
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव में 133 दिव्यांगजनों का परीक्षण कर बनाया गया विशिष्ट पहचान प्रमाण पत्र
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग द्वारा 11 जुलाई 2022 को जनपद पंचायत डोंगरगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आजादी से अत्योदय तक का अमृत महोत्सव अन्तर्गत दिव्यांगजनों का विशिष्ट पहचान प्रमाण-पत्र (यूडीआईडी) शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 185 दिव्यांगजनों ने पंजीयन कराया। इस प्रमाणीकरण शिविर में जिन दिव्यांगजनों का चिकित्सा प्रमाण-पत्र नहीं बना है उनका चिकित्सा प्रमाण पत्र बनाया गया। जिनका चिकित्सा प्रमाण पत्र पुराना हो चुका है उनका नवीनीकरण कर ऑन लाईन (यूडीआईडी) पोर्टल में प्रविष्ट किया गया है। शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश सदानी, नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. भानुप्रिया चौधरी, नाक कान गलारोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल सिंह, शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. हिमान्शु नामदेव, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. आशिष डुलानी द्वारा परीक्षण कर प्रमाण पत्र बनाया गया। जिसमे 133 दिव्यांगजनों का परीक्षण कर प्रमाण पत्र (यूडीआईडी) तैयार कर उपलब्ध कराया गया।
आगामी 16 जुलाई 2022 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुमर्दा में आयोजित किया जाएगा। साथ ही जिन दिव्यांगजनों का चिकित्सा प्रमाण पत्र नहीं बना है या नवीनीकरण कराना है, (यूडीआईडी) पंजीयन कराने के लिए आयोजित शिविर में उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते हैं।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
