Google Analytics —— Meta Pixel
April 05, 2026
Hindi Hindi

प्रधानमंत्री आवास योजना के सफलतम 7 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में महापौर ने किया हितग्राहियों का सम्मान

  • hanumaan janmotsav

राजनांदगांव / शौर्यपथ / प्रधानमंत्री आवास योजना मिशन सबके लिए आवास इस बहुउद्देशीय योजना का शुभारंभ 25 जून 2015 को हुई थी जिसके सफलतम 7 वर्ष पूर्ण होने पर आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा प्राप्त निर्देश शहरी भारत के जन जीवन में योजना के क्रियान्वयन से आये परिवर्तन जीवन के बदलाव को जानने दिये गये निर्देश के अनुक्रम में आवास योजना के लाभार्थियों से मिलकर उनके अनुभवों को साझा किया गया और महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख की उपस्थिति में नगर निगम सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया गया।
राजनंादगांव निकाय क्षेत्र में योजनांतर्गत ‘मोर जमीन मोर मकान के तहत् कुल 3560 आवास पूर्ण हो गये है और 2423 आवास विभिन्न अलग-अलग स्तर पर निर्माणाधीन है इसी घटक में शहर के विभिन्न वार्ड में जिन हितग्राहियों के द्वारा अपने आवास को बेहतर तरीके से बनाया ऐसे 10 बेहतर निर्माण करने वाले हितग्राहियों को महापौर श्रीमती देशमुख के द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके कार्य की सराहना की गई।
महापौर श्रीमती देखमुख ने कहा कि योजना के तहत् आवास तो सभी बनाते है पर उस मकान को जो घर बनाते है वो आप जैसे हितग्राही है। मुझे खुशी है की मंै आज ऐसे हितग्राहियों के साथ हूॅ जिन्होंने अपने आशियाने को सजा कर मोर मयारू राजनांदगॉव को सवारने का कार्य किया है।
योजना के क्रियान्वय को 7 वर्ष पूर्ण होने पर आयुक्त डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया केन्द्र एवं राज्य शासन के सहयोग से गरीब एवं जरूरतमंद परिवार जो वर्षो से अपने कच्चे घरो में मौसम की मार को सहते हुए मरम्मत कराकर रहना पड़ता था, ऐसे परिवारो को एक मजबूत सर्वसुविधायुक्त आवास निर्माण करने में स्तरबद्ध भुगतान सीधे हितग्राहियों के खाते में कर के मानव जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग प्रदान किया है।
इस योजाना घटक के तहत् आशानगर जहा कुष्ठ रोग से ग्रसित जन निवास करते हैै इस आशानगर को योजनान्तर्गत 61 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। असहाय रोगग्रस्त परिवार जो समाज में उपेक्षित जीवन-जी रहे थे। उन्हे इस योजना से जोड़कर सभी के पक्के आवास बनाये गये आवास के साथ- साथ रोड नाली एवं 2 बडे उद्यान स्वालंबन योजना के तहत् दुकानें आदि सुविधा उपलब्ध करा कर आज आशानगर को एक विकसित कॉलोनी की तरह नगर निगम राजनांदगॉव द्वारा बनाया गया। इसी प्रकार प्रेमनगर वार्ड क्रमांक 30 ईदगाह रोड के चौड़ीकरण की समस्या कई वर्षो से यथावत् थी उस समस्या का समाधान प्रधानमंत्री आवास योजना के द्वारा कर एक सौहाद्र का प्रतिक बनी, यहां रोड किनारे 9 परिवार अपने कच्चे आवासों में रहते थे इन परिवारो को एक निश्चित स्थान पर स्थान परिवर्तन कर सभी के पक्के सुविधायुक्त आवास बना कर इस विवाद को सुलझाया गया।
‘मोर जमीन मोर मकान‘ के तहत् बने आवासों के 07 वर्ष पूर्ण होने पर वार्ड नं. 04 निवासी हितग्राही अश्वनी सिन्हा के परिवार द्वारा सुंदर रंगोली बनाकर खुशियां मनाई गयी। इसी उत्साह के तहत् एएचपी के हितग्रहियों के साथ मील कर व्यवस्थापन के ‘मोर मकान मोर चिन्हारी‘ तहत् आबंटित किये गये आवासों के हितग्राहियों द्वारा लखोली 304 यूनिट में फलदार एवं छायादार पौधो का रोपण किया गया।
7 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान किये गये व्यक्तियों में नरेन्द्र मोहन विश्वकर्मा ने कहा कि इस योजना को दिल से धन्यवाद करता हॅू, क्योंकि आज इसके तहत पक्का आवास है। इसी प्रकार श्रीमती सुमन मरकाम ने कहा कि तालाब के पास ढलान में घर होने पर पानी भर जाता था मैंने वहां घर बनया आज 3 साल हो गाये है बारिश का पानी अब नही भरता। श्रीमती अनिता मेश्राम कहा कि आधे से ज्यादा जीवन किराये के घरो में रहते हुए गुजरा आज आवास योजना के कारण अपने पक्के घर में सुकुन से रह रही हॅू।
कार्यक्रम में योजना के नोडल अधिकारी यूके रामटेके ने कहा कि ये बहुद्देशीय योजना हितग्राहियों के जन-जीवन में भी परिवर्तन ला रही है। इसका प्रमाण आशा नगर है। वहां के परिवार वाले अब अपने पक्के मकान में रहकर सामान्य जन की तरह लोगों के बीच काम करते है। हितग्राही मूलक इस योजना के सम्मान कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी गणेश पवार, योजना के सहायक नोडल अधिकारी संजय ठाकुर सीएलटीसी, सोनम पालिया, अंकुर मिश्रा, विभाग के सभी कर्मचारी वास्तुविद सर्वेयरों के साथ ललित मानकर सहित हितग्राही उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)