July 31, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    कलेेक्टर ने की निर्माण और विकास कार्यो की प्रगति की समीक्षा

    • rounak group

    मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर पी.एस एल्मा ने आज जिला पंचायत मुंगेली के सभा कक्ष में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, जिला योजना एवं सांख्यिकीय, आदिवासी विकास विभाग और जनपद पंचायत के सभी मुख्य कार्य पालन अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होने प्रधानमंत्री सम्रग ग्रामीण विकास योजना, सांसद एवं विधायक मद, छत्तीसगढ़ ग्रामीण एवं पिछडा वर्ग विकास प्राधिकरण, गौण खनिज मद, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत स्वीकृत, निर्मित, और निर्माणाधीन कार्यो प्रगति की विस्तार पूर्वक समीक्षा की। बैठक में उन्होने कहा कि जिले के समृद्धि तथा आम नागरिको को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अनेक विकास और निर्माण कार्य स्वीकृत किये गये है।
    उन्होने कहा कि विकास और निर्माण कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही और उदासीनता बर्दास्त नहीं की जाएगी। उन्होने स्वीकृत कार्यो को शीघ्र प्रारंभ करने तथा निर्मित कार्यो का कार्य पूर्णता एवं उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी रोहित व्यास,जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्य पालन अधिकारी हरजीत सिंह हुरा, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के कार्य पालन अभियंता पी.के.शर्मा, जिला सांख्यिकीय, आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी, लोरमी और पथरिया जनपद पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के सभी अनुविभागीय अधिकारी मौजूद थे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision