
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
कोविड 19 के गाइडलाइन व दिशा निर्देशों का पालन करते हुए बस्तर जिला कांग्रेस (कमेटी) शहर के द्वारा स्थानीय कांग्रेस भवन में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि दी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इंसान के कार्य उसको कभी मरने नहीं देते इतिहास के पन्नों में दर्ज कई महानायक जो आज भी वह अपने काम की वजह से ही याद किए जाते हैं भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के समय में भी ऐसे कई लोग थे जो आज भी हमारी यादों में बसे हुए हैं आज हमारे स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की पुण्यतिथि है भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और देश के अग्रणी स्वतंत्रता सेनानी पंडित नेहरू की जिंदगी पश्चिमी सभ्यता से जरूर प्रभावित थी पर साथ ही वह अपने देश से भी जुड़े हुए थे पंडित नेहरू कश्मीरी ब्राह्मण परिवार के थे जो अपने प्रशासनिक क्षमताओं तथा विद्वता के लिए विख्यात थे पंडित नेहरू की प्रारंभिक शिक्षा घर पर ही हुई 14 वर्ष की आयु में नेहरू ने अपने घर पर ही कई अंग्रेज अध्यापिकाओं और शिक्षकों से शिक्षा प्राप्त की उन्होंने राजनीति को अपना क्षेत्र चुना और गांधी जी ने उनकी क्षमताओं को समझा और उन्हें युवा कांग्रेसी कमान दे दी। महापौर सफिरा साहू ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू जी ने भी गांधीजी की राह पर चलते हुए नरमपंथी और सत्याग्रह जैसे हथियारों का प्रयोग करते हुए स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी जब भारत आजाद हुआ तो उन्हें स्वतंत्र भारