
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
खेल / शौर्यपथ /कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम को आईपीएल का दो बार खिताब जिताने वाले पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी पर जमकर बरसे हैं। गौतम गंभीर की कप्तानी में केकेआर की टीम ने साल 2012 और 2014 में आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। इसके बाद, अगले छह सालों में टीम एक बार भी फाइनल तक नहीं पहुंच सकी है। आईपीएल 2020 में भी कोलकाता का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और टीम प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही थी।
गौतम गंभीर केकेआर की टीम पर सूर्यकुमार यादव को साल 2018 में रिलीज किए जाने को लेकर जमकर बरसे हैं और उन्होंने इसे टीम की सबसे बड़ी गलती बताया है। गंभीर ने ईसपीएन क्रिकइंफो के साथ बात करते हुए कहा, 'सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस ने आसानी से हासिल नहीं किया है। केकेआर का यह पिछले 13 सालों में सबसे बड़ा नुकसान है। कोई जो युवा है, वो केकेआर की टीम में आाता है, चार साल खेलता है, बिल्कुल, हमारी उस समय की बल्लेबाजी को देखते हुए उनको वो बल्लेबाजी नंबर नहीं मिला, जहां उनको खेलना चाहिए था। मनीष पांडे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते थे, लेकिन सूर्यकुमार नंबर 6 या 7 पर बल्लेबाजी कर रहे थे। केकेआर आसानी के साथ सूर्यकुमार के आसपास बन सकती थी।'
बता दें कि सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल होने से पहले केकेआर की टीम का हिस्सा थे और वो इस टीम की तरफ से चार साल आईपीएल में खेले थे। हालांकि, बल्लेबाजी क्रम के चलते सूर्यकुमार का प्रदर्शन कोलकाता के लिए इतना अच्छा नहीं रहा था और 2018 में उनको टीम ने रिलीज कर दिया था। 2018 में सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हुए थे और उसके बाद से तीनों ही सीजन में उनका बल्ला जमकर बोला है।
खेल /शौर्यपथ / इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन खत्म हो चुका है। मुंबई इंडियंस की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर रिकॉर्ड पांचवीं बार आईपीएल के खिताब को अपने नाम कर लिया है। आईपीएल 2020 के समाप्त होने के बाद अब अगले साल होने वाले सीजन की तैयारियां शुरू होने लगी है। आईपीएल 2021 के लिए इस साल दिसंबर में ऑक्शन भी होना है, जहां टीमों में काफी फेरबदल देखने को मिल सकता है। इसी बीच, बीसीसीआई आईपीएल 2021 में 9वीं टीम को जोड़ने की तैयारी में है।
आईपीएल का ऑक्शन आमतौर पर दिसंबर में होता है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, कोरोना वायरल के चलते ऑक्शन में इस बार थोड़ी देरी हो सकती है। बीसीसीआई के प्रेसिडेंट सौरव गांगुली इस बात को पहले ही कह चुके हैं कि आईपीएल 2021 का सीजन मार्च और अप्रैल में खेला जाएगा और इसको देखते हुए अब ज्यादा समय नहीं बचा है। द हिंदू की खबर के मुताबिक, आईपीएल ऑक्शन को साल 2021 की शुरुआत में करवाया जाएगा और आईपीएल का 14वां सीजन भारत में खेला जाएगा। कोरोना वायरस के चलते आईपीएल का यह सीजन यूएई में खेला गया था।
रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई अगले साल होने वाले आईपीएल में एक नई टीम को शामिल करने वाली है, यही वजह है कि बीसीसीआई एक पूर्ण ऑक्शन करवाना चाहती है। अभी तक आईपीएल में कुल 8 टीमें खेलती हैं और अगर टूर्नामेंट में एक नई टीम को जगह मिलती है, तो इस फटाफट लीग में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं और टूर्नामेंट में मैचों की संख्या भी बढ़ सकती है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने लगातार दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया, पिछले साल टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर चौथी बार आईपीएल का खिताब जीता था।
खेल / शौर्यपथ / इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का आमना-सामना चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगा। दिल्ली दूसरे क्वॉलिफायर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर आईपीएल के फाइनल में पहली बार अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। वहीं, मुंबई इंडियंस ने पहले क्वॉलिफायर में दिल्ली को ही करारी शिकस्त देकर छठी बार फाइनल का अपना टिकट कटवाया है। मुंबई भले ही पांचवीं बार इस ट्रॉफी को अपने नाम करने के लिए फेवरेट टीम मानी जा रही हो, लेकिन दिल्ली ने जिस तरह का प्रदर्शन हैदराबाद के खिलाफ किया है, उसको देखते हुए अगर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इस खिताब को पहली बार अपने नाम करने में सफल होती है तो कोई हैरत वाली बात नहीं होगी। आइए एक नजर डालते है उन पांच कारणों पर जिनके दम पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम रोहित एंड कंपनी का पांचवीं बार इस खिताब को अपने नाम करने का सपना चकनाचूर कर सकती है।
1. धवन अकेले बिगाड़ सकते हैं मुंबई का खेल
दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शिखर धवन पर फाइनल मुकाबले में काफी बड़ा दरोमदार होगा। धवन वो बल्लेबाज हैं, जिनका बल्ला अगर फाइनल में चला तो मुंबई का हर दांव उल्टा पड़ सकता है। दिल्ली के लिए अच्छी खबर यही है कि गब्बर हैदराबाद के खिलाफ शानदार पारी खेलकर आ रहे हैं और उनकी हालिया फॉर्म मुंबई के गेंदबाजों की नींद जरूर उड़ा रही होगी। धवन इस सीजन अबतक 16 मैचों में 145.65 के स्ट्राइक रेट से 603 रन बना चुके हैं।
2. स्टोयनिस का ऑल-राउंड खेल दिला सकता है दिल्ली को पहला खिताब
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बल्ले और गेंद दोनों से ही धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले मार्कस स्टोयनिस बेहद शानदार फॉर्म में हैं। हैदराबाद के खिलाफ उनसे ओपनिंग करवाने का टीम का फैसला भी एकदम सही साबित हुआ था। स्टोयनिस के पास पावरप्ले के अंदर बड़े शॉट्स लगाने की काबिलियत है, इसके साथ वो पारी को चलना भी बखूबी जानते हैं। ऑस्ट्रेलिया का यह ऑल-राउंडर बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी कारगर साबित हो सकता है। स्टोयनिस ने इस सीजन अबतक 16 मैचों में 352 रन बनाने के साथ 12 विकेट भी चटकाए हैं। यानी अगर फाइनल में दिल्ली के इस ऑलराउंडर का दिन रहा, तो दिल्ली को पहली बार चैंपियन बनने में ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
3. रबाडा और नॉर्टजे की जोड़ी कर सकती है कमाल
कगीसो रबाडा और एनरिच नॉर्टजे ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस सीजन कई बेहतरीन स्पेल डाले हैं और टीम को एकतरफा जीत दिलाई है। हैदराबाद के खिलाफ रबाडा ने अपने चार ओवर में सिर्फ 29 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए थे। दोनों ही गेंदबाजों के पास वो गति और लाइन लैंथ मौजूद है, जिसके दम पर वो मुंबई इंडियंस के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर सकते हैं। रबाडा डेथ ओवरों में सटीक यॉर्कर फेंकने की अपनी काबिलियत से मुंबई के बल्लेबाजों के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं, जबकि नॉर्टजे अपनी गति के दम रनों पर अंकुश लगा सकते हैं।
4. काम आएगी अश्विन की चतुराई
मुंबई के खिलाफ आईपीएल 2020 के फाइनल मैच में रविचंद्रन अश्विन पर काफी कुछ निर्भर करेगा। पहले क्वॉलिफायर मैच में दिल्ली को भले ही मुंबई के हाथों हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन अश्विन ने उस मैच में भी मुंबई के बल्लेबाजों को अपनी घूमती गेंदों पर खूब नचाया था। कप्तान श्रेयस अय्यर अश्विन का इस्तेमाल पावरप्ले में करते हैं और अश्विन हर बार कप्तान को विकेट निकाल कर देते हैं। इसके साथ ही, अश्विन बीच के ओेवरों में रनगति पर भी लगाम लगा सका सकते हैं, जो मुंबई के बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ा सकता है।
5. एक्स फैक्टर साबित हो सकते है शिमरॉन हेटमायर और पंत
हैदराबाद के खिलाफ शिमरॉन हेटमायर काफी अच्छे टच में दिखाई दिए थे और उन्होंने 22 गेंदों में 42 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। हेटमायर का बल्ला अगर फाइनल में मुंबई के खिलाफ चला, तो इस कैरेबियाई बल्लेबाज को रोकना रोहित शर्मा के लिए आसान नहीं होगा। ऋषभ पंत का बल्ला भले ही इस पूरे टूर्नामेंट में खामोश रहा हो, लेकिन अपना दिन होने पर पंत किसी भी गेंदबाजी अटैक की धज्जियां उड़ा सकते हैं और रोहित खुद इस बात को अच्छे से जानते हैं। पंत का ओवरऑल रिकॉर्ड वैसे भी मुंबई के खिलाफ काफी अच्छा रहा है और इसी टीम के खिलाफ पंत ने अपने आईपीएल करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी भी खेली है।
खेल / शौर्यपथ / ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और वर्तमान में सनराइजर्स हैदराबाद के हेड कोच टॉम मूडी को लगता है कि दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले साल तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का मुंबई इंडियंस के लिए ट्रेड करना सबसे बड़ी 'गलती' है। दिल्ली ने पिछली साल ट्रेंट बोल्ट और अन्य खिलाड़ियों की जगह आर अश्विन और अजिंक्य रहाणे को अपनी टीम में शामिल किया था। बोल्ट के आने के बाद मुंबई की बॉलिंग लाइनअप काफी मजबूत हो गई है और टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है।
बोल्ट इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं और जसप्रीत बुमराह के साथ टीम की सफलता का एक अहम कारण भी हैं। मुंबई ने आईपीएल 2020 के फाइनल में जगह बना ली है और वो अपने पांचवें आईपीएल खिताब से सिर्फ एक कदम दूर है। बोल्ट ने अभी तक 14 मैचों में 22 विकेट लिए हैं। ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए टॉम मूडी ने कहा कि एक वक्त पर दिल्ली कैपिटल्स शायद यह नहीं जानते थे कि टूर्नामेंट यूएई में खेला जाएगा। बोल्ट मुंबई की तरफ से खेलते हुए बेहद खतरनाक साबित हुए, क्योंकि यूएई में ऐसा वेन्यू था जहां गेंद बहुत ज्यादा स्विंग करती है।
मूडी ने बोल्ट को पावरप्ले का बेस्ट बॉलर करार दिया। मूडी ने कहा कि बोल्ट आईपीएल में सबसे अच्छे पावरप्ले गेंदबाजों में से एक हैं। उन्होंने अपने बेहतर प्रदर्शन से मुंबई को पूरे टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम बना दिया है। बोल्ट ने पहली क्वालीफायर में दिल्ली को हराने में अहम भूमिका निभाई थी। दिल्ली और मुंबई के बीच आईपीएल का फाइनल मुकाबला मंगलवार को दुबई में खेला जाएगा। मुंबई ने छठी बार फाइनल में जगह बनाई है जबकि दिल्ली पहली बार फाइनल में पहुंची है।
खेल / शौर्यपथ / अमेरिका में लंबे समय के इंतजार के बाद राष्ट्रपति के लिए हुए चुनाव के नतीजे आ गए हैं। जो बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रंप को इस चुनाव में हरा दिया है और बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। बाइडेन की इस जीत के बाद ट्विटर पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। क्रिकेट जगत में भी इस चुनाव को लेकर कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपनी राय रखी है। इसी बीच, जो बाइडेन की जीत के बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का एक छह साल पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, साल 2014 में जोफ्रा आर्चर द्वारा किए गए इस ट्वीट में आर्चर ने एक शब्द लिखा था, 'जो' लोग आर्चर के इस ट्वीट को जो बाइडेन की जीत के साथ जोड़कर देख रहे हैं और आर्चर की 6 साल पहले की गई भविष्षवाणी को सही मान रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आर्चर के इस ट्वीट को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
जोफ्रा आर्चर का प्रदर्शन इस सीजन आईपीएल में काफी दमदार रहा था, उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरह से खेले 14 मैचों में 20 विकेट अपने नाम की थी। इस दौरान आर्चर काफी किफायती भी रहे थे और उनका इकॉनमी महज 6.55 का रहा था। हालांकि, आर्चर के बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद भी राजस्थान की टीम प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही थी। राजस्थान के बल्लेबाजों का प्रदर्शन इस पूरे टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं रहा, कप्तान स्टीव स्मिथ का बल्ला भी शुरुआती मैचों के बाद खामोश ही दिखाई दिया। बेन स्टोक्स ने आखिरी के मैचों में कुछ अच्छी पारियां जरूर खेली, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
खेल /शौर्यपथ / दिल्ली कैपिटल्स की टीम को बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के चलते मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2020 के पहले क्वलिफायर में 57 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सूर्यकुमार यादव (51), ईशान किशन (नॉटआउट 55) और हार्दिक पांड्या (नॉटआउट 37) की उम्दा पारियों के दम पर 5 विकेट खोकर 200 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 143 रन ही बना सकी। दिल्ली की टीम ने इस मैच में अपने शुरुआती तीन विकेट बिना कोई रन बनाए गंवाए। पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) एक बार अपनी खराब फॉर्म से जूझते नजर आए और अपना खाता तक नहीं खोल सके। शॉ अपनी इस पारी के बाद ट्विटर पर लोगों के निशाने पर रहे।
पृथ्वी शॉ का बल्ला इस पूरे ही टूर्नामेंट में एकदम खामोश नजर आया है। शॉ ने इस सीजन खेले 13 मैचों में 136.52 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 228 रन बनाए हैं। शॉ का पिछली 8 पारियों में सर्वाधिक स्कोर 19 रन रहा है, जबकि इस दौरान वो तीन दफा जीरो पर आउट हुए हैं। शॉ के लगातार हर मैच में जल्दी आउट होने से टीम के मिडिल ऑर्डर पर काफी प्रेशर बना है, जिसके चलते दिल्ली की बल्लेबाजी पिछले मैचों में बुरी तरह से फ्लॉप रही है। मुंबई के खिलाफ शून्य पर आउट होने के बाद पृथ्वी ट्विटर पर लोगों के निशाने पर रहे और उनको जमकर ट्रोल किया गया। सोशल मीडिया पर लोगों ने पृथ्वी शॉ से जुड़े कई मीम भी शेयर किए।
मुंबई के खिलाफ पहला क्वलिफायर गंवाने के बावजूद दिल्ली की टीम फाइनल में पहुंचने का अभी एक मौका और होगा। दिल्ली कैपिट्ल्स दूसरे क्वलिफायर में एलिमिनेटर मैच जीतने वाली टीम से भिड़ेगी। दिल्ली की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर रहते हुए लीग स्टेज को खत्म किया था।
खेल /शौर्यपथ / कठिन चुनौतियों से पार पाकर प्लेऑफ में जगह बनाने वाली सनराइजर्स हैदराबाद का सामना आईपीएल एलिमिनेटर में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा तो वह जीत की इस लय को कायम रखते हुए खिताब की ओर अगला कदम बढ़ाने के इरादे से उतरेगी। टूर्नामेंट में धीमी शुरुआत के बाद दूसरे चरण में दमदार प्रदर्शन करके सनराइजर्स ने अंकतालिका में आरसीबी से ऊपर तीसरे स्थान पर रहकर प्लेऑफ में जगह बनाई।
टूर्नामेंट के लीग चरण के आखिरी मैचों में दोनों टीमों का प्रदर्शन एक दूसरे से एकदम विपरीत रहा। आरसीबी लगातार चार मैच हारकर अंकतालिका में चौथे स्थान पर रही, जबकि सनराइजर्स ने जीत की हैट्रिक लगाई। सनराइजर्स ने आखिरी तीन मैचों में दिल्ली कैपिटल्स, आरसीबी और शीर्ष पर रही मुंबई इंडियंस को हराया। 'करो या मरो' के आखिरी मुकाबले में मुंबई को दस विकेट से हराकर उसका हौसला बुलंदी के सातवें आसमान पर है।
इसका श्रेय डेविड वॉर्नर और रिद्धिमान साहा की शुरुआती जोड़ी को जाता है। दोनों ने दिल्ली के खिलाफ 107 और मुंबई के खिलाफ 151 रन की साझेदारी की। वॉर्नर अभी तक 14 मैचों में 529 रन बना चुके हैं, जबकि साहा ने तीन मैचों में 184 रन बनाकर साबित कर दिया कि शुरुआती मैचों में उन्हें नहीं उतारकर टीम प्रबंधन ने चूक की थी। वॉर्नर और साहा का प्रदर्शन इतना उम्दा रहा कि मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग और जैसन होल्डर को कुछ करना ही नहीं पड़ा।
गेंदबाजी में सनराइजर्स के पास संदीप शर्मा, होल्डर, शाहबाज नदीम, टी नटराजन और राशिद खान जैसे फॉर्म में चल रहे गेंदबाज हैं। संदीप ने पावरप्ले में और नटराजन ने डैथ ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया है। राशिद बीच के ओवरों में काफी किफायती साबित हुए हैं। दूसरी ओर विराट कोहली की आरसीबी को अपने प्रदर्शन में काफी सुधार करना होगा। लगातार चार मैच हारकर टीम का आत्मविश्वास हिल गया होगा। कप्तान कोहली का फोकस हालांकि पिछले प्रदर्शन को भुलाकर अगले तीन मैच के साथ खिताब जीतने पर होगा।
दिल्ली के खिलाफ आरसीबी के बल्लेबाज अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके। आरोन फिंच की जगह खेलने उतरे जोश फिलिप ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन अच्छी शुरुआत को बड़ी पारियों में नहीं बदल सके। युवा देवदत्त पडीक्कल ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। कोहली और एबी डिविलियर्स को इस मैच में अपेक्षा के अनुरूप खेलना होगा। गेंदबाजी में नवदीप सैनी की वापसी संभव है जो चोट के कारण पिछला मैच नहीं खेले थे। मोहम्मद सिराज, इसुरु उडाना, क्रिस मौरिस तेज गेंदबाजी का, तो वॉशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल स्पिन का जिम्मा संभालेंगे।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: देवदत्त पडीक्कल, जोश फिलिप, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, शिवम दुबे, क्रिस मौरिस, वॉशिंगटन सुंदर, इसुरु उडाना, शाहबाज अहमद, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।
सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (कप्तान), रिद्धिमान साहा, मनीष पांडे, केन विलियमसन, जेसन होल्डर, प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, राशिद खान, संदीप शर्मा, टी नटराजन, शाहबाज नदीम।
विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, पार्थिव पटेल, आरोन फिंच, जोश फिलिप, क्रिस मॉरिस, मोइन अली, मोहम्मद सिराज, शाहबाज अहमद, देवदत्त पडीक्कल, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, डेल स्टेन, पवन नेगी, इसुरु उडाना, शिवम दुबे, उमेश यादव, गुरकीरत सिंह मान, वॉशिंगटन सुंदर, पवन देशपांडे, एडम ज़म्पा।
डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टॉ, केन विलियमसन, मनीष पांडे, श्रीवत्स गोस्वामी, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, रिद्धिमान साहा, अब्दुल समद, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, राशिद खान, जैसन होल्डर, अभिषेक शर्मा, बी संदीप शर्मा, संजय यादव, फैबियन एलेन, पृथ्वी राज यरा, खलील अहमद, संदीप शर्मा, शाहबाज़ नदीम, सिद्धार्थ कौल, बिली स्टानलेक, टी नटराजन, बासिल थम्पी।
खेल / शौर्यपथ / भारतीय क्रिकेट टीम इस समय उन चुनिंदा टीमों में से एक है जिसने कोरोना वायरस के बाद अभी तक कोई इंटरनेशनल क्रिकेट सीरीज नहीं खेली है। टीम के लगभग सभी खिलाड़ी इस समय यूएई में आयोजित हो रहे आईपीएल में बिजी हैं जहां टूर्नामेंट अब अपने आखिरी दौर में चल रहा है। आईपीएल के खत्म होने के बाद टीम इंडिया के सदस्य ऑस्ट्रेलिया के लिए फ्लाइट पकड़ लेंगे क्योंकि टीम को यहां 69 दिनों के बड़े दौरे पर क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सीरीज खेलनी है। यह धोनी के संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम का पहला इंटरनेशनल दौरा है। इस मौके पर बीसीसीआई ने खास अंदाज में अपने सबसे सफल कप्तान को ट्रिब्यूट दिया है।
बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट टीम में धोनी के योगदान को याद करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट की कवर पिक्चर पर उनका फोटो लगाया है। इस फोटो पर बोल्ड अक्षरों में लिखा गया है थैंक यू एमएस धोनी। धोनी के फैन्स को भी बीसीसीआई का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
महेंद्र सिंह धोनी इस समय आईपीएल में खेल रहे हैं और चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभाल रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम का अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त हो चुका है। ऐसा पहली मर्तबा है कि टीम प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई है। व्यक्तिगत तौर पर भी धोनी का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं रहा और वो टीम को एक बार भी अपने बूते जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके।
चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले मैच में विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आठ विकेट से हराया था। मैच के बाद खुद धोनी ने भी माना कि इस साल का आईपीएल काफी दुखदायी है। सीएसके ने इस साल अब तक कुल 12 मैच खेले हैं। इसमें से टीम को मात्र चार मैचों में जीत हासिल हुई जबकि 8 मैच में हार का सामना करना पड़ा। टीम इस समय आठ प्वॉइंट्स के साथ प्वॉइंट टेबल में सबसे नीचे है। यह टीम का आईपीएल इतिहास का सबसे खराब प्रदर्शन है।
खेल / शौर्यपथ / रविवार को आईपीएल में खेले गए पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आठ विकेट से हरा दिया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 145 रन बनाए। जवाब में सीएसएके ने 18.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर 150 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। ऋतुराज गायकवाड़ ने नॉटआउट 65 रनों की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच चुने गए। सीएसके की ओर से सैम करन ने 3 ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट लिए। मैच के बाद धोनी ने अपनी टीम के युवा खिलाडिय़ों को खास सलाह दी है।
तीन बार की आईपीएल विजेता चेन्नई सुपर किंग्स का अभियान इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में भले ही लगभग खत्म हो गया हो लेकिन महेंद्र सिंह धोनी चाहते हैं कि उनके खिलाड़ी इन आखिरी दर्दनाक 12 घंटों के हर पल का आनंद लें। केकेआर के 12 प्वॉइंट्स हैं और सोमवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ जीतने पर उसके 14 प्वॉइंट्स हो जाएंगे। मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के 14 प्वॉइंट्स हैं। चेन्नई अगले दोनों मैच जीतने पर भी 12 प्वॉइंट्स ही ले सकेगी।
धोनी ने मैच के बाद कहा कि अच्छा प्रदर्शन नहीं करने पर दुख होता है। टूर्नामेंट में हमारे आखिरी दर्दनाक 12 घंटे बचे हैं। हमें इसका पूरा मजा लेना है। इससे कोई फर्क नहीं पडऩा चाहिए कि प्वॉइंट टेबल में हम कहां हैं। उन्होंने कहा कि अगर आप क्रिकेट का मजा नहीं ले रहे हैं तो यह क्रूर और दर्दनाक हो सकता है। मैं अपने युवा खिलाडिय़ों के प्रदर्शन से खुश हूं।
आरसीबी पर आठ विकेट से मिली जीत में चेन्नई के खिलाडिय़ों ने जैसा प्रदर्शन किया, धोनी पूरे टूर्नामेंट में उनसे वैसा ही खेल चाहते थे। उन्होंने कहा कि यह परफेक्ट प्रदर्शन में से एक था। सभी ने रणनीति पर अमल किया। हमने विकेट लिए और उन्हें कम स्कोर पर रोका। उन्होंने किफायती गेंदबाजी करने वाले स्पिनर इमरान ताहिर और मिशेल सैंटनर के अलावा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ की भी जमकर तारीफ की।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
