
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
खेल /शौर्यपथ /इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीगों में से एक है। यह टूर्नामेंट भारत समेत दुनियाभर के बड़े खिलाड़ियों को इसमें खेलने के लिए आकर्षित करता है। इस लीग की शुरुआत 2008 से हुई है और अब तक इसके 14 सीजन(वर्तमान सीजन कोविड-19 के चलते स्थगित) खेले जा चुके हैं। इस लीग का मेजबान होने के नाते भारत को इसका फायदा भी काफी हुआ है और टीम को कई नए सितारे मिले हैं। आईपीएल टूर्नामेंट को लेकर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने अपनी बात रखी है और इसकी जमकर तारीफ की है। इसके अलावा इस टूर्नामेंट में उन्हें एक कमी भी नजर आई, जिसका उन्होंने विशेष उल्लेख किया है।
'क्रिकेट पाकिस्तान' से बात करते हुए वहाव रियाज कहते हैं कि, 'आइपीएल एक ऐसी लीग है, जहां दुनिया के सभी टॉप इंटरनेशनल खिलाड़ी आते हैं और खेलते हैं। आप आइपीएल से पाकिस्तान सुपर लीग(पीएसएल) की तुलना नहीं कर सकते हैं। मुझे ऐसा लगता है, आइपीएल का स्तर बिल्कुल ही अलग है। उनकी प्रतिबद्धता, जैसे कि वे लोग चीजों को चलाते हैं, चीजों का तालमेल बिठाते हैं, खिलाड़ियों को ड्राफ्ट करते हैं, यह सबकुछ एकदम से ही अलग होता है।'
पाक तेज गेंदबाज ने साथ ही कहा कि, ' जब गेंदबाजी की बात आती है तो पीएसएल का स्तर आईपीएल या अन्य टी-20 लीगों के मुकाबले काफी बढ़ जाता है। पीएसएल ने इस मामले में सबको साबित कर दिया है।' वहाब कहते हैं कि, 'जिस तरह के गेंदबाज पीएसएल में मिलते हैं, उस तरह के तेज गेंदबाज अन्य टी-20 लीगों में मिलना मुश्किल हैं। एक यही वजह है कि पीएसएल में हमें ज्यादा हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को नहीं मिलते हैं, जबकि अन्य लीगों में ऐसा अधिकतर होता है।'
खेल /शौर्यपथ /ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन ने संकेत दिया है कि अगर उनकी टीम इस साल एशेज क्रिकेट सीरीज में इंग्लैंड को हरा देती है तो वह कप्तानी से विदा ले लेंगे। उन्होंने स्टीव स्मिथ को अगला कप्तान बनाये जाने की भी हिमायत की। सत्र की शुरूआत में सितारों के बिना खेल रही भारतीय टीम के खिलाफ घरेलू सीरीज में आस्ट्रेलिया की हार के बाद से 36 वर्ष के पेन पर कप्तानी से हटने का दबाव है। वहीं स्मिथ 2018 के गेंद से छेड़खानी प्रकरण से पहले आस्ट्रेलिया के कप्तान थे।
पेन ने न्यूज डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, "निश्चित तौर पर मैं फैसले नहीं लेता लेकिन मैने जितना समय स्टीव की कप्तानी में खेला, वह शानदार था। वह तकनीक का धनी है। वह बहुत कुछ मेरी तरह ही है। उसे काफी कम उम्र में कप्तानी सौंप दी गई जिसके लिये वह तैयार नहीं था। लेकिन जब तक मैं आया , वह परिपक्व हो गया था। उसके बाद दक्षिण अफ्रीका वाली घटना (गेंद से छेड़खानी) हो गई । लेकिन मैं उसे अगला कप्तान बनाये जाने का समर्थक हूं।"
पेन ने संकेत दिया कि आस्ट्रेलियाई टीम अगर इस साल एशेज में इंग्लैंड को हरा देती है तो वह पद छोड़ देंगे। उन्होंने कहा, "कम से कम अगले छह टेस्ट तक तो हूं । मुझे लगेगा कि समय सही है और हम एशेज में आस्ट्रेलिया का सफाया कर देते हैं तो वह जाने का सही समय होगा। भारत के खिलाफ सीरीजके बारे में उन्होंने कहा कि वे आपका ध्यान हटाने में माहिर हैं। हम उसी में फंस गए। जैसे उन्होंने कहा कि वे गाबा नहीं जायेंगे तो हमें पता ही नहीं था कि हम कहां खेलेंगे। इससे हमारा फोकस हट गया। ऐसी अटकलें थी कि भारतीय टीम उस दौरे पर ब्रिसबेन में नहीं खेलना चाहती थी लेकिन भारत ने खेला और आखिरी दिन मैच जीतकर इतिहास रच दिया।
खेल /शौर्यपथ / इंग्लैंड प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 को 29 मैचों के बाद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करना पड़ा है। इस टी20 लीग के बचे हुए 31 मैच कब और कहां खेले जाएंगे, इसको लेकर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया जा सका है। इस बीच आईपीएल फ्रेंचाइजी टीमों के लिए एक बुरी खबर है। इंग्लैंड के खिलाड़ियों का आईपीएल के बचे हुए मैचों में हिस्सा लेना काफी मुश्किल हो सकता है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम का जून के बाद शेड्यूल काफी व्यस्त है और अगर आईपीएल के बचे हुए मैच इस साल नए सिरे से आयोजित होते हैं, तो इंग्लैंड के क्रिकेटर नहीं खेल सकेंगे। ईसीबी के क्रिकेट निदेशक एश्ले जाइल्स ने यह जानकारी दी।
आईपीएल बायो बबल में कोरोना पॉजिटिव केस आने के बाद इस टी20 लीग को 4 मई को स्थगित करने का फैसला लिया गया था। अब इसे या तो सितंबर के आखिर में टी20 वर्ल्ड कप से पहले या नवंबर के बीच में आयोजित किया जा सकता है। इंग्लैंड के टॉप क्रिकेटर दोनों समय व्यस्त होंगे। उन्हें सितंबर और अक्टूबर में बांग्लदेश जाना है जबकि टी20 वर्ल्ड कप के ठीक बाद एशेज सीरीज खेली जाएगी।
जाइल्स ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा, 'हमारा एफटीपी शेड्यूल काफी व्यस्त है। पाकिस्तान और बांग्लादेश का दौरा है।' आईपीएल की अलग-अलग टीमों में इंग्लैंड के 11 क्रिकेटर भाग ले रहे हैं। जाइल्स ने कहा ,'हमें नहीं पता कि आईपीएल के बाकी मैचों का शेड्यूल क्या होगा और ये कब और कहां होंगे । इस सीजन में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैचों से हमारा शेड्यूल काफी व्यस्त है।' उन्होंने कहा, 'हमें टी20 वर्ल्ड कप और उसके बाद एशेज सीरीज खेलनी है। अपने खिलाड़ियों के कार्यभार का भी ध्यान रखना है।'
खेल /शौर्यपथ / टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और वीरेंद्र सहवाग के बीच मनमुटाव की काफी खबरें मीडिया में आई हैं। हालांकि सहवाग धोनी की कप्तानी की तारीफ करने का मौका कभी नहीं छोड़ते हैं। सहवाग का मानना है कि धोनी जैसा कप्तान ना भारत को फिर से मिल सकता है और ना ही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) को। सहवाग ने साथ ही कहा कि अगर वह 2007 टी20 वर्ल्ड कप के समय कप्तान होते, तो टीम इंडिया खिताब शायद नहीं जीत पाती।
वीरू ने क्रिकबज के एक शो में कहा, 'धोनी जैसा कप्तान किसी भी टीम को मिल पाना मुश्किल है। अगर मैं 2007 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में कप्तान होता, तो आखिरी ओवर अनुभव के आधार पर हरभजन सिंह को देता, लेकिन धोनी ने ऐसा नहीं किया और लक ने भी उनका साथ दिया।' सहवाग ने आगे कहा, 'धोनी का लक उनका साथ देता है वह इसलिए नहीं कि वह लकी हैं, बल्कि इसलिए क्योंकि वह फैसले ऐसे लेते हैं, जिसमें लक उनका साथ दे।'
