
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
ग्राम कांपा, राजाढ़ार, चिल्फी के निवासियों ने ली पार्टी की सदस्यता
कैबिनेट मंत्री अकबर ने गमछा पहनाकर किया स्वागत
कवर्धा। शौर्यपथ । देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री के रूप में उभरकर सामने आये भूपेश बघेल की सरकार के कार्याें से प्रभावित होकर प्रदेशवासी कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर की पहचान विकास पुरूष के रूप में बनी है। मंत्री मोहम्मद अकबर की सक्रियता का लाभ कांग्रस को कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में मिल रहा है। कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में नागरिकों के कांग्रेस प्रवेश का दौरा जारी है। आज दिनांक 09.11.2021 को विकासखंड बोड़ला, के ग्राम कांपा के 18 तथा राजाढार, चिल्फी के 13 ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अबकर के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया। मंत्री श्री अकबर ने कांग्रेस प्रवेश करने वाले नागरिकों का परंपरा अनुसार गमछा पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया व उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में नागरिकों को किसी भी किस्म की समस्याओं का सामना नहीं करना पडे़गा।
कांग्रेस प्रवेश करने वालों के नाम इस प्रकार है: ग्राम कांपा - आत्माराम घृतलहरे, दौआराम साहू (पंच), बनवाली यादव (पंच), शेखू साहू (पंच), नरेश साहू, तुलाराम साहू, कुमार साहू, योगेश श्रीवास, चिरौज साहू, बिसाहू यादव, ऋषि साहू, थुकनू साहू, ओमलाल साहू, मोहित साहू, रखेल साहू, गोकुल, रामरूप साह,ू राजू जायसवाल। इस अवसर पर शंकर मेढे़, जनपद पंचायत बोड़ला उपाध्यक्ष सनत जायसवाल, जिला महामंत्री कृष्णा साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।
ग्राम राजाढार - गोरेलाल, दशरू बैगा, अर्जुन बैगा, हमीलाल बैगा, राजू सिंह, बिसरू सिंह, केमरू सिंह, सोमबती, प्रेमसिंह तथा ग्राम चिल्फी के मंगलू सिंह, मनोज दास एवं नेहरू दास शामिल थे। इस अवसर पर चिल्फी जनपद सदस्य- बृजलाल मेरावी सरपंच राजाढार- गोरेलाल यादव, सरपंच बेंदा- निक्की खान आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.