
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
राजनांदगांव /शौर्यपथ/
जिले में पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्योत्सव के मुख्य अतिथि विधायक दुर्ग अरूण वोरा के द्वारा स्टॉल का अवलोकन किया एवं आरूग जैविक कीटरोधक नीमाó का अनावरण किया गया। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जैविक कीटरोधको का उपयोग फसल प्रदर्शनो में करने एवं महिला समूहों को आर्थिक लाभ पहुंचाने से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
प्रदर्शनी में कृषि विभाग एवं संवर्गीय विभागों के द्वारा योजनांतर्गत क्रियान्वित गतिविधियो को प्रदर्शन लगाया गया। कृषि विभाग के प्रदर्शनी स्टॉल में विभिन्न जैविक उत्पादों का प्रदर्शनी लगाई गई थी। कृषि विभाग के स्टाल में विकासखंड चौकी के हितागुटा, पीपरखार आदि गांव के किसान ने जैविक चांवल एचएमटी, सीजी सुगंधित, देवभोग, दुबराज, विष्णुभोग आदि का विक्रय किया। आत्मा योजनांतर्गत गौठान ग्राम के महिला समूह द्वारा जैविक कीटरोधक का निर्माण किया गया है जिसका विक्रय प्रदर्शनी में स्टाल लगाकर किया गया। इस दौरान नीमाó, ब्रम्हाó, अग्नेयाó, बीजामृत, वर्मी वॉस, वर्मी कम्पोस्ट आदि का प्रदर्शन एवं विक्रय किया गया। विकासखंड छुईखदान के वनाचंल ग्राम कोपरो के कृषक समूहों द्वारा कोदो चांवल, रागी चांवल, रागी का आटा एवं वनाचंल ग्राम ढोलपिट्टा के शहद संग्रहक समूह के आरूग शहद का प्रदर्शनी में विक्रय किया गया। विकासखंड छुरिया के ग्राम सोमाझिटिया के कृषक खोमलाल देवांगन एवं कातलवाही डोगरगढ़ के कृषक जीवन जंघेल द्वारा जैविक चांवल, गेहूं, काला गेहूं, मोतीजीरा गेहूं, काली नमक चांवल, जैविक प्रोम, गोबर से निर्मित काउडंग पेन्ट, आर्गेनिक फास्टफेट आदि उत्पादों का विक्रय एवं प्रदर्शनी किया गया। उप संचालक कृषि जीएस धु्रर्वे के मार्गदर्शन में विभागीय प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.