August 13, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35244)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    लाइफस्टाइल / शौर्यपथ / टाइप-2 डायबिटीज से जूझ रहे मरीजों के लिए एक अच्छी खबर है। एम्सटर्डम यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने ब्लड शुगर नियंत्रित रखने…
    खाना खजाना / शौर्यपथ / नवरात्रि व्रत में अधिकतर घरों में व्रत खोलते समय कुट्टू के पकौड़े बनाए जाते हैं। लेकिन कई बार पूरे नौ…

    खेल / शौर्यपथ / इंडियन प्रीमियर लीगके 13वें सीजनमें दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन भले ही अबतक काफी शानदार रहा हो, लेकिन टीम को आए दिन एक के बाद एक बुरी खबर मिल रही है। अनुभवी गेंदबाज अमित मिश्रा और ईशांत शर्मा के आईपीएल से बाहर होने के बाद अब टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आने वाले कुछ मैचों में टीम के लिए उपलब्ध नहीं होने वाले हैं। पंत को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले मुकाबले में हेमस्ट्रिंग की समस्या हुई थी।
    पीटीआई को आईपीएल सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, भारत के कॉन्ट्रेक्ट खिलाड़ियों की मेडिकल रिपोर्ट को बीसीसीआई को भेजना अनिवार्य होता है, उस मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली कैपटिल्स के विकेटकीपर बलेलबाज पंत को ग्रेड वन हेमस्ट्रिंग स्ट्रेन हुआ है, जिसके चलते वो अगले 7 से 10 दिन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। दिल्ली की टीम के लिए आने वाले मैचों के लिए पंत का टीम में ना होना काफी बड़ा झटका हो सकता है, क्योंकि पंत के ना होने से दिल्ली के टीम कॉम्बिनेशन पर भी फर्क पड़ना तय है। मुंबई के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में पंत के ना होने के चलते टीम को हेटमायर को भी टीम से बाहर बैठाना पड़ा था। दिल्ली के साथ दिक्कत यह है कि पंत के अलावा टीम के पास कोई भारतीय विकेटकीपर मौजूद नहीं है और अगर पंत नहीं होते हैं तो टीम को एलेक्स कैरी को हर हाल में खिलाने ही पड़ेगा।
    टीम अगले मुकाबले में युवा ऑल-राउंडर ललित यादव को मौका दे सकती है, जिनका प्रदर्शन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बढ़िया रहा था। उन्होंने भारत की घरेलू टी20 लीग में 136 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। दिल्ली की टीम का प्रदर्शन अबतक इस सीजन लाजवाब रहा है, टीम ने आईपीएल 2020 में खेले अपने 7 मैचों में से 5 में जीत दर्ज की है, जबकि सिर्फ दो ही मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। टीम को टूर्नामेंट का अपना अगला मैच आज को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दुबई में खेलना है।

    शौर्यपथ / हर कोई दो वक्त की रोटी जुटाने के लिए दिनरात मेहनत करता है। भोजन भगवान द्वारा दिया गया प्रसाद है। अन्न को देवता…
    वास्तु शास्त्र / शौर्यपथ / कक्षों की श्रृंखला में गृह स्वामी कक्ष, ड्राइंग रूम या बैठक कक्ष के पश्चात अध्ययन कक्ष भी बहुत महत्वपूर्ण है।…

    मनोरंजन / शौर्यपथ / एक्ट्रेस पूनम पांडे इन दिनों सैम बॉम्बे के साथ शादी को लेकर चर्चा में हैं। वह पति के साथ अक्सर अपने वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही पूनम ने अपना एक नया वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह पॉप सिंगर जस्टिन बीबर के सॉन्ग यमी पर डासं करती हुई नजर आ रही हैं।
    वीडियो में पूनम अपनी कातिल अदाओं से फैन्स को दीवाना बना रही हैं। इस वीडियो को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है। फैन्स पूनम के वीडियो पर हार्ट और फायर इमोजी शेयर कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- यमी।
    इससे पहले पूनम ने पति सैम बॉम्बे के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया था जिसमें दोनों अंदाज में नजर आए। वीडियो को पोस्ट करते हुए पूनम ने कैप्शन में लिखा, 'मिस्टर एंड मिसेज बॉम्बे।' वीडियो में सैम, पूनम से पूछते हैं कि तुम्हारा सिर इतना छोटा कैसे दिखता है, जिसपर पूनम उन्हें प्यार से जवाब देते हुए कहती हैं- क्योंकि तुम्हारा सिर बड़ा है। वीडियो में दोनों की अच्छी बॉन्डिंग नजर आई।
    बताते चलें कि शादी के बाद पूनम ने कैनाकोना, गोवा में पति सैम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पूनम ने सैम के खिलाफ शारीरिक उत्पीड़न, धमकी देने और मारपीट करने के आरोप लगाए थे। हालांकि अब दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो गया है। हाल ही में ई-टाइम्स से बातचीत में पूनम ने बताया था कि उनके बीच अब सब ठीक है। पूनम ने कहा, 'हम अपने बीच के विवादों को खत्म करने की कोशिश करते हैं।' इसी बीच सैम बोल पड़े, 'अब हमारे बीच सब ठीक हो गया है।' इस पर सहमति जताते हुए पूनम ने कहा, 'हम एक बार फिर साथ में हैं।'

    मनोरंजन / शौर्यपथ / सिंगर अनूप जलोटा और बिग बॉस कंटेस्टेंट जसलीन मथारू की लेटेस्ट फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। नई तस्वीरों में जसलीन और अनूप ग्लैमरस आउटफिट्स में नजर आ रहे हैं। दोनों ने अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद एक-दूसरे के साथ पोज दिया। अनूप जलोटा ने जसलीन संग इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैन्स भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
    रैपर अंदाज में पोज देते हुए अनूप जलोटा ने तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा- 'मेरी अपकमिंग फिल्म वो मेरी स्टूडेंट है का शूट एक रैप सॉन्ग के साथ खत्म हुआ। अब मेरे साथ डांस करने के लिए तैयार हो जाएं। जल्द रिलीज हो रही है।'
    अनूप की इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए एक फैन ने लिखा- ओएमजी, भजन सम्राट से एक शास्त्रीय रैप सम्राट का सफर, यो ब्रो, कूल। वहीं एक अन्य फैन ने लिखा- मुझे आपके आउटफिट पसंद आएं, क्या नया स्टाइटल है? एक यूजर ने लिखा-सर आपसे तो क्लासेस लेनी पड़ेंगी।
    दुल्हा-दुल्हन के अवतार में वायरल हुई थीं तस्वीरें
    कुछ दिन पहले जसलीन मथारू और अनूप जलोटा की दुल्हा-दुल्हन के अवतार में फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। तस्वीरों में जसलीन मथारू डार्क पिंक सिल्क सलवार कमीज में नजर आ रही थीं। इसके अलावा उन्होंने चूड़ा (शादीशुदा महिलाएं द्वारा पहना जाता है) पहना हुआ थीं। शेरवानी और पगड़ी में नजर आ रहे अनूप जलोटा के बगल में जैसलीन बैठी हुई थीं।
    इन तस्वीरों पर अनूप जलोटा की सफाई-
    इंडिया टुडे से बातचीत में अनूप ने कहा, "ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, जैसा दिख रहा है। यह हमारी अपकमिंग फिल्म 'वो मेरी स्टूडेंट है' के एक सीन का हिस्सा है। यह एक ड्रीम सीक्वेंस है जहां जसलीन की शादी हो रही है और मैं उसका पिता हूं। कई शादियों में, यहां तक ​​कि पिता पगड़ी पहनते हैं और बाराती भी। तस्वीर फेक नहीं है, यह फिल्म के सेट की है।"

