August 17, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    स्पोर्ट्स

    स्पोर्ट्स (415)

    खेल /शौर्यपथ /इस साल के अंत में भारत में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। इस टूर्नामेंट से पहले इस बात को लेकर काफी चर्चा हो रही है कि क्या भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली और उप-कप्तान रोहित शर्मा साथ में पारी का आगाज करेंगे। हाल में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज खेली गई थी, जिसमें विराट कोहली ने खुद को बैटिंग ऑर्डर में प्रमोट करते हुए पारी का आगाज किया था। भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की थी। पारी का आगाज करते हुए विराट कोहली ने इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। विराट ने पांच मैचों में 147.13 के स्ट्राइक रेट और 115.50 के औसत से कुल 231 रन बनाए। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने इसको लेकर अपनी बात रखी है कि क्या टी20 वर्ल्ड कप में विराट को रोहित के साथ पारी का आगाज करना चाहिए।
    विराट इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की अपनी फ्रेंचाइजी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए भी पारी का आगाज कर चुके हैं। सलमान बट से जब पूछा गया कि क्या विराट कोहली आने वाले टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करते नजर आएंगे, तो उन्होंने कहा, 'यह देखना होगा और ऐसा हो सकता है। रोहित और विराट भारत के बेस्ट खिलाड़ी हैं। विराट अपनी फ्रेंचाइजी टीम आरसीबी के लिए भी पारी का आगाज कर चुके हैं। भारत के पास शिखर धवन के रूप में राइट और लेफ्ट हैंड कॉम्बिनेशन है और इसके अलावा केएल राहुल भी हैं।'
    उन्होंने आगे कहा, 'उनके पास काफी सारे ऑप्शन्स हैं। आपके पास पृथ्वी शॉ हैं और भी ऐसे खिलाड़ी हैं, जो आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। तो विराट के पास यह विकल्प रहेगा कि वह किस नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरते हैं। विराट और रोहित बेस्ट खिलाड़ी हैं और अगर दोनों को पूरे ओवर खेलने का मौका मिलता है तो भारत के लिए कोई भी टारगेट बड़ा नहीं होगा। अगर वह बैटिंग ऑर्डर में नीचे आते हैं, तो टीम को बैलेंस देना चाहेंगे। यह सब उनकी सोच पर निर्भर करेगा।'

     

    खेल /शौर्यपथ / रोहित शर्मा ने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में पिछले दो सालों में अच्छा प्रदर्शन किया है और हर किसी को दिखाया है कि वह सफेद जर्सी में भी उतने ही कारगर बल्लेबाज हैं जितने वह लिमिटेड ओवर की क्रिकेट में हैं। टेस्ट क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरने के बाद हिटमैन के बल्ले से लगातार रन निकले हैं। इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई घरेलू टेस्ट सीरीज में भी रोहित ने कुछ दमदार पारियां खेली थीं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल और इंग्लैंड दौरे पर भी भारतीय टीम उनसे बढ़िया प्रदर्शन की उम्मीद जरूर करेगी। हालांकि हिटमैन स्विंग गेंदबाजी के सामने इतने सहज नजर नहीं आते हैं ऐसे में इंग्लैंड में स्विंग लेती गेंदें रोहित की अग्निपरीक्षा ले सकती हैं। इस बीच, रोहित के बचपन के कोच ने बताया है कि कैसे वह इस इंग्लैंड दौरे को यादगार बना सकते हैं।

    स्पोर्ट्सकीड़ा के साथ बातचीत करते हुए रोहित के दिनेश लाड कोच ने कहा, 'हां, रोहित को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा क्योंकि बाकी देशों के मुकाबले में इंग्लैंड में गेंद ज्यादा स्विंग करती है और उस मोवमेंट को संभालने के लिए आपको अधिक फोकस रहना पड़ेगा। लेकिन, अगर वह भारत के बढ़िया गेंदबाजों को नेट्स सेशन या प्रैक्टिस मैचों में फेस करेंगे तो इससे उनको परिस्थितियों से तालमेल बिठाने में काफी मदद मिलेगी। यहां तक इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने जैसे बैटिंग की उससे सभी का ध्यान रोहित के ऊपर गया और उन्होंने तेज गेंदबाजों को खेलते हुए शॉट मेकिंग को काफी आसान बना दिया। उनको देखकर कभी नहीं लगा कि वह आउट होने वाले हैं, लेकिन दोबारा से कुछ पारियां रहीं जहां उन्होंने अपने विकेट को फेंक दिया। उनको इस दफा ऐसा करने से बचना होगा।'
    रोहित शर्मा का रिकॉर्ड इंग्लैंड में कुछ खास नहीं रहा है और साल 2014 में खेले एक टेस्ट मैच में वह महज 28 और 6 रन ही बना सके थे। हालांकि, पिछले कुछ समय की फॉर्म को देखते हुए हर किसी की निगाहें हिटमैन पर रहने वाली हैं। 2019 विश्व कप के बाद से रोहित टेस्ट क्रिकेट में 4 शतक, एक दोहरा शतक और 4 फिफ्टी जड़ चुके हैं। खास बात यह है कि रोहित को ओपनर का स्लॉट वनडे की तरह टेस्ट क्रिकेट में भी काफी रास आ रहा है। दाएं हाथ के बल्लेबाज की सबसे बड़ी कमजोरी रही है कि वह अपनी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके हैं, जो इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई घरेलू टेस्ट सीरीज में भी देखने को मिला था।

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / बांग्लादेश के खिलाफ रविवार से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले श्रीलंका के दो खिलाड़ी और कोच कोरोना चपेट में आ गए हैं। कोच चामिंडा वास, इसुरू उडाना और शिरन फर्नंडो कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। बांग्लादेश को घरेलू टेस्ट सीरीज में शिकस्त देने के बाद श्रीलंका वनडे सीरीज खेलने के लिए बांग्लादेश पहुंची है। टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-0 से अपने नाम किया था।
    क्रिकबज की खबर के अनुसार,चामिंडा वास, इसुरू उडाना और शिरन फर्नंडो कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इन खिलाड़ियों के सैंपल 21 मई को लिए गए थे। हालांकि, इन खिलाड़ियों में किसी तरह के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं और टीम एक दिन पहले लिए गए कोरोना टेस्ट के नतीजों का इंतजार कर रही है। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज कुशल परेरा को टीम की कमान सौंपी गई है। श्रीलंका की टीम 17 मई को बांग्लादेश पहुंची थी और उसके बाद से क्वारंटाइन थी। श्रीलंका ने अपनी टीम में कई बदलाव करते हुए दिमुथ करुणारत्ने की जगह उनके सलामी जोड़ीदार कुसाल परेरा को कप्तान नियुक्त किया तथा एंजेलो मैथ्यूज और दिनेश चंदीमल जैसे खिलाड़ियों को भी टीम से बाहर किया था। कुशल मेंडिस को इस दौरे के लिए टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

    खेल /शौर्यपथ / भारत दो जून को तीन महीने से भी ज्यादा लंबे दौरे के लिए इंग्लैंड रवाना होगा। टीम इस दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला और इसके बाद मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस दौरान ही बीसीसीआई जुलाई में तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलने के लिए टीम को श्रीलंका भेजेगा। भारत की टीम 5 जुलाई को श्रीलंका पहुंचेगी और एक हफ्ते तक क्वारंटाइन में रहेगी। भारत के पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान में कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे संजय मांजरेकर ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम को चुना है।
    'ईएसपीएन क्रिकइंफो' से बात करते हुए मांजरेकर ने जो टीम चुनी है, उसमें पृथ्वी शॉ और शिखर धवन बतौर ओपनर शामिल हैं। मांजरेकर ने नंबर 3 पर मुंबई इंडियंस के धुआंधार बल्लेबाज ईशान किशन को जगह दी है। इसके अलावा इस टीम में सूर्यकुमार यादव भी अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं। नंबर 5 पर मनीष पांडे टीम में शामिल हैं, वहीं हार्दिक पांड्या और राहुल तेवतिया ऑलराउंडर के तौर पर टीम में जुड़े हैं।
    गेंदबाजी डिपार्टमेंट की बात की जाए तो मांजरेकर ने इस टीम में चाहर ब्रदर्स को जगह दी है। उनके अलावा राजस्थान रॉयल्स के युवा तेज गेंदबाज चेतन सकारिया और भुवनेश्वर कुमार भी जगह बनाने में सफल रहे हैं। मांजरेकर ने इस टीम में पिछले कुछ सालों से लिमिटेड ओवर क्रिकेट में लगातार खेल रहे युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को शामिल नहीं किया है। बता दें कि दोनों ही स्पिनर इंग्लैंड दौरे के लिए भी टीम में शामिल नहीं किए गए हैं।
    संजय मांजरेकर द्वारा चुनी गई टी-20 प्लेइंग XI: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, राहुत तेवतिया, चेतन सकारिया, राहुल चाहर, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार।

    खेल /शौर्यपथ / पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और लिमिटेड ओवर फॉर्मैट के उप-कप्तान रोहित शर्मा को गेंदबाजी करने को लेकर कुछ ऐसी बातें कही हैं, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। आमिर का विराट और रोहित के खिलाफ गेंदबाजी का काफी अच्छा रिकॉर्ड है और उन्होंने कहा कि इन दोमों बल्लेबाजों को गेंदबाजी करने में उन्हें कभी मुश्किल नहीं हुई है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि रोहित को गेंदबाजी करना तो उन्हें आसान लगता है। आमिर का मानना है कि वह रोहित को दोनों तरह से आसानी से आउट कर सकते हैं।
    रोहित और विराट को मौजूदा समय में लिमिटेड ओवर फॉर्मैट के बेस्ट बल्लेबाजों में शामिल किया जाता है। आमिर से जब इन दोनों बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, 'सच कहूं तो मुझे दोनों को गेंदबाजी करना मुश्किल नहीं लगता है। विराट को गेंदबाजी करने में मजा आता है। उन्होंने दिखाया है कि क्यों उन्हें किंग कोहली कहा जाता है। विराट प्रेशर सिचुएशन में जिस तरह से बल्लेबाजी करते हैं, वह शानदार है।'
    आमिर ने आगे कहा, 'रोहित को गेंदबाजी करना मुझे आसान लगता है। मुझे लगता है कि मैं उसको दोनों तरह से आउट कर सकता हूं। वह इनस्विंग में लेफ्ट हैंडर्स के खिलाफ संघर्ष करते हैं और शुरुआत में अगर गेंद बाहर जाती है, तो भी वह संघर्ष करते हैं। विराट थोड़ा सा मुश्किल इसलिए लगता है क्योंकि वह दबाव की स्थिति को बहुत अच्छे तरीके से हैंडल करता है।'

    खेल /शौर्यपथ /भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस साल ऑस्ट्रेलिया में डे-नाइट टेस्ट मैच खेलेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेक्रेटरी जय शाह ने इसका ऐलान किया है। जय शाह ने गुरुवार को कहा कि इतिहास में पहली बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बॉल से डे-नाइट टेस्ट मैच खेलेगी।
    जय शाह ने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी देते हुए लिखा, 'महिला क्रिकेट की तरफ अपनी कमिटमेंट को आगे बढ़ाते हुए मुझे यह ऐलान करने में बहुत खुशी हो रही है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में पहली बार डे-नाइट टेस्ट मैच खेलेगी।' भारतीय महिला टीम अभी फिलहाल इंग्लैंड के दौरे पर जा रही है। जहां उसे एक टेस्ट मैच खेलना है। पिछले सात साल में यह भारतीय महिला क्रिकेट टीम का पहला टेस्ट मैच होगा।
    भारतीय महिला टीम 16 जून से इंग्लैंड में टेस्ट खेलेगी जो सात साल में उसका पहला टेस्ट होगा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट के साथ में तीन वनडे (19 से 24 सितंबर) और टी20 सीरीज (7 से 11 अक्टूबर) भी खेलेगी। अभी दौरे के कार्यक्रम की घोषणा नहीं हुई है लेकिन इसके सितंबर के मध्य में होने की संभावना है । भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी बार 2006 में टेस्ट खेला था।
    महिला क्रिकेट में अभी तक डे-नाइट का इकलौता टेस्ट ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच नवंबर 2017 में सिडनी में खेला गया है, जो ड्रॉ रहा था। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ही महिला क्रिकेट में ऐसी दो टीमें हैं जो लगातार टेस्ट खेलती हैं। भारतीय टीम इन दोनों के खिलाफ टेस्ट खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया की कप्तानद मैग लानिंग ने कहा, 'हम लंबे समय से कहते आ रहे हैं कि टेस्ट क्रिकेट और होने चाहिए। यह रोमांचक होगा। भारतीय टीम इंग्लैंड में टेस्ट खेलेगी और इससे पता चलता है कि वह चुनौती के लिए तैयार होगी।
    शेड्यूल-
    19 सितंबर: पहला वनडे, नॉर्थ सिडनी ओवल (डे-नाइट)
    22 सितंबर: दूसरा वनडे, जंक्शन ओवल
    24 सितंबर: तीसरा वनडे, जंक्शन ओवल
    30 सितंबर से 3 अक्टूबर : डे-नाइट टेस्ट, पर्थ
    7 अक्टूबर: पहला टी20: नॉर्थ सिडनी ओवल
    9 अक्टूबर: दूसरा टी20 , नॉर्थ सिडनी ओवल
    11 अक्टूबर: तीसरा टी20, नॉर्थ सिडनी ओवल

    खेल /शौर्यपथ /भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के मजबूत आधार रहे हैं। वो साल 2008 से ही टीम से जुड़े हुए हैं, जब दुनिया की सबसे बड़ी लीग का उद्घाटन हुआ था। सुरेश रैना के नाम आईपीएल के इतिहास में 5491 रन हैं और वो आईपीएल के इतिहास में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने आईपीएल में 200 मैच खेले हैं। 2008 में उन्हें सीएसके ने करीब 91 लाख रुपये में खरीदा था।
    सुरेश रैना ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से बहुमूल्य योगदान दिया है। 34 साल के सुरेश रैना ने बताया है कि सीएसके की तरफ से जब उन्हें आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट मिला था तब महेंद्र सिंह धोनी का रिएक्शन कैसा था। 'बिलीव' नाम की किताब में रैना ने ये खुलासा किया है। उन्होंने इस किताब में ये भी बताया है कि वह मुथैया मुरलीधरन, स्टीफन फ्लेमिंग और मैथ्यू हेडन के साथ खेलने के लिए कितने उत्साहित थे।

    इंडिया टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक पुस्तक के अंश के हवाले से सुरेश रैना बताया गया कि आईपीएल की नीलामी में दूसरे क्रिकेटर की तरह मैं भी ये जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा था कि मैं किस टीम के लिए खेलूंगा। मैं चेन्नई सुपर किंग्स में चुने जाने को लेकर उत्साहित था। इसका मतलब था कि माही भाई( महेंद्र सिंह धोनी) और मैं एक टीम में खेल रहे होंगे। मैंने नीलामी में खरीदे जाने के बाद तुंरत तुरंत उनसे बात की। उन्होंने कहा, "मजा आएगा देख"। उन्होंने आगे कहा कि आईपीएल ने माही भाई और मेरे रिश्ते को और मजबूत किया।
    रैना ने अपने आईपीएल करियर में 39 हाफ सेंचुरी और एक सेंचुरी ठोकी है। वो ज्यादातर समय मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करते हैं और सलामी बल्लेबाजों द्वारा दी गई शुरुआत को आगे बढ़ाते हैं। साल 2020 के आईपीएल में उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से हिस्सा नहीं लिया। हालांकि 2021 में उन्होंने सीएसके की तरफ से वापसी की और अपनी क्लास दिखाई। आईपीएल 2021 स्थगित होने से पहले उन्होंने आईपीएल 14 में 7 मैचों में 123 रन बनाए। टूर्नामेंट में उनका अधितकम व्यक्तिगत स्कोर 54 रन रहा।

    खेल /शौर्यपथ / इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर की लोकप्रियता भारत में भी कम नहीं है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में जोस बटलर राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी टीम का हिस्सा हैं। महेंद्र सिंह धोनी के फैन बटलर ने बताया कि कैसे उनके क्रिकेटर बनने के पीछे राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली का बड़ा हाथ रहा है। 1999 वर्ल्ड कप जब इंग्लैंड में खेला गया था, उस समय बटलर की उम्र 9 साल थी। उन्होंने तब इन दोनों को वर्ल्ड कप में बल्लेबाजी करते हुए देखा था।
    दीप दासगुप्ता ने बताया क्यों ICC इवेंट्स के बड़े मैचों में सालों से हार रही है टीम इंडिया
    30 वर्षीय बटलर ने भारत और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप का वह मैच याद किया, जिसमें राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली दोनों ने सेंचुरी ठोकी थी। मैच टॉन्टन के काउंटी ग्राउंड पर खेला गया था। भारत ने उस मैच में अर्जुन रणतुंगा की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम को 157 रनों के बड़े अंतर से हराया था। क्रिकबज पर बटलर ने कहा, 'वो मेरे पसंदीदा साल थे। उस मैच में द्रविड़ और गांगुली के शतक का मेरे ऊपर बहुत प्रभाव पड़ा था। उस मैच में मैंने पहली बार भारतीय फैन्स में क्रिकेट को लेकर पैशन देखा था। तब मुझे लगा था कि भारत में वर्ल्ड कप खेलना कितना शानदार रहेगा।'
    धोनी के तलवारबाजी जश्न वाले वीडियो पर रविंद्र जडेजा का कमेंट हुआ वायरल
    उस मैच की बात करें तो गांगुली और द्रविड़ ने मिलकर 318 रनों की साझेदारी निभाई थी। गांगुली ने 183 और द्रविड़ ने 145 रनों की पारी खेली थी। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 373 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम 42.3 ओवर में 216 रनों पर ही सिमट गई थी।

    खेल /शौर्यपथ / इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 को अनिश्चितकाल समय के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस दौरान तमाम फ्रेंचाइजी टीमें आईपीएल 2021 के दौरान के कुछ अनसीन वीडियो शेयर कर रही हैं। इस दौरान चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रॉबिन उथप्पा बैठे हुए हैं और धोनी इस वीडियो में रविंद्र जडेजा के मशहूर तलवारबाजी सेलिब्रेशन की नकल उतार रहे हैं। धोनी सिर्फ अपना हाथ घुमाकर जडेजा की नकल उतारते दिख रहे हैं, जबकि पास में बैठे रॉबिन उथप्पा हंसते हुए नजर आ रहे हैं।
    गौरतलब है रविंद्र जडेजा जब भी इंटरनेशनल या आईपीएल में हाफसेंचुरी या सेंचुरी जड़ते हैं, तो बैट से तलवारबाजी करते हुए जश्न मनाते हुए नजर आते हैं। जडेजा का यह स्टाइल अब काफी फेमस लोकप्रिय हो चुका है। 2021 में सीएसके सात मैचों में पांच जीत के साथ प्वॉइंट टेबल में दूसरे पायदान पर है। धोनी की कप्तानी वाली सीएसके की टीम पिछले सीजन में प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई थी, इस सीजन में टीम ने जबर्दस्त वापसी की है।
    रविंद्र जडेजा ने भी इस सीजन में जबर्दस्त ऑलराउंडर प्रदर्शन किया है। इसके अलावा टीम की ओर से मोइन अली और फैफ डु प्लेसी ने भी अपने खेल से काफी प्रभावित किया है। आईपीएल 2021 के बायो बबल में खिलाड़ियों और स्टाफ मेंबर्स के कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव आने के बाद इस टी20 लीग को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision