September 08, 2025
Hindi Hindi

कलेक्टर ने पीएससी में प्रथम स्थान पर चयनित आस्था बोरकर को उनके घर जाकर इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी...

  • Ad Content 1

राजनांदगांव /शौर्यपथ/

कलेक्टर  तारन प्रकाश सिन्हा ने आज cgpsc  की परीक्षा की टॉपर आस्था बोरकर को उनके घर जाकर इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर  सिन्हा ने आस्था को मिठाई खिलाई तथा उनके माता-पिता एवं परिवार के सदस्यों को हार्दिक बधाई दी। कलेक्टर ने कहा कि आस्था ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा में प्रथम स्थान पर चयनित होकर जिले का नाम रौशन किया है। उनके उजवल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित करें। उन्होंने आस्था से कहा कि आगे संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा की तैयारी करें। इरादे मजबूत हो तो कोई मंजिल कठिन नहीं है। अपनी तैयारी आगे भी जारी रखें। कलेक्टर ने आस्था के माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि इस सफलता के लिए आप सबने बहुत मेहनत की है। उल्लेखनीय है कि आस्था बोरकर ने शासकीय दिग्विजय कॉलेज से पढ़ाई की है और राजनांदगांव में ही रहकर उन्होंने पीएससी की परीक्षा की तैयारी की है। उनके पिता  धु्रवराज बोरकर रेल्वे में कार्यरत हैं तथा माता गृहिणि है।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)