November 10, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी छत्तीसगढ़ के तीन शहरों का सम्मान, स्वच्छ सर्वेक्षण में रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा ने बनाई जगह

    • doing of business

     

    11 नवंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में होगा राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार समारोह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल होगा शामिल

    सफाई मित्रों की मेहनत और नागरिकों की भागीदारी को मिली राष्ट्रीय पहचान, पिछले वर्ष भी तीनों निकायों को मिला था पुरस्कार

    रायपुर। स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के लिए एक और उपलब्धि सामने आई है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए प्रदेश के तीन नगरीय निकायों रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा का चयन किया गया है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 11 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में इन निकायों को सम्मानित करेंगी।

    केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सुबह 11:30 बजे से स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल और केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू भी शामिल होंगे।

    छत्तीसगढ़ की ओर से उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव, प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा, सूडा के सीईओ श्री सुमीत अग्रवाल सहित चयनित नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्वच्छता कर्मी समारोह में भागीदारी करेंगे।

    सफाई मित्रों और जनभागीदारी की अहम भूमिका

    स्वच्छ सर्वेक्षण के दसवें संस्करण की थीम 'स्वच्छता की नई पहल—बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ' रखी गई है। इसके माध्यम से स्वच्छता को केवल नगरीय निकायों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक सहभागिता का विषय बनाने पर जोर दिया गया है।

    प्रदेश के चयनित शहरों में स्वच्छता गतिविधियों के संचालन और बेहतर व्यवस्था बनाने में निकायों के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ सफाई मित्रों तथा स्थानीय नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इन सभी के सामूहिक प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

    उल्लेखनीय है कि रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को पिछले वर्ष भी स्वच्छता पुरस्कार प्राप्त हुआ था। लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रीय पुरस्कारों में स्थान बनाना प्रदेश के नगरीय निकायों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision