Google Analytics —— Meta Pixel
May 23, 2026
Hindi Hindi

आतंकवाद विरोधी दिवस पर विद्युत कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली शपथ

आतंकवाद विरोधी दिवस पर विद्युत कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली शपथ आतंकवाद विरोधी दिवस पर विद्युत कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली शपथ
  • rounak group

   राजनंदगांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, राजनांदगांव क्षेत्र के पार्रीनाला स्थित क्षेत्रीय प्रशासनिक भवन के प्रांगण में ‘‘आतंकवाद विरोधी दिवस’’ पर विद्युत विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आतंक एवं हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ ली। इस अवसर पर राजनांदगांव क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री टी.के. मेश्राम ने विद्युत कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘‘आतंकवाद विरोधी दिवस’’ की शपथ दिलाई। मुख्य अभियंता सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते हुए आतंकवाद एवं हिंसा का विरोध करने तथा मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करते हुए मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुँचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ ली गई। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंताद्वय श्री रंजीत घोष, श्री एस.के. शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री बीरबल उइके, श्री ए0डी0 टंडन, सुश्री गीता ठाकुर सहित सभी अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)