August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35209)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / बीजिंग चीन से संबंधित 118 ऐप पर प्रतिबंध लगाने के भारत के निर्णय से किसी भी पक्ष को कोई फायदा नहीं होगा. चीन की सरकार…
    सेहत / शौर्यपथ /क्‍या आप देर तक मोबाइल पर सोशल मीडिया स्‍क्रॉल करती रहती हैं? आप हां कहें या न, हम जानते हैं कि इस…
    सेहत / शौर्यपथ / वर्क फ्रॉम होम हो या फिर वर्क फ्रॉम ऑफिस, दोनों में थकावट हो जाती है। खासतौर पर डेस्क जॉब में आपके…
    खाना खजाना / शौर्यपथ / अंडा नें कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है साथ ही इसे खाने से काफी समय तक पेट भरा रहता…
    लाइफस्टाइल / शौर्यपथ / आचार्य चाणक्य एक शिक्षक होने के साथ ही कुशल अर्थशास्त्री भी थे। चाणक्य ने नीति शास्त्र में जीवन से जुड़ी तमाम…
    धर्म संसार / शौर्यपथ / हममें से बहुत से लोग क‍िसी ना क‍िसी तरह के कर्ज में दबे रहते हैं। उनके जीवन में कर्ज की…
    शौर्यपथ / सनातन धर्म में शगुन और अपशगुन मानते हैं। मान्यता है कि अगर कोई शुभ कार्य के लिए घर से निकले और बिल्ली रास्ता…

    खेल / शौर्यपथ / भारत में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए यूएई में शिफ्ट किए गए आईपीएल को शुरू होने में अब ज्यादा समय बाकी नहीं रह गया है। 19 सितम्बर से पिछली बार की फाइनलिस्ट चेन्नई सुपर किंग्स(सीएसके) और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले के साथ इस टूर्नामेंट का आगाज होगा। टूर्नामेंट में खेलने के लिए सभी टीमें यूएई पहुंच चुकी हैं और सीएसके को छोड़कर लगभग सभी फ्रेंचाइजियों ने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। प्रैक्टिस करने के मामले में विराट कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर(आरसीबी) की टीम सबसे आगे है। इस टीम ने अन्य टीमों के मुकाबले सबसे पहले ट्रेनिंग शुरू की। इस कड़ी में कप्तान विराट का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो दमदार कैच लेते दिख रहे हैं।
    आरसीबी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें विराट डाइव लगाकर कैच की प्रैक्टिस कर रहे हैं। यह बहुत ही शानदार कैच था और जिसने भी देखा, वो बिना तारीफ किए बिना रह नहीं पाया। वीडियो में विराट शुरुआत में चलते दिखते हैं फिर अचानक से कैच आता है तो वो अपने दाएं तरफ डाइव लगा देते हैं और गिरकर एक बेहतरीन कैच को अंजाम देते हैं। यह कैच सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह कैच दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के कैच जैसा लगता है। उन्होंने हाल ही में बिल्कुल इसी अंदाज में कैच लिया था।
    बता दें कि दोनों टीमों ने यूएई पहुंचने के एक सप्ताह बाद ट्रेनिंग शुरू की है। इस दौरान टीम ने अनिवार्य एक सप्ताह के क्वारंटाइन पीरियड भी पूरा किया है। बीसीसीआई के दिशा-निर्देश के अनुसार, कोई भी यूएई पहुंचने के बाद बिना क्वारंटाइन पीरियड को पूरा किए सीधा टीम से नहीं जुड़ सकता है। गौरतलब है कि इस बार टूर्नामेंट तीन मैदानों पर खेला जाएगा। इस समय हर कोई आईपीएल शेड्यूल का इंतजार कर रहा है। उम्मीद है कि आज शुक्रवार को इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

    खेल / शौर्यपथ / भारत के बाहर यूएई में आईपीएल की शुरुआत 19 सितम्बर से हो रही है। हर क्रिकेट प्रेमी इसके शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के दो खिलाड़ी समेत 13 सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव निकलने से हड़कंप मच गया। इसके चलते टीम की प्रैक्टिस अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। सीएसके टीम यूएई पहुंचने वाली सबसे पहली टीमों से एक थी लेकिन इस पूरे मामले की वजह से टीम अभी तक टूर्नामेंट की तैयारियां शुरू नहीं कर पाई है। इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के सामने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले नई परेशानी आ गई है।
    जैसा कि सभी जानते हैं भारत में इस साल आईपीएल का आयोजन इस वजह से नहीं किया गया क्योंकि भारत में कोविड-19 के केस में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही है। यूएई में भी टूर्नामेंट का आयोजन इसलिए किया जा रहा है क्योंकि यहां संक्रमण का खतरा भारत के मुकाबले काफी कम है लेकिन अब चीजें काफी बदल गई हैं। जिस बात का डर था अब वहीं हो रहा है। यूएई की मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो यह चिंता का विषय है। बता दें कि पिछले दो दिन यानी बुधवार और गुरुवार को कोरोना वायरस के 1349 नए केस सामने आए हैं।
    यूएई की मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ के मुताबिक गुरुवार को पिछले 24 घंटे की जो लिस्ट आई है उसमें 614 नए केस सामने आए हैं, वहीं 639 लोग ठीक हुए हैं। ओवरऑल देखें तो अब तक यूएई में 72154 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और उनमें से 62,668 लोग ठीक हो चुके हैं। इससे पहले बुधवार को यूएई के स्वास्थ्य विभाग की ओर से पिछले 24 घंटे की जो लिस्ट आई थी उसमें 735 नए कोरोना केस सामने आए थे। 27 मई के बाद पिछले 100 दिनों में इतने ज़्यादा केस एक दिन में कभी दर्ज नही हुए थे।

     

    मनोरंजन / शौर्यपथ / बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने अपनी दरियादिली से लोगों का दिल जीत लिया है। जो भी उनसे मदद की गुहार लगाते हैं उनका काम जरूर पूरा होता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सोनू सूद से अजीबोगरीब डिमांड करते हैं। अब एक यूजर ने उनसे आइफोन की मांग की है। इस पर एक्टर ने यूजर को मजेदार जवाब दिया है।
    सोनू सूद से यूजर ने ट्वीट कर आईफोन की मांग करते हुए कहा, "सर एप्पल आईफोन चाहिए। मैंने इसके लिए करीब 20 बार ट्वीट किया है। इस ट्वीट पर सोनू सूद ने जवाब देते हुए लिखा, "मुझे भी एक फोन चाहिए और इसके लिए मैं 21 बार ट्वीट कर सकता हूं।'' सोनू सूद के इस जवाब पर सोशल मीडिया यूजर्स फनी कॉमेंट्स कर रहे हैं।
    हाल ही में सोनू सूद ने राजनीति में आने के बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा, ''मुझे पिछले 10 साल से एक राजनीतिक पार्टी से जुड़ने का ऑफर दिया जा रहा है। बहुत से लोगों ने कहा कि मैं एक अच्छा लीडर बन सकता हूं, पर मैं एक एक्टर की तरह महसूस करता हूं। मुझे बहुत आगे जाना है। अभी भी मुझे बहुत सारी चीजें करनी हैं, जो मैं करना चाहता हूं। राजनीति में कभी भी प्रवेश कर सकता हूं।''
    सोनू सूद ने कहा, ''एक बार मैंने राजनीति में प्रवेश कर लिया, तो मैं अपना 100 प्रतिशत दूंगा, मैं यकीन दिलाता हूं कि मेरी वजह से किसी को परेशानी नहीं होगी। मैं सबकी परेशानी ठीक कर दूंगा। मैं समय भी दूंगा, इसलिए अभी मैं इसके लिए तैयार नहीं हूं। मैंने किसी भी पार्टी से पूछकर या सलाह लेकर लोगों की मदद नहीं की, मैंने ये सब अपने इच्छा से की।''

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision