November 15, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    नशे के खिलाफ खेल के मैदान में उतरे देशभर के युवा, 130 से अधिक संस्थानों में 87 हजार से ज्यादा लोगों की भागीदारी

    • doing of business

    ‘विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा’ अभियान के नौवें सप्ताह में 992 गतिविधियों का आयोजन, 42 हजार से अधिक युवतियों ने भी लिया हिस्सा

    नई दिल्ली। देश के युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने खेलों को जनजागरूकता का प्रभावी माध्यम बनाया है। इसी कड़ी में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के MY भारत निदेशालय एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से देशभर में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ‘विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा संकल्प अभियान’ के नौवें सप्ताह के अंतर्गत आयोजित इन गतिविधियों में 87 हजार से अधिक युवाओं एवं समुदाय के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    अभियान के तीसरे महीने की थीम ‘सशक्त समुदाय, स्वस्थ युवा’ रखी गई। इसके तहत देशभर के 130 से अधिक शिक्षण संस्थानों में कुल 992 गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें 87,481 छात्र स्वयंसेवियों, स्थानीय युवा क्लबों के सदस्यों और आम नागरिकों की भागीदारी रही।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अगस्त 2026 को नशा मुक्त भारत अभियान के व्यापक ढांचे के तहत शुरू की गई इस 100 सप्ताह की पहल का उद्देश्य युवाओं को मादक पदार्थों, शराब, तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रखकर स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज का निर्माण करना है।

    खेलों के जरिए दिया नशामुक्त जीवन का संदेश

    देश के 10 क्षेत्रीय निदेशालयों के अंतर्गत विभिन्न संस्थानों में 100 मीटर एवं 400 मीटर दौड़, मैराथन, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल और बास्केटबॉल जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके साथ ही रस्साकशी, रुमाल झपट्टा और नींबू दौड़ जैसे पारंपरिक खेलों ने भी युवाओं में उत्साह बढ़ाया। लक्षद्वीप में पारंपरिक द्वीपीय खेलों का आयोजन विशेष आकर्षण रहा।

    महिला प्रतिभागियों की भी उल्लेखनीय भागीदारी

    अभियान में महिला सहभागिता को विशेष महत्व दिया गया। खेल प्रतियोगिताओं एवं जागरूकता गतिविधियों में 42,190 महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। प्रत्येक प्रतियोगिता की शुरुआत सामूहिक नशामुक्त संकल्प के साथ हुई, जिसमें खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, रेफरी और दर्शकों ने खेल भावना, अनुशासन, निष्पक्षता और नशे से दूर रहने की शपथ ली।

    हेल्पलाइन से लेकर नुक्कड़ नाटकों तक जागरूकता

    भोपाल, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली के प्रमुख क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता केंद्र स्थापित किए गए। यहां मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित सूचना एवं शैक्षणिक सामग्री वितरित करने के साथ राष्ट्रीय नशामुक्ति हेल्पलाइन नंबर 14446 की जानकारी दी गई। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक, नशा विरोधी रैलियां और नारा लेखन प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को नशे की लत, साथियों के दबाव और उससे उबरने के उपायों के प्रति जागरूक किया गया।

    पुलिस और विशेषज्ञों ने भी संभाली जिम्मेदारी

    इस अभियान को सफल बनाने में स्थानीय प्रशासन, पुलिस विभाग और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी सहयोग दिया। बठिंडा, कासरगोड और कोयंबटूर में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, नारकोटिक्स सेल के प्रतिनिधियों, मनोचिकित्सकों, नशामुक्ति विशेषज्ञों और पंचायत प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

    अभियान का मूल संदेश स्पष्ट है कि युवाओं की ऊर्जा को नशे की गिरफ्त से बचाकर खेल, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों की ओर मोड़ना ही स्वस्थ समाज और विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision