
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
राजनांदगांव / शौर्यपथ / प्रार्थिया जो कि शिक्षा विभाग राजनांदगांव में शिक्षिका के पद पर पदस्थ है, थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि किशोर मेहरा पिता स्व. विरयू मेहरा उम 57 साल निवासी लेबर कालोनी थाना कोतवाली राजनांदगांव जो कि शासन के वरिष्ठ पद जिला क्रीड़ा अधिकारी राजनांदगाय के पद पर पदस्थ है, के द्वारा सोशल मीडिया (व्हाट्सएप्प) के माध्यम से पीड़िता को उनके व्हाट्सएप्प पर अश्लील फोटो का पीडीएफ बनाकर भेजा गया एवं पीड़िता को फोन पर भी अश्लील बाते करने लगा एवं मना करने पर धमकी पीड़िता को धमकी देने लगा। मामले की गंभीरता को वरिष्ठ अधिकारीगण पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री नंद को अवगत कराया गया, उनके कुशल मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना बसंतपुर में आरोपी के विरूध्द अपराध क्रमाक 248/2021 धारा 67 (ए) आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द कर आरोपी पता तलाश में लिया गया। आरोपी को अपराध पंजीबद्ध होने की सूचना मिलने पर आरोपी फरार हो गया। आरोपी के पता तलाश हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था। लगातार प्रयास करने पर 14 जुलाई 2021 को आरोपी के उनके निवासरत स्थान लेबर कालोनी राजनांदगांव से आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। आरोपी के गिरफ्तारी में निरीक्षक लोमेश कुमार सोनवानी, प्रधान आरक्षक नवीन क्षत्रीय एवं आरक्षक देवेन्द्र पाल का विशेष योगदान रहा।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
