Google Analytics —— Meta Pixel
May 22, 2026
Hindi Hindi

नये संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति के द्वारा हो सियासत तेज

  • rounak group

   नई दिल्ली। रायपुर। भारत के नए संसद भवन का उद्घाटन 28 मई को होना है। बता दे कि 28 मई को वीर सावरकर जयंती दिवस भी  हैँ। वीर सावरकर दिवस जयंती के दिन भारत के नए संसद भवन का उद्घाटन पर भी सियासी राजनीति तेज हो गई है। भारत के नए संसद भवन के उद्घाटन पर राजनीति तेज हो गई है । 28 मई को भारत ने संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगा. नई संसद भवन के उद्घाटन राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के हाथों हो ऐसी सियासी हलचल तेज हो गई हैँ। राजनीतिक वार पलटवार भी तेज हो गए हैं क. ऐसे मे भाजपा से कांग्रेस में प्रवेश किए छत्तीसगढ़ के कद्दावर नेता नंद कुमार साय ने नए संसद भवन के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा ।

जिसमें कहा गया है कि '28 मई को नए संसद भवन का लोकार्पण होना है, संसद भवन देश का संवैधानिक भवन है, इसलिए इस भवन का लोकार्पण देश के संवैधानिक प्रमुख राष्ट्रपति से कराएं. आप स्वयं लोकार्पण करने का लोभ संवरण करें.'

कांग्रेस नेता के इस पत्र के बाद से राज्य में सियासी वार-पलट वार हो रहे हैं. भूपेश बघेल ने डॉ. रमन सिंह के ट्वीट को टैग करते हुए ट्वीट किया, 'स्मृति मनुष्य के जीवन संचालन का आवश्यक अवयव है, यदि इसमें कमी आने लगे तो योग और प्राणायाम की शरण में तुरंत चले जाना चाहिए, नकारात्मकता और कुंठा से दूर हो जाना चाहिए रमन सिंह जी.' उन्होंने आगे लिखा, 'लोकतंत्र के लिए गौरव का विषय है कि दलित समुदाय से आने वाले आदरणीय के.आर. नारायणन देश के राष्ट्रपति रहे और मीरा कुमार लोकसभा की अध्यक्ष रहीं. आदिवासी समुदाय से आने वाली द्रौपदी मुर्मू हमारी संवैधानिक अभिभावक हैं. उनके हाथों लोकतंत्र की पंचायत का उद्घाटन होना आदिवासी समुदाय ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का पल होगा.'

 

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)