Google Analytics —— Meta Pixel
April 07, 2026
Hindi Hindi
शौर्यपथ

शौर्यपथ

    भिलाईनगर / शौर्यपथ / लाॅकडाउन में आंशिक छूट दिए जाने के बाद दुकानों पर भीड़ न लगे और सोशल डिस्टेंस का पालन हो इसके लिए निगम की मोबाइल टीम भिलाई शहर के क्षेत्र में माॅनिटरिंग कर रही है। निगमायुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने मोबाइल टीम का गठन किया गया है! यह टीम गली मोहल्लों में घूम-घूम कर फल सब्जी बेचने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। छुट प्राप्त दुकानदारों को निर्धारित समय तक ही व्यवसाय करने तथा भीड़ न लगाने की समझाईश दी जा रही है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जरूरी है कि हम सभी लाॅकडाउन का सख्ती से पालन करे, इसके लिए निगम प्रशासन हर संभव प्रयासरत है और दो पालियों में निगम क्षेत्र का सघन निरीक्षण करते हुए लाॅकडाउन के नियमों का पालन करा रही है।
    गलियों के भीतर भीड़ पाए जाने पर उन्हें घर पर सुरक्षित रहने तथा आवश्यक कार्य से बाहर निकलने पर अनिवार्य रूप से मास्क लगाने को लेकर अपील भी कर रहे है, और जो लोग लाॅकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर रहे है, उनसे अर्थदंड वसूल रहे है। कोरोना वायरस की चैन को तोड़ने जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए लाॅकडाउन का अवहेलना करने वालों पर भिलाई निगम प्रतिदिन कार्रवाई कर रही है! आज टीम सुबह आकाशगंगा सब्जीमंडी, पाॅवर हाउस फल एवं सब्जी मंडी, मछली मार्केट, मटन मार्केट, जवाहर मार्केट, सर्कुलर मार्केट, लिंक रोड, गोल मार्केट, ओम शांति ओम चौक, जुनवानी चौक, माॅडल टाउन एवं स्मृति नगर में पुलिस बल के साथ निरीक्षण किए और नियमों की अवहेलना करने वाले 5 लोगों से 850 रूपये अर्थदण्ड वसूलने की कार्यवाही किए, इसके साथ ही निगम की टीम ने व्यवसाय करने वाले सभी व्यक्तियों को अनिवार्य रूप से कोरोना जांच कराने के लिए कहा।
ठेले में घूम-घूम कर फल, सब्जी बेचने वालों को निर्धारित समय तक व्यवसाय करने तथा भीड़ नहीं लगाने की समझाईश दी जा रही है। टीम को माॅडल टाउन के पास बाजार में भीड़ की शिकायत मिलने पर वहां पहुंची भीड़ लगाकर सब्जी बेचने वालों के तराजू को जप्त किया गया और इनसे जुर्माना वसूलकर दोबारा ऐसा न करने की समझाइश के साथ तराजू को लौटाया गया। इसके अलावा शासन द्वारा गली मोहल्लों के छूट प्राप्त दुकानों पर भीड़ न लगे इसका भी निरीक्षण करते हुए बिना मास्क के लेन देन नहीं करने की समझाइश दे रहे है।
   लॉक डाउन का सख्ती से अनुपालन के लिए निकली मोबाइल टीम ने विभिन्न स्थानों पर लोगों से जुर्माना वसूला इसमें अरविंद साव से 100 रूपए, सुभाष से 200 रूपए, संतोष से 200 रूपए, प्रवीण से 200 रूपए, रवि साहू से 150 रूपए सहित 05 लोगों से 850 रूपए अर्थदंड वसूलने की कार्यवाही की गई। आज की संयुक्त कार्रवाई में सुपेला पुलिस बल के दीवान, दिनेश सिंह, आशीष तोमर, नियाज खान, महेंद्र सिंह, संतोष शर्मा, तिलोक भाटी, सुरेंद्र पटेल एवं भिलाई निगम से मोबाइल टीम के दल प्रभारी प्रकाश अग्रवाल, सहायक राजस्व अधिकारी संजय वर्मा एवं शरद दुबे सहित अन्य मौजूद रहे!

दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ प्रदेश NSUI के द्वारा चला जा रहा मोदी टीका दो अभियान के तहत एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव (छःग) प्रभारी विशाल चौधरी जी प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जी के निर्देशानुसार आज दिनांक 07/05/2021 जिला कार्यकारणी अध्यक्ष सोनू साहू के नेतृत्व में से 18+ वैक्सीनेशन पर देश के युवाओं से धोखाधड़ी के विरोध में मोदी टीका दो अभियान स्पीक अप छत्तीसगढ़ फ़ॉर वैक्सीन मुहिम के तीसरे चरण में आज छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे जी से मिलने उनके निवास स्थान पहुंचे और मांग पत्र सौंपा सोनू साहू ने बताया कि 1 मई से भारत वर्ष में 18+ टीकाकरण करने की घोषण केंद्र सरकार ने किया था किंतु अव्यवस्तिथ स्तिथि के कारण हमारे राज्य को प्राप्त मात्र मे वैक्सीन उपलब्ध नही हो पाया है प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने 50 लाख टीका की मांग किए थे पर केंद्र सरकार द्वारा मात्र 1 लाख 30 हजार टिके की भेजे गए है ऐसे परिस्थिति को सुधार किया जाएं और छत्तीसगढ़ प्रदेश के साथ दोहरा व्यवहार बंद करते हुए राज्य को पर्याप्त टीके मुहैय्या करवाएं की केंद्र में भाजपा की सरकार है और आप पार्टी के पूर्व महासचिव एवं छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद भी हैं .
यदि इस संकट के दौर में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप टिप्पणियों करने के बजाए अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अगर आपकी सुनते हो तो उनसे कहे कि हमारे राज्य को पर्याप्त मात्रा में टिके मुहैया करवाएं जाए ।
हम छ:ग के युवाओं की ओर से दुर्ग NSUI की प्रमुख माँग कुछ इस प्रकार से है??
●स्टॉक की कमी होने पर भी केन्द्र सरकार ने क्यों कि घोषणा।
●देश मे 2 निर्माता कम्पनी, राज्य में नही होता वैक्सीन का निर्माण, केंद्र को लेनी होगी टिके भेजने की ज़िम्मेदारी।
●समय संकट का हैं एक देश-एक रेट क्यूं नही ? राज्य को 300 व 600 ₹ प्रति डोज़ के हिसाब से भुगतान करना होगा जबकि वही टिका केंद्र स्वयं 150₹ में ले रहा है। यह सरासर बेइमानी है।
● राज्य से भेद-भाव क्यूँ - ऑर्डर दिया 50 लाख का प्राप्त हुई सिर्फ सिर्फ 1 लाख 30 हज़ार 40 टीके।
● सन् 1978 से शुरू हुए टीकाकरण कार्यक्रम के बाद से आज तक किसी केंद्र सरकार ने किसी टिके का जनता या किसी राज्य सरकार से एक रुपय नहीं लिया, जन्म से 16 साल तक की उम्र में 11 मुफ़्त टिके लगते आए हैं। यह पहली केंद्र सरकार है जिसने आपदा में भी अफ़सर खोज़ लिया आप भारतीय जनता पार्टी के सम्मनीय वरिष्ठ नेत्री है आप प्रधानमंत्री जी को अपनी ओर से एक पत्र लिख करके मांग करे की राज्य को पर्याप्त मात्रा में टिके मुहैया करवाएं जाए ।
जिससे कोरोना जैसे महामारी से युवाओं का भविष्य सुरक्षित रख राज्य के प्रत्येक नागरिक का जल्द से जल्द टीकाकरण किया जा सके इस दौरान अमन दुबे, अमोल जैन, गोल्डी कोसरे,जय नारायण सेन उपस्थित थे.।।

राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी मोहला सीपी बघेल के मार्गदर्शन में कोविड-19 संक्रमित होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों का निरीक्षण किया गया।
तहसीलदार मानपुर सुरेंद्र उर्वशा, नायब तहसीलदार सृजल साहू, थाना प्रभारी लक्ष्मण केंवट एवं चंदन सिंह राजपूत द्वारा घर-घर जाकर मरीजों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली गयी। कोविड-19 मरीजों को नियमित अंतराल में ऑक्सीमीटर से जांच करने, ब्लीचिंग पाउडर घोल से साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने, संतुलित आहार का सेवन करने, तबीयत खराब होने की आशंका होने पर त्वरित मेडिकल विभाग को सूचना देने की हिदायत दी गई है।

राजनांदगांव / शौर्यपथ / सचिव सह आबकारी आयुक्त श्री निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक एपी त्रिपाठी के निर्देशन एवं कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। सहायक आयुक्त आबकारी  नवीन प्रताप सिंह तोमर ने बताया कि 6 मई 2021 आबकारी विभाग द्वारा डोंगरगढ़ में वार्ड नंबर 12 खंडू पारा डोंगरगढ़ निवासी शिव सिंह ठाकुर के रिहायशी मकान की विधिवत तलाशी लिये जाने पर आरोपी के संज्ञान आधिपत्य से देशी दारू संत्री 5000 केवल महाराष्ट्र राज्य में विक्रय हेतु वैध का लेबल लगा 68 पाव कुल मात्रा 12.240 बल्कलीटर अवैध रूप से धारण कर विक्रय किया जा रहा था। जिसे मौके पर जप्त कर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क (2), 36, 59 (क) के तहत दंडनीय गैरजमानतीय अपराध होने पर प्रकरण कायम किया गया। कार्रवाई के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी डोंगरगढ़  सीपी सिंह, आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त- अंबागढ़ चौकी  जितेन्द्र उइके, वृत्त- घुमका जीतेश्वरी आलेंद्र, वृत्त- चिचोला गीता साहू  व आबकारी मुख्य आरक्षक  छोटेलाल आर्मो, आबकारी आरक्षक लालसिंह राजपूत,  सुरेन्द्र झारिया उपस्थित रहे।

राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने आज दिग्विजय स्टेडियम स्थित डिस्ट्रिक वार रूम में कोविड-19 के संबंध में समीक्षा बैठक में कहा कि शासन के आदेश आने पर 18 से 44 वर्ष आयु वाले व्यक्तियों का कोविड-19 टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए तैयारी पहले ही कर ली जाए। इसके लिए टीकाकरण सेंटर में पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
जिन स्थानों में टीकाकरण होना है, वहां मेडिकल स्टाफ की टीम के साथ पेयजल तथा अन्य व्यवस्था की जाए। इन केन्द्रों में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस की टीम तैनात करें। टीकाकरण केन्द्र में कोरोना प्रोटोकाल का पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कोविड वैक्सीन का पहला डोज लगवा लिए हैं, उन्हें दूसरे डोज के लिए प्रेरित करें।
कलेक्टर ने कोविड सेम्पलिंग तथा डिस्चार्ज की जानकारी लेते हुए कहा कि जिले में कोविड-19 मरीजों की संख्या में कमी आई है और रिकवरी दर भी बढ़ा है। कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए इसमें और अधिक सुधार लाने की जरूरत है। उन्होंने लक्षण वाले मरीजों को मितानीनों द्वारा वितरण कर रहे दवाई किट की भी जानकारी ली। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अजीत वसंत, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कविलाश टंडन, एसडीएम मुकेश रावटे, डिप्टी कलेक्टर विरेन्द्र सिंह, राहुल रजक, डीपीएम गिरीश कुर्रे, जिला शिक्षा अधिकारी एचआर सोम, शासकीय मेडिकल कालेज से अरविंद चौधरी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

जगदलपुर / शौर्यपथ / तोकापाल ब्लाक के ग्राम पंचायत टाहकापाल का घटना है , जहां एक आदित्य मिश्रा नामक युवक ने टाहकापाल के बच्चा धनो बघेल उम्र 7 वर्ष पिता लच्छू बघेल, को गांव से एक बाईक पर बैठाकर गुच्छागुड़ा के पास ले गया और आदित्य मिश्रा ने एक अज्ञात कार में बच्चा को बैठाकर वापस टाहकापाल चला गया। अज्ञात कार चालक ने लोहण्डीगुड़ा की ओर ले जा रहा था। जिसमें लोहण्डीगुड़ा थाना में जांच के दौरान पुलिस वालों को शक होने पर कार चालक को उनके बच्चा का माता पिता के बारे पुछा गया, तब अज्ञात कार चालक ने आदित्य मिश्रा के पास काल करके बुलाया, तब उस बच्चें के परिवार वालों पता चला की उनका बच्चा घर से गायब हैं। फिर थाना वाले ने उस बच्चे को परिवार को सौंप दिया।
जब इस घटनाक्रम गांव व परिवार वालों ने बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष भरत कश्यप को बताया तो आज बच्चे के परिवार व ग्रामवासियों के साथ बड़ांजी थाना में आदित्य मिश्रा पर बच्चा चोरी के मामले में धारा 363ए व ऐक्ट 1860 पंजीबद्ध कर अपराध दर्ज किया गया। और अज्ञात कार चालक पर जांच कर उन पर अपराध पंजीबद्ध कर कारवाही करने के लिए लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक एसडीओपी को आवेदन देकर जल्द से जल्द दोषियों को पकड़कर कार्रवाई की मांग किया गया। इस दौरान गांव के सरपंच योगेश्वरी भारद्वाज, कोटवार सोनारू,भरत कश्यप, सीमांचल ठाकुर, तुलसी सेठिया,जगतू नाग,लच्छू बघेल, बलराम बघेल,जगतू नाग,मोहन नाग,सम्पत कश्यप,सुकूल,लक्ष्मण आदि ग्रामीण उपस्थित थे .

दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश सरकार द्वारा 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु वर्ग के टीकाकरण स्थगित किए जाने के निर्णय के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के आहवान में शुक्रवार 7 मई को में ब्लैक डे रूप में मनाया।
वही भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जीत हेमचंद यादव ने बताया कि भूपेश सरकार द्वारा पहले अंत्योदय, फिर बीपीएल कार्ड धारक, फिर बाकि सब को वैक्सीनेशन! इस योजना पर माननीय उच्च न्यायालय के रोक लगाकर सरकार से सबको एक साथ वैक्सीन देने की बात की तो सरकार ने योजना बनाने में समय लगेगा कहते हुए, अपना पल्ला झाड़ कर 18 से 45 वर्ष की उम्र वालो का वैक्सीनेशन कार्यक्रम स्थगित ही कर दिया!!
जीत यादव ने भूपेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि दरसअल अंत्योदय, बीपीएल कार्ड धारी ये सिर्फ भूपेश बघेल के बहाने है,सत्य तो ये है इनकी सरकार ने आज दिनांक तक किसी वैक्सीन कम्पनी को वैक्सीन ख़रीदने के लिए कोई एडवांस राशि का भुगतान ही नही किया है,इसलिए ये अंत्योदय और बीपीएल कार्ड धारकों की आड़ लेकर अपना नाकारापन छिपा रहे थे . इसलिए कल माननीय उच्च न्यायालय से सबको वैक्सीन साथ देने का आदेश सुनकर इन्हें झटका लग गया और अब अपनी अक्षमता छुपाने इनकी सरकार ने 18 से 45 वर्ष समूह के लोगो का वैक्सीनेशन कार्यक्रम रद्द कर दिया!
वैक्सीनेशन हमारा अधिकार है इसे भूपेश बघेल तो क्या कोई भी नही रोक सकता
जीत हेमचंद यादव ने कहा कि वेक्सिनेशन हमारा और हर छत्तीसगढ़ वासियों का अधिकार है और इस अधिकार से हमें कोई वंचित नही कर सकता . सरकार जल्द से जल्द ही वैक्सीनेशन की कोई ठोस नीति घोषित करे सरकार . ताकि १८+ वाले सभी लोगो को वेक्सिन लग सके और कोरोना से लड़ने में एक कदम आगे आ सके .

मुंगेली/ शौर्यपथ / कोविड 19 संक्रमण के बढ़ते मामलो की वजह से मुंगेली जिले  की लॉक डाउन  14 अप्रैल से 16 मई तक कर दी गई है जिसके परिपालन में  पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार कुजूर द्वारा लोगो की यथासंभव मदद करते हुए बाहर राज्य से आये लोगों पर नजर रखने की कड़ाई से निर्देश दिए है इसी कड़ी में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मुंगेली तेजराम पटेल  के नेतृत्व में थाना प्रभारी संजीव ठाकुर अपने पुरे दल बल के साथ पुलिस मित्रो को साथ लेकर फ्लेग मार्च पर सुखा राशन चावल दाल आलू प्याज टमाटर बिस्किट एवं अन्य खाद्य सामग्री लेकर ग्राम बोदा,पसवार,केशलि,लालपुर फास्टरपुर नागोपहरि पहुचकर जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए वितरण किये स्वम्  एस0डी0 ओ0पि0 मुंगेली तेजराम पटेल ने बहुत से घरों को सेनेटिजर गन से सेनेटाइज़ किया लोगों को मास्क वितरण कर जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री दिए साथ ही कोरोना काल में भूखे मर रहे जानवरों को भी पानी पिला कर और खाद्य पदार्थ देकर मानवता का परिचय दिया।थाना फास्टरपुर के प्रभारी द्वारा गठित पुलिस मित्रो एवं महिला पुलिस मित्रो के द्वारा क्षेत्र में किये गए कार्य को लोगों ने जमकर सराहा क्योकि सभी लगातार लाउड स्पीकर के माध्यम से लोगो को कोरोना वायरस से बचने की हिदायते पुरे जोश खरोश से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पुरे डिसिप्लिन से कर रहे थे साथ ही स्पेयर मशीन से लोगों के घरों को सेनेटाइज़ भी कर रहे थे।उक्त सभी ग्राम वासियों ने पुलिस के इस कार्य के लिए फास्टरपुर पुलिस एवं पुलिस कप्तान अरविन्द कुजुर का आभार भी व्यक्त किया। पुरे फ्लेग मार्च में थाना फास्टरपुर के सहा0 उप0 निरीक्षक राजेंद्र सिंह ठाकुर ,बी0आर0साहू प्रधान आरक्षक अनुज डहरिया,माधव टाण्डिया महिला आरक्षक मनीषा पटेल विजय साहू कुमान भगत के साथ साथ सिल्ली सरपंच दिनेश पात्रे खैरा- सेतगंगा सरपंच जय देवांगन युवा नेता कन्हैया ठाकुर  का विशेष योगदान रहा ।

जगदलपुर / शौर्यपथ /आम आदमी पार्टी के जिलाअध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर और जिला सोशल मीडिया अध्यक्ष गीतेश सिंघाड़े ने संयुक्त बयान जारी कर काँग्रेस नित भूपेश बघेल सरकार पर टीकाकरण अभियान की पॉलिसी एवं प्रोग्राम प्रबंधन पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान के अंतर्गत कोरोना वारियर्स ,फ्रंट लाइन वर्कर को टीके के दोनों डोज़ देने एवं 45 वर्ष आयु से ऊपर के लोगों को प्रथम डोज़ देने के बाद जब 18वर्ष से अधिक आयु वर्ग के तथा 45वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को दूसरे डोज़ की बारी आई तो सरकार की पॉलिसी पर सवालिया निशान लग गया है और टीकाकरण का प्रबंधन लड़खड़ा गया है।यहाँ तक की हाई कोर्ट को पॉलिसी में सुधार के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा जिसके फलस्वरूप 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण प्रोग्राम रुक गया है।
गीतेश सिंघाड़े ने आगे कहा कि टीकाकरण का प्रोटोकॉल केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकार को सौंपना चाहिए।विकसित देशों में टीकाकरण के पूर्व Covid-19 टेस्ट किया जाता है, टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही लोगों का टीकाकरण किया जाता है।भारत में ऐसा क्यों नहीँ किया जा रहा है इसे केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा स्पष्ट किया जाना चाहिए।
जिला अध्यक्ष तरुणा ने राज्य सरकार को सलाह देते हुए कहा कि कोरोना टेस्टिंग हेतु जितने भी सेंटर बनाए गए हैं उनकी संख्या बढ़ाई जाए और उन्हें टीकाकरण का केंद्र भी बनाया जाए।प्रत्येक जिलों में प्रतिदिन हजारों की संख्या में टेस्टिंग हो रहे हैं जिनमेँ लगभग एक चौथाई लोग ही पॉजिटिव और शेष निगेटिव निकल रहे हैं।जिस समय लोग अपनी रिपोर्ट लेने आएँ उसी समय नेगेटिव रिपोर्ट वाले लोगों को टीकाकरण कक्ष में टीका लगा दिया जाए।वर्तमान में जब टीकों की उपलब्धता में कठिनाई हो रही है तब यह व्यवस्था कारगर साबित हो सकती है और विकसित देशों के अनुरूप टीकाकरण से पूर्व टेस्टिंग का मापदंड भी आसानी से पूरा हो जाएगा। उन्हीं टीकाकरण केंद्रों में दूसरे डोज़ का टीकाकरण भी बिना टेस्टिंग के किया जा सकता है।

मुंगेली/ शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ प्रदेश लॉकडाउन जैसे मुसीबत का सामना कर रहा है वहीं लोग अपने घरों में अपनी प्राण बचाने के लिए दुबक के बैठे हुए हैं तथा प्रदेश सरकार ने प्रदेश की जनता के लिए 2 माह का निशुल्क राशन वितरण करने की जिम्मा शासकीय वितरण प्रणाली को सौंपी है जहां पर हितग्राहियों से अधिक रेट राशन सामाग्री दी जा रही हैं जिनका जीता जागता स्वरूप बिल्हा जनपद क्षेत्र अंतर्गत के ग्राम पंचायत संबलपुरी के शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर से समेंट के द्वारा शक्कर की वाजिब रेट 17 रूपये है जहां हितग्राहियों से 20 रूपया लिया जा रहा है।वहीं दूसरी ओर निजी दुकानदारों पर अधिक रेट बेचने पर उन पर कार्यवाही की जा रहे हैं जुर्माना ठोका जाता है किंतु शासकीय उचित मूल्य की दुकानों पर इस तरीके से लापरवाही बरती जा रही है ।
शासकीय उचित मूल्य की दुकानों पर ओवररेट कर कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही करने की जरूरत है बतलाया ।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)