
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भावना बोहरा ने दिव्यांगजनों को भेंट किया इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल*
कबीरधाम । शौर्य पथ ।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर और सेवा ही समर्पण अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री और कबीरधाम जिला पंचायत की सभापति भावना बोहरा ने ग्राम गोरखपुर में दिव्यांगजनों को इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने 10 दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल भेंट कर बधाई दी और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए देश के विकास और भारत का गौरव विश्व पटल में बढ़ाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उनके द्वारा भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि आज हमारे दिव्यांग देश की प्रगति, तरक्की, उन्नति और विकास में अतुलनीय भूमिका निभा रहें हैं। हर क्षेत्र में उन्होंने अपने आत्मबल और हुनर से लोगों को चौंकाने का काम करते हुए देश का गौरव पूरे विश्व में बढ़ाया है। हम सभी उनके इस योगदान के लिए सदैव आभारी रहेंगे। कुछ दिनों पूर्व हमने टोक्यो पैरालम्पिक में भी देखा कि हमारे दिव्यांग खिलाड़ियों नेउत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य पदक जीतकर विदेश में भारत का विजय ध्वज लहराकर हम सभी को गौरवान्वित किया है। हमारे देश के दिव्यांगजनों में भी वह आत्मशक्ति और कौशल है कि वे अपनी कमी को हुनर बनाकर अपनी एक विशेष पहचान बना सकते हैं बस अपने उस हुनर को पहचानने की जरुरत है।
उन्होंने कहा कि मैं सभी देशवासियों से अनुरोध करती हूँ कि आज हमें दिव्यांगों के प्रति दया-करूणा दिखाने से ज्यादा उनका उत्साह बढ़ाने की जरूरत है। समाज की मुख्य धारा में दिव्यांग ससम्मान अपना जीवन यापन कर सके, इसके लिए समाज के हर तबके को आगे आना चाहिए और उनका हौसला बढ़ाना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा दीनदयाल विकलांग पुनर्वास योजना के अंतर्गत दिव्यांग व्यक्तियों के लिए स्वैच्छिक कार्य को बढ़ावा देना, उनके लिए राष्ट्रीय पुरस्कार और राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना जैसी कई सराहनीय व कल्याणकारी योजनाओं का सञ्चालन किया जा रहा है जिससे उन्हें लाभ मिल सके
इस अवसर पर रणवीरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र वर्मा जी, कबीरधाम जिला भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष युवराज राजपूत जी, ग्राम पंचायत रणवीरपुर सरपंच एवं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष दुर्गा संतोष वैष्णव जी, ग्राम गोरखपुर सरपंच पीलूराम साहू जी, पूर्व सभापति जनपद पंचायत सहसपुर लोहरा दिलीप साहू जी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता दाऊ दमन सिंह जी, वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी बसंत शर्मा जी, दिलीप साहू जी, बाबूलाल चंद्राकर जी, मनोज राजपूत जी, मंडल महामंत्री धरमपाल कौशिक जी, जनपद सदस्य तिलक सेन जी, जनपद सदस्य रुपेश कौशिक जी, प्यारे साहू जी, राजेन्द्र साहू जी, बसंत बोहरा, अरविंद राजपूत, सिताराम साहू सरपंच गैंदपुर, कँवलकौशिक सरपंच बहमनी, दारा सिंह राजपूत, धनराज सिंह, भूपेन्द्र मिश्रा, विनोद कौशिक, श्याम सिंह परमार, रोहित विश्वकर्मा, विपिन तिवारी, संजय निषाद, नाथूराम साहू सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधू एवं गणमान्य नागरिक, ग्राम पंचायत गोरखपुर के समस्त पंचगन व विशिष्ठजन उपस्थित थे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.