    दुर्ग / शौर्यपथ / कहते है इस दुनिया में जब तक बेवकूफ है होशियार लोग भूखे नहीं मर सकते . धोखाधड़ी ,जालबाजी के नित नए किस्से अखबारों के माध्यम से…

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को रिहा करने के आदेश जारी कर दिया गया है. जम्मू कश्मीर सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने यह जानकारी दी है कि पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को रिहा किया जा रहा है. महबूबा मुफ्ती को पिछले साल 4 अगस्त को उस समय नजरबंद कर दिया गया था, जब केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर राज्य को दो भागों में बांटने के साथ ही उसका विशेष दर्जा छीन लिया था.
    बताते चले कि पिछले महीने के अंत में महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती की जन सुरक्षा अधिनियम (PSA) के तहत अपनी मां को बंदी बनाए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी. जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन से पूछा था कि महबूबा को कब तक हिरासत में रखा जा सकता है? कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन से अपने रुख की जानकारी देने के लिए कहा था.
    विशेष दर्जे की लड़ाई के लिए दशकों पुरानी दुश्मनी भूल एकजुट हुए जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक दल
    पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उनके पिता फारूक अब्दुल्ला, जो पिछले साल अगस्त से नजरबंद थे, पहले ही रिहा हो चुके हैं. मुफ्ती को उनके घर पर हिरासत में लिया गया था, जिसे सरकार द्वारा "सहायक जेल" घोषित किया गया था. पब्लिक सेफ्टी एक्ट या पीएसए के तहत किसी व्यक्ति को बिना किसी मुकदमे के कई बार हिरासत में रखा जा सकता है.

    जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, सांसद गुहाराम अजगल्ले और जिले के विधायकों ने विधानसभा निर्वाचन विकास योजना एवं स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत कोविड उपचार के लिए कुल 95.5 लाख रूपये की अनुशंसा की है।
    जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी से जारी प्रेस नोट के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने विधानसभा निर्वाचन विकास योजना के तहत टाटा एंबुलेंस, पोर्टेबल एक्सरे मशीन, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के लिए कुल 30 लाख रूपये की अनुशंसा की है। इसी प्रकार जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री अजगल्ले ने स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत पीपीई कीट, एन 95 मास्क, ट्रिपल लेयर मास्क, सैनिटाइजर के लिए कुल 5 लाख रूपये की स्वीकृति दी है।
    पामगढ़ विधायक श्रीमती इंदू बंजारे ने एंबुलेंस के लिए 18.5 लाख रुपए की अनुशंसा की है। चंद्रपुर विधायक श्री राम कुमार यादव ने एंबुलेंस, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के लिए 10 लाख रुपए, जांजगीर-चांपा विधायक श्री नारायण प्रसाद चंदेल ने पीपीई कीट व्हीटीएम कीट, स्ट्रेराईल स्वाब सहित सर्जिकल मास्क, सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनर एवं सर्जिकल ग्लब्स के लिए 11 लाख रूपये, अकलतरा विधायक श्री सौरभ सिंह ने पीपीई कीट, एड 95 मास्क, ट्रिपल लेयर मास्क, पल्स ऑक्सीमीटर और थर्मल स्कैनर के लिए 11 लाख रूपये, जैजैपुर विधायक श्री केशव प्रसाद चन्द्रा ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, स्ट्रेचर, ट्राली, ऑक्सीजन सिलेंडर, नेबुलाइजर, नेबुलाइजर मास्क, आईव्ही स्टैंड, ऑक्सीजन ट्रॉली, फ्लो मीटर और ऑक्सीजन मास्क के लिए कुल 10 लाख रूपये की अनुशंसा की है। जनप्रतिनिधियों द्वारा राशि की अनुसंशा से जिले में कोरोना संक्रमित लोगों के बेहतर उपचार में सहायता मिलेगी।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision