October 30, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    चक्रवात ‘अर्नब’ पर अमित शाह ने सीएम साय से की चर्चा

    • doing of business

    छत्तीसगढ़ के हालात की ली जानकारी, केंद्र से हरसंभव सहायता का भरोसा
    सीएम बोले—प्रदेश में सतर्कता, अब तक बाढ़ या जनहानि की सूचना नहीं

    रायपुर / शौर्यपथ / चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव के बीच केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से दूरभाष पर चर्चा कर छत्तीसगढ़ के मौजूदा हालात की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रदेश में हो रही बारिश और उससे उत्पन्न परिस्थितियों से अवगत कराया।
    मुख्यमंत्री साय ने बताया कि चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश में बारिश हो रही है, लेकिन अब तक कहीं से बाढ़ अथवा जनहानि की सूचना नहीं मिली है। राज्य सरकार स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और संभावित परिस्थितियों से निपटने के लिए सतर्क है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संबंधित विभागों और जिला प्रशासन के समन्वय से आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू किए जा सकें। उन्होंने प्रभावित राज्यों को हरसंभव सहायता का भरोसा देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
    उल्लेखनीय है कि अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के अलावा आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पुडुचेरी के मुख्यमंत्रियों से भी चर्चा कर चक्रवात की स्थिति की जानकारी ली तथा केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision