August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35209)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    सेहत / शौर्यपथ / हम में से बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जिनका शरीर तो जवां लगता है लेकिन उनके चेहरे पर रौनक नहीं…
    खाना /खजाना / शौर्यपथ सामग्रीबटर- 1 चम्मच कटा प्याज- 1/2 कप लहसुन पेस्ट- 1/2 चम्मच कटी हुई शिमला मिर्च- 1 कप कटा टमाटर- 1/2 कप…
    सेहत / शौर्यपथ / मुंहासें एक सामान्य स्किन प्रोबल्म है, जो कई महिलाओं को परेशान करते हैं. कई तरह के महंगे स्किन प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स…

    शौर्यपथ खेल / सुरेश रैना भारतीय क्रिकेट टीम में भले ही नियमित खिलाड़ी नहीं रहे उनका टीम इण्डिया में अन्दर बाहर लगा ही रहा किन्तु टीम इण्डिया के जिस खिलाड़ी के साथ उनकी सबसे ज्यादा बनती थी तो वो महेंद्र सिंह धोनी ही थे दोनों की आपस में काफी निभती थी . महेंद्र सिंह धोनी के सन्यास की घोषणा के कुछ देर बाद सुरेश रैना ने भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया और अपने सोशल मिडिया में पोस्ट करते हुए काहा माहि आपकी यात्रा ( क्रिकेट से संन्यास ) में हम भी साथ है और इसी के साथ क्रिकेट का एक और सितारा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया .
    भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रहे सुरैश रैना ने सोशल मीडिया के जरिए अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया है. महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट के बाद रैना ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि वो भी इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं.
    अपने रिटायरमेंट के ऐलान के साथ ही सुरेश रैना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर के साथ ही सुरैश रैना ने लिखा, 'माही आपके साथ खेलना अच्छा था. पूरे दिल से गर्व के साथ, मैं आपकी इस यात्रा में शामिल होना चाहता हूं. थैंक यू इंडिया. जय हिन्द!'
    बता दें कि सुरेश रैना भारतीय क्रिकेट टीम में मध्यक्रम की बल्लेबाजी क्रम में भूमिका निभाते आए हैं. हालांकि अब सुरेश रैना टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. वहीं सुरेश रैना आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं. महेंद्र सिंह धोनी भी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं.

    दुर्ग / शौर्यपथ / 15 अगस्त की रात 8 बजे दुर्ग के सिकोला बस्ती में एक ह्रदय विदारक घटना से पूरा मोहल्ला सकते में है . टीवी देखने के मामूली…

    मनोरंजन / शौर्यपथ / बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को एक्टिंग ही नहीं उनकी जिंदादिली के लिए भी जाना जाता है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अक्षय कुमार ने ट्विटर अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर करते हुए लोगों से जरूरतमंदों और गरीबों की मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिससे जितना हो सके मदद कीजिए, बस नजरअंदाज मत करिए।
    वीडियो में अक्षय कुमार कहते हैं, 'Óजब भी मैं घर से बाहर निकलता हूं तो मेरा ध्यान इन चेहरों पर जाता है। बूढ़े चाचा आस लगाए बैठे हैं कि उनकी टोकरी के चार-पांच दर्जन केले आज किसी तरह बिक जाए। धनिया-मिर्ची की छोटी से जायदाद लिए वो बाबा सोच में डूबे हैं कि कही ये बिकने से पहले खराब न हो जाए। ट्रैफिक सिग्नल के लाल होने पर आंख में आंसू छिपाती हुई वह बहन कोई उसकी छोटी से माला खरीद लें। भाईसाब 10 रुपये का है। ले लो न प्लीज।ÓÓ
    'Óवो इडली वाले अन्ना, ब्रेड वाले भाईसाब, फलवाले अंकल, ये सब हमारी जिंदगी का कहीं न कहीं हिस्सा बन चुके हैं। ये लोग ईमानदारी से काम करते हैं और बहुत मेहनत करने के बाद भी दिन का 50 रुपये भी नहीं कमा पाते हैं। अपने परिवार के साथ इन्हें भूखा सोना पड़ता है। लॉकडाउन और बारिश में तो इनका धंधा जैसे खत्म ही हो चुका है।ÓÓ
    इसके बाद अक्षय कुमार ने कहा, 'Óदोस्तों क्या हम सब मिलकर इनके लिए कुछ कर सकते हैं? अपने आप से ये वादा कीजिए हम इन लोगों का एक दोस्त की तरह ख्याल रखेंगे। इन्हें नजरअंदाज नहीं करेंगे। हम कोशिश करेंगे रोज कि किसी एक का दर्द कम कर सकें। हम उनकी जरूरत का ख्याल रखेंगे। उनकी थोड़ी से आमदनी करवा देंगे। जब हम सब मिलकर ये जिम्मेदारी लेंगे तो शायद हमारे देश में कोई भूखा नहीं रहेगा। जय हिंद।ÓÓ

    नजरिया /शौर्यपथ / कई मौके आते हैं, जब देश हमें प्रेरित करता है। वर्ष 1992 के ओलंपिक के समय मैं छोटा था, वहां भारतीय खिलाड़ियों…
    सम्पादकीय / शौर्यपथ / स्वतंत्र भारत ने विकसित राष्ट्र होने की ओर एक लंबा सफर तय कर लिया है, और अभी आगे का लंबा सफर…
    मेलबॉक्स / शौर्यपथ / अबला जीवन हाय तुम्हारी यही कहानी, आंचल में है दूध और आंखों में पानी...’ कवि मैथिलीशरण गुप्त की ये पंक्तियां नारी…

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision