August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35209)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / भारत-चीन के मध्य सीमा पर तनातनी के बीच सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे दो दिन के दौरे पर लद्दाख पहुंचे. सेना प्रमुख पूर्वी लद्दाख…
    टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ / लॉक डाउन के दौरान बहुत से लोगों को अपने घरों में ही बंद होकर रहना पड़ रहा है तो कुछ अपनी…
    लाइफस्टाइल /शौर्यपथ / अक्सर लोग अपनी किस्मत के बारे में जानने के लिए ज्योतिषी के पास जाते हैं। आमतौर पर लोग हथेली को दिखाकर सवाल…
    लाइफस्टाइल / शौर्यपथ / भारतीय वास्तु शास्त्र और चीनी वास्तु शास्त्र में ज्यादा अंतर नहीं है। फेंगशुई चीन का वास्तु शास्त्र है। इसे चीन की…
    लाइफस्टाइल / शौर्यपथ / जरा सोचिए, वजन घटाना हेडफोन पर संगीत सुनने जितना आसान हो जाए तो कितना अच्छा रहेगा। आपको न तो अपने पसंदीदा…
    सेहत / शौर्यपथ / गर्मियों में ठंडे पानी में स्विमिंग करना किसे पसंद नहीं होता लेकिन हर किसी के पास स्विमिंग पूल की सुविधा उपलब्ध…
    खाना खजाना / शौर्यपथ / शाम के नाश्ते में अगर मीठा खाने का मन करें तो झटपट बना लें केसरिया जलेबी। ये जलेबी बनने में…
    खाना खजाना / शौर्यपथ / आप अगर श्राद्ध पूजन के लिए मीठे में कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो मीठे के भोग के लिए एप्पल…

    खेल /शौर्यपथ / पूर्व भारतीय क्रिकेटर और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के अहम सदस्य सुरेश रैना यूएई पहुंचने के बाद निजी कारणों के चलते स्वदेश वापस आ चुके हैं। रैना के न होने से सीएसके फैन्स के मन में लगातार यह सवाल है कि उनकी अनुपस्थिति में अब कौन टीम की उपकप्तानी का भार संभालेगा। इस कड़ी में एक सीएसके फैन ने सीधा फ्रेंचाइजी से ट्विटर पर पूछ लिया कि रैना के न होने पर कौन टीम का उपकप्तान बनेगा। इस सवाल का सीएसके ने मजेदार जवाब दिया है जिसकी काफी तारीफ हो रही है।

    टि्वटर पर बिलगेट्स बिल्लू नाम के एक यूजर ने आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स से सवाल किया कि, 'शेरों, अब वाइस कैप्टन कौन है?' सोशल मीडिया पर बिंदास जवाब देने के लिए जानी जाने वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने इसका भी मजेदार जवाब दिया है। सुपरकिंग्स ने इसका जवाब तमिल भाषा में दिया है, जिसका हिंदी मतलब है, 'डर क्यों, जब बुद्धिमान कैप्टन यहां है।'

    आपको बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना की जोड़ी आईपीएल में काफी सफल रही है। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी टीम को तीन बार आईपीएल का चैम्पियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रैना ने यूएई में दो खिलाड़ियों समेत 13 लोगों के कोरोना पॉजिटिव निकलने पर अचानक से स्वदेश लौटने का फैसला किया था।

    इस पूरे मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सुरेश रैना ने कहा कि वह अपने परिवार के लिए वापस लौटे और 19 सितंबर से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिए दुबई में फिर चेन्नई सुपरकिंग्स से जुड़ सकते हैं। एम एस धोनी के साथ 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय संन्यास की घोषणा करने वाले रैना ने उन खबरों को भी खारिज कर दिया जिनमें दावा किया गया कि उनके और फ्रेंचाइजी के बीच मतभेद हो गया है।

     

    खेल / शौर्यपथ / पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2020 के शेष बचे चार मैच लाहौर में नवम्बर में खेले जाएंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बुधवार को पीएसएल के बचे कार्यक्रम की घोषणा की। पीएसएल को कोरोना महामारी के कारण 17 मार्च को रोक दिया गया था। पीसीबी ने बताया कि 14 नवम्बर को क्वालीफायर और एलिमिनेटर-1 खेले जाएंगे जबकि एलिमिनेटर-2 का आयोजन 15 नवम्बर को होगा। फाइनल 17 नवम्बर को खेला जाएगा।

    सभी मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाएंगे और इनका आयोजन जैव सुरक्षा वातावरण में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत होगा। फिलहाल मैचों को दर्शकों के बिना कराने की योजना है। मुल्तान सुल्तांस, कराची किंग्स, लाहौर कलंदर्स और पेशावर जाल्मी पीएसएल के प्लेऑफ में उतरेंगी।

    यहां देखें पूरा कार्यक्रम-

    शनिवार, 14 नवंबर-

    क्वालीफायर: मुंबई सुल्तांस वर्सेज कराची किंग्स

    एलिमिनेटर 1: लाहौर कलंदर्स वर्सेज पेशावर जाल्मी

    रविवार, 15 नवंबर-

    एलिमिनेटर 2: क्वालीफायर में हारने वाली टीम वर्सेज एलिमिनेटर 1 की विजेता टीम

    मंगलवार, 17 नवंबर-

    फाइनल: क्वालीफायर की विजेता टीम वर्सेज एलिमिनेटर 2 की विजेता टीम

    देश में कोरोना की बात करें तो दक्षिण एशियाई राष्ट्र पाकिस्तान में अभी तक कुल 296,590 से अधिक संक्रमणों की पुष्टि हुई है और वर्तमान में प्रति दिन वहां कुछ सौ नए मामले दर्ज हो रहे हैं। पाकिस्तान में बुधवार को कोविड-19 के 441 नए मामले सामने आए जिससे देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,96,590 हो गई है।

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में महामारी से 20 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 6,318 हो गई। मंत्रालय के अनुसार देश में अभी तक कुल 2,81,459 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 584 की हालत नाजुक है। पाकिस्तान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 8,813 है।

     

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision