July 31, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    छात्राओं को सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत किया गया सायकल वितरण

    • rounak group

    मुंगेली/ शौर्यपथ / विकास खण्ड पथरिया के सभी हाई स्कूलों में अध्ययन करने वाले कक्षा 9 के अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्राओं सहित पिछड़ा वर्ग और अनारक्षित वर्ग के बीपीएल परिवार वाले छात्राओं को सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत सायकल वितरण किया जा रहा है इसी योजना के अंतर्गत ग्राम बावली के हाई स्कूल में गुरुवार को 52 छात्राओं को सायकल वितरण क्षेत्र की जनपद सदस्य एवं जनपद में सभापति दीपिका चंद्रशेखर कौशिक द्वारा किया गया ।बच्चियों को सायकल वितरित करने के बाद उनसे चर्चा करते हुए दीपिका ने इस वर्ष चले ऑनलाइन पढ़ाई के अनुभव के बारे में पूछा इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मिडिल स्कूल उत्तीर्ण करने के बाद बालिकाओं को गावों से तीन चार किलोमीटर की दूरी तय कर हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी करनी होती है ऐसे में बेटियों को हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी की पढ़ाई पूरी करने में सायकल एक महत्वपूर्ण साधन बना है । सरस्वती सायकल योजना से शाला में बालिकाओं का प्रवेश बढ़ने की बात कहते हुए इस योजना की शुरुआत के लिए पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंग की दूरदर्शी सोच की प्रसंसा की । इसी तरह जनपद में विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर कौशिक ने बताया कि क्षेत्र के विधायक और नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के प्रयास से ही क्षेत्र में 22 नवीन हाई स्कूल खुले थे उनके प्रयास के परिणामस्वरूप ही अब क्षेत्र में हर तीन चार किलोमीटर में एक हाईस्कूल है जो बेटियों को हायर सेकेंडरी की पढ़ाई में मदद करने वाला कदम रहा उ होने सरस्वती योजना को भाजपा की देन बताया ।वेक्सिनेशन के लिए पालकों को करे जागरूक- दीपिका ने सभी बालिकाओं से अपने अपने पलको को।कोरोना के खतरे से अवगत कराते हुए उन्हें वेक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने को कहा । बालिकाओं से अपने परिवार को कोरोना के खतरे से बचाने के लिए जागरूक किया गया उन्होंने सभी को मास्क लगाने और नियमित हाथ धोने की सीख अपने घरों तक पहुचाने के लिए बच्चियों को कहा ।
    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दीपिका चंद्रशेखर कौशिक जनपद सदस्य जनपद पंचायत पथरिया सभापति, संचार संकर्म समिति , विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर कौशिक ग्राम पंचायत बावली सरपंच सुमित्रा विश्वनाथ देवांगन सरपंच प्रतिनिधि विश्वनाथ देवांगन शाला प्रबन्ध एवं विकास समिति अध्यक्ष भरत सिंह ठाकुर प्राचार्य श्री बी.एल.वर्मा उपस्थित रहे

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision