उल्लेखनीय है कि महापौर धीरज बाकलीवाल की मंशा के अनुरुप शहर का सौंदर्यीकरण कार्य निरंतर किया जा रहा है। इस दिशा में स्टेडियम के पास मानस भवन के किनारे निगम द्वारा मानव वाटिका बनाया गया था जो काफी जर्जर हो गया है। जिसका सौंदर्यीकरण के लिए प्रथमचरण के तहत् अभी झाड़ियों को काटकर साफ-सफाई करायी जा रही है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