इसके अलावा सहवाग ने कहा, 'उनकी कप्तानी में गेंदबाज बेहतर प्रदर्शन करते हैं, इसकी वजह बेहतर गेंदबाज नहीं बल्कि विकेट की पीछे खड़े धोनी होते हैं।' धोनी दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक माने जाते हैं। वह दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को तीनों आईसीसी ट्रॉफी (2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी) जिताई हैं।
खेल /शौर्यपथ /आईपीएल 2021 के स्थगित होने के बाद मुंबई इंडियंस से जुड़े सभी विदेशी खिलाड़ी अपनी-अपनी डेस्टिनेशन पर पहुंच गए हैं। मुंबई इंडियंस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। मुंबई टीम के अधिकतर खिलाड़ी सीधे घर लौट गए हैं, जबकि कुछ खिलाड़ी मालदीप रुके हुए हैं। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और श्रीलंका के मुख्य कोच महेला जयवर्धने मालदीव के रास्ते जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया ने भारत से यात्रा पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसी वजह से उन्हें चार्टर विमान से मालदीप भेजा गया।
पांच बार की आईपीएल चैम्पियन मुंबई ने ट्वीट करके अपने विदेशी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की सुरक्षित डेस्टिनेशन पर पहुंचने की जानकारी दी। फ्रेंचाइजी ने ट्वीट कर लिखा कि एमआई पलटन के सभी विदेशी सदस्य अपने गंतव्यों तक सुरक्षित पहुंच गए हैं। सुनिश्चित करें कि आप सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें। घर पर रहें। सुरक्षित रहें। मुंबई टीम में दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी क्रिस लिन और नाथन कूल्टर नाइल हैं। न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी चार्टर्ड उड़ानों से आकलैंड, जोहानिसबर्ग और त्रिनिदाद पहुंचे।
मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन आईपीएल 2021 में कुछ खास नहीं रहा था और टीम संघर्ष करती हुई नजर आ रही थी। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए आखिरी मुकाबले में कीरोन पोलार्ड की तूफानी 87 रनों की पारी की बदौलत मुंबई ने आईपीएल के इतिहास में पहली बार 200 से ज्यादा के लक्ष्य को चेज करते हुए सीएसके को धूल चटाई थी।
खेल /शौर्यपथ / आईपीएल 2021 में पृथ्वी शॉ ने बल्ले से दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए 8 मैचों में 308 रन बनाए। उनकी बल्लेबाजी से भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा खासे प्रभावित हैं। उन्होंने शॉ की तारीफ करते हुए कहा कि उनके बल्लेबाजी से वायरस निकल गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वो खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। इस वजह से उनकी टीम इंडिया से छुट्टी हो गई थी। इसके बाद उन्होंने भारत आकर अपनी बल्लेबाजी पर काम किया।
आईपीएल 14 से पहले खेली गई विजय हजारे ट्रॉफी में वो 800 से अधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने। अजय जडेजा ने क्रिकबज के एक शो में कहा कि जैसे कंप्यूटर में वायरस होता है, वैसे ही एक वायरस उनकी बल्लेबाजी में आया था, जो अब हट गया है। पिछले साल उनके माइंड या तकनीक में एक छोटा वायरस आ गया था जिससे वो अब वो उबर चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब कोई खिलाड़ी सदमे से उबरता है, पृथ्वी शॉ एक असाधारण खिलाड़ी है। लेकिन एक सामान्य खिलाड़ी को भी पहले साल में ये आसान लगता है, लेकिन दूसरे साल में जब वो इसे पार कर लेता है तो वो सभी को पीछे छोड़ सकता है।
साल 2020 के आईपीएल की बात करें तो पृथ्वी शॉ तीन बार शून्य रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 14 मैचों में 228 रन बनाए। आईपीएल 2021 में उन्होंने 72, 32, 53, 21, 82, 37 और 7 रन की पारी खेली। केकेआर के खिलाफ शॉ ने 41 गेंद में 82 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने केकेआर के बॉलर शिवम मावी के पहले ओवर में छह चौके जड़े। अंजिक्य रहाणे के बाद ये कारनामा करने वाले वो दूसरे बल्लेबाज बने। आईपीएल 2021 को मंगलवार को बायो बबल में कोविड 19 के मामले सामने आने के बाद बीसीसीआई ने अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स प्वॉइंट टेबल में टॉप पर है।
खेल /शौर्यपथ / कोलकाता नाइट राइडर्स के सीईओ वेंकी मैसूर ने बताया कि केकेआर के दो खिलाड़ियों के कोविड पॉजिटिव आने के बाद टीम फ्रेंचाइजी क्या सावधानिया बरत रही हैं। केकेआर को दो खिलाड़ियों वरुण चक्रवर्ती और संदीप वाॉरियर की रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद आरसीबी और केकेआर के बीच होने वाला मैच स्थगित करना पड़ा था। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप से तीन कोविड 19 के मामले सामने आए। इसी कड़ी में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के दो खिलाड़ियों अमित मिश्रा और ऋद्धिमान साहा की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस वजह से आईपीएल 2021 को स्थगित करना पड़ा है।
केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने बताया कि दो खिलाड़ियों के पॉजिटिव आने के बाद सभी खिलाड़ियों को अलग रहने को कहा गया है। खिलाड़ियों को कठिन क्वारंटाइन में रखा गया है। स्टॉफ से उनका संपर्क ना हो सके। इसके लिए नॉक एंड ड्रॉप सर्विस शुरू की गई है। विकी मैसूर ने इंडिया टूडे से बातचीत में कहा कि जब 48 घंटे पहले हमें संदीप और वरुण के बारे में पता चला तो दुर्भाग्यवश हम आईपीएल 2021 के कैंप में सबसे पहले पॉजिटिव केस सामने आने वालों में थे। इसके बाद आईपीएल के कहने से पहले हमने क्वारंटाइन में जाने का फैसला किया। एक कमरे में हम चार और पांच लोग बैककर मीटिंग कर रहे थे, जब ये खबर मिली तो मैंने तुरंत कहा हम इसी मीटिंग को छोड़ रहे हैं और अपने कमरों में जा रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद हमने सभी को अपने कमरो में जाने का निर्देश दिया। हमने अपनी मर्जी से 6 दिन कठिन क्वारंटाइन में रहने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि कोई भी कमरे से बाहर नहीं निकलता है और ना ही कोई किसी के कमर में आता है। हमारी टीम के मैनेजर में नॉक एवं ड्रॉप सेवा शुरू की। भोजन देने के लिए डिस्पोजेबल बैग कंटेनरों का उपयोग किया जा रहा है। टीन के हर खिलाड़ी और स्टॉफ का हर दिन कोविड 19 टेस्ट हो रहा है और शरीर का तापमान चैक किया जा रहा है। हमने हर किसी को आइसोलेट कर दिया है। बिस्तर पर जाने से पहले सबका टेस्ट किया जाता है और सुबह हमारे पास रिपोर्ट आती है।
खेल /शौर्यपथ / सनराइजर्स हैदराबाद को रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 55 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच से पहले ही सनराइजर्स हैदराबाद ने डेविड वॉर्नर को कप्तान के पद से हटाकर केन विलियमसन को कप्तान बनाया था। वॉर्नर को इस मैच के लिए प्लेइंग XI में भी जगह नहीं मिली, जिसको लेकर मैच के बाद विलियमसन ने खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वॉर्नर को प्लेइंग XI में शामिल किए जाने को लेकर बात जारी है।
सनराइजर्स हैदराबाद के शुरुआती छह मैचों में पांच हार के बाद वॉर्नर को कप्तानी से हटा दिया गया। टीम के इस कदम से भी हालांकि उसकी किस्मत नहीं बदली और विलियमसन की अगुवाई में उन्हें रविवार को हार का सामना करना पड़ा। विलियमसन ने मैच के बाद कहा, 'टीम में कई लीडर्स हैं। यह जरूरी है कि हम अच्छा करें। हमारे लिए टीम के तौर पर बैलेंस बनाना जरूरी है।' कप्तान ने कहा कि टीम को रणनीतियों और उसे मैदान पर उतारने को लेकर साफ रहना होगा।
उन्होंने कहा, 'जीत के लिए जरूरत से ज्यादा आतुर होने की जगह हमें इस बात पर ध्यान देना होगा कि हमें कैसे आगे बढ़ना है। वॉर्नर विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं और हम कई ऑप्शन पर चर्चा कर रहे हैं, मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि इस बारे में काफी चर्चा होगी।' राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकट पर 220 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और विलियमसन ने माना कि इस लक्ष्य का पीछा करना हमेशा मुश्किल होता।
उन्होंने कहा, 'यह हमारे लिए मुश्किल दिन रहा और राजस्थान रॉयल्स ने हमें काफी मुश्किल लक्ष्य दे दिया था। जोस बटलर का दिन था, वह शानदार थे। हमें बल्लेबाजी में कुछ सुधार करने की जरूरत है, जब आप 220 रन के लक्ष्य का पीछा करते हैं और लगातार विकेट गिरता है तो यह और मुश्किल हो जाता है।' उन्होंने कहा, 'जोस और संजू (सैमसन) उनकी टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं, ऐसे में हम चाहते थे कि राशिद उन्हें ज्यादा गेंदबाजी करें।'
खेल /शौर्यपथ /मुंबई इंडियंस के सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने गुरुवार को कहा कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के बायो बबल से सेफ हैं और खुद को काफी सुरक्षित महसूस करते हैं। दो दिन पहले ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जाम्पा ने आईपीएल के बायो बबल सबसे असुरक्षित माहौल में से एक करार दिया था। जाम्पा स्वेदश लौट चुके हैं।
डिकॉक ने यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सात विकेट की जीत में कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो हम अपने डॉक्टरों पर भरोसा करते हैं, इसलिए हम अपने बायो बबल में काफी सेफ हैं। हम काफी सुरक्षित महसूस कर रहे हैं और चीजें काफी आसान हैं।' उन्होंने कहा, 'हम फिर भी अहतियात बरतते हैं और मैं सुरक्षित महसूस कर रहा हूं। मुझे अन्य खिलाड़ियों के बारे में नहीं पता। मैं अपने बारे में बात कर रहा हूं। मैच खेलना और प्रैक्टिस करना सब काफी आसान है।'
राजस्थान ने चार विकेट पर 171 रन बनाए जिसके जवाब में मुंबई की टीम ने डिकॉक की नॉटआउट 70 रन की पारी की बदौलत 18.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। डिकॉक ने कहा कि चेन्नई की पिच पर जूझने के बाद कोटला के मैदान पर बल्लेबाजी करना काफी आसान था। उन्होंने कहा, 'बेशक यहां बल्लेबाजी करना काफी आसान था। जीत दर्ज करके हम खुश हैं। रन बनाकर अच्छा लग रहा है खासकर टीम की जीत में।'
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
