August 14, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35250)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    राजशेखर नायर/धमतरी ब्यूरो/ दैनिक शौर्यपथ समाचार

    सर्वधर्म सेवा समिति नगरी के अध्यक्ष सन्नी छाजेड़ ने मांग की है की कुकरेल ,केरेगांव क्षेत्र से शवों को पोस्टमार्टम हेतु नगरी शासकीय स्वास्थ्य केंद्र लाने के बजाए,
    कुकरेल केरेगाँव क्षेत्र में ही पोस्टमार्टम क्रिया पूर्ण की जाय या फिर धमतरी जिला स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया जाय।

    वर्तमान में कुकरेल क्षेत्र से नगरी पोस्टमार्टम हेतु लाया जाता है ।जिला मुख्यालय से दूरी अधिक होने की वजह से परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है ।
    मृत्यु उपरांत परेशान परिजनों के लिए और अधिक परेशानी का कारण बनता है।
    वाहन खर्च व समय भी अधिक जाया होता है।
    परिजनों की परेशानी को देखते हुए सन्नी छाजेड़ ने शासन से मांग की है की या तो धमतरी जिला मुख्यालय भेजा जाए या फिर क्षेत्र में ही पोस्टमार्टम क्रिया संपन्न किया जाए।

    मुख्यमंत्री ने कृषि महाविद्यालय भवन तथा बैकुण्ठपुर में नवनिर्मित पॉलिटेक्निक भवन का किया लोकार्पणकृषि महाविद्यालय का नामकरण कोरिया कुमार रामचंद्र सिंहदेव के नाम पर करने की घोषणा नागपुर में डिग्री…

         रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज कोरिया जिले के अपने व्यस्त कार्यक्रम के दौरान जहां जिले के विकास के लिए करोड़ांे रूपए की लागत के विकास कार्याें की सौगात दी। वहीं जन आकांक्षाओं के अनुरूप घोषणाएं कर जिलेवासियों का दिल जीत लिया। श्री बघेल ने कृषि महाविद्यालय चेरवापारा परिसर में आयोजित विभिन्न विकास कार्याें के लोकार्पण और भूमिपूजन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि महाविद्यालय चेरवापारा बैकुण्ठपुर का नामकरण कोरिया कुमार डॉ. रामचंद्र सिंहदेव के नाम पर करने की घोषणा की। इसी तरह उन्होंने कोरिया जिले के नागपुर में शासकीय महाविद्यालय और चिरमिरी में उद्यानिकी महाविद्यालय की मंजूरी की घोषणा की। नागपुर में महाविद्यालय प्रारंभ करने की मांग भरतपुर-सोनहत के विधायक श्री गुलाब कमरो और चिरमिरी में महाविद्यालय प्रारंभ करने का आग्रह मनेन्द्रगढ़ विधायक श्री विनय जायसवाल ने किया था। 
        कृषि महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जिले के विकास के लिए लगभग 222 करोड़ रूपए की लागत के 210 विकास कार्याें का लोकार्पण और शिलान्यास किया और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 61 हितग्राहियों को 3 करोड़ 23 लाख रूपए की सहायता राशि और हितग्राही मूलक सामग्रियों का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने जिले के प्रवास के दौरान जिले के सोनहट विकासखण्ड के ग्राम घुघरा में 40 लाख 19 हजार रूपए और ग्राम पुसला में 22 लाख 84 हजार रूपए की लागत से निर्मित मल्टीयूटीलिटी सेंटर का लोकार्पण किया। श्री बघेल ने सोनहत विकासखण्ड के ग्राम बसवाही में लगभग 20 लाख रूपए की लागत से निर्मित नवीन पंचायत भवन सह-राशन दुकान का लोकार्पण भी किया। 
        इन कार्यक्रमों में विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, कृषि मंत्री  रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री एवं कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री शिव कुमार डहरिया और आदिम जाति विकास एवं स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, भरतपुर-सोनहत विधायक  गुलाब कमरो, बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, मनेंद्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल, चिरमिरी की महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल भी उपस्थित थीं।

    नई दिल्‍ली /शौर्यपथ /सुप्रीम कोर्ट में लोन मोरेटोरियम का फायदा लेने वाले कर्जदारों से ब्याज की वसूली पर रोक का आग्रह करने वाली विभिन्‍न याचिकओं पर बुधवार को फिर सुनवाई…

    शहीद वीर नारायण सिंह के वंशजों को हर महीने 10 हजार रूपए पेंशन देने की घोषणा
    बलौदाबाजार कलेक्टोरेट परिसर और सोनाखान में लगेगी शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा
    मुख्यमंत्री ने दी कुरूपाठ देवस्थल तक सीढ़ी निर्माण की स्वीकृति

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर बलौदाबाजार जिले के सोनाखान पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री बघेल ने वीरभूमि सोनाखान में निर्मित विशाल शहीद स्मारक में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री बघेल ने शहीद वीर नारायण सिंह के वंशजों से उनके निवास में जाकर सौजन्य मुलाकात की, उनका हाल-चाल जाना और उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।
    मुख्यमंत्री ने इस मौके पर शहीद वीर नारायण सिंह के वंशजों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान योजना के तहत दी जा रही एक हजार रूपए की पेंशन राशि को बढ़ाकर 10 हजार रूपये प्रति माह देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति को चिरस्थाई बनाने के लिए सोनाखान और जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के संयुक्त जिला कार्यालय भवन परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की।
    मुख्यमंत्री ने कुरूपाठ देवस्थल तक सुगमता पूर्वक आने-जाने के लिए पक्की सीढ़ी निर्माण कराने और शहीद के वंशजों के आवास स्थलों का जीर्णोद्धार कराने की स्वीकृति भी दी। इस अवसर पर आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेडिय़ा, संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक चन्द्रदेव राय एवं कसडोल विधायक एवं संसदीय सचिव सुश्री शकुन्तला साहू सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे।

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 11 दिसम्बर को कोरिया जिले के प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के निकट कृषि महाविद्यालय चेरवापारा में आयोजित कार्यक्रम में जिले को…

    राजशेखर नायर/ धमतरी/दैनिक शौर्य पथ समाचार


    संकुल केंद्र फरसियां अंतर्गत गोरेगांँव के प्राइमरी व मिडिल स्कूल के 104 बच्चों को जे ई का टीका लगाया गया ।यहां गांव के 1 साल से 15 साल तक के बच्चों को टीका लगाया गया ।स्वास्थ्य कार्यकर्ता खेमिन साहू ने बताया कि जैपनीज इन्सेफेलाइटिस टीकाकरण से ०१ से १५ वर्ष तक के सभी बच्चों को बचाव के लिए लगाया जा रहा है ।वायरस मानव शरीर को प्रभावित करता है ।यह वायरस क्यूले सक्स मच्छर के काटने से मलेरिया की तरफ फैलता है ।यह बीमारी 0 से 15 साल के बच्चों को प्रवेश करता है । इससे बच्चे के मस्तिष्क की विकलांगता होने की संभावना हो सकती है ।इस अवसर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता खेमिन साहू ,मितानिन गीता हेमने, व गीता ध्रुव ,शिक्षिका चुलेश्वरी पायल ,रूपवती पटेल ,चंद्रप्रभा साहू ,कौशल प्रसाद साहू प्रधान पाठक माध्यमिक शाला गोरेगांव ,शिक्षक राकेश कुमार कोसरिया ,जनभागीदारी अध्यक्ष प्राथमिक व माध्यमिक विभाग व पंचायत प्रतिनिधिगण, उपस्थित थे ।टीकाकरण कार्यक्रम को निरीक्षण करने के लिए लीलाराम नागेश पर्यवेक्षक नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी व ग्रामीण जन उपस्थित थे ।यह अभियान दिनांक 23 नव. से 18 दिसम्बर तक सतत चलेगा। उत्ताशय की जानकारी के.पी. साहू ने दी।

    राजशेखर नायर/धमतरी/नगरी/ब्यूरो/दैनिक शौर्यपथ समाचार

    नगर पंचायत नगरी क्षेत्र में इन दिनों भू-अतिक्रमणों की जैसी बाढ़ सी आ गई है।
    हद तो तब हो जाती है जब इन
    अतिक्रमण को हटाने की बजाय खुद नगर पंचायत, नियमों को ताक में रखकर अतिक्रमण कर निर्माण कार्य कर रही है।

    नगरी में तहसील ऑफिस के सामने नगर पंचायत द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है इन निर्माण कार्यों में नियमों को ताक में रखकर गंदे पानी निकासी हेतु बने शासकीय नाली के ऊपर निर्माण कार्य किया जा रहा है ।

    जब नगर पंचायत इन नियमों की धज्जियां उड़ा रही है तो अतिक्रमणकारियों का हौसला तो बुलंद होगा ही।

    मामला सिहावा थाना अंतर्गत ग्राम बिरगुडी का

    राजशेखर नायर/धमतरी ब्यूरो/
    दैनिक शौर्यपथ समाचार

    सिहावा थाना अंतर्गत ग्राम बिर्गुडी निवासी, 30 वर्षीय युवक तिलक, पिता रमेश भारती ने आज अपने घर में गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
    मृतक 8-10 वर्षों से मिर्गी बीमारी से पीड़ित था, साथ ही मानसिक रूप से भी कमजोर व शराब पीने का आदी था।
    शव को सर्व धर्म सेवा समिति के एंबुलेंस में नगरी चीरघर लाया गया।

    दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग नगर पालिक निगम के कार्यो में अगर कोई कार्य सौन्दर्यीकरण का होता हो , नव निर्माण का होता हो तो निगम प्रशासन की ज़ारी विज्ञप्ति…

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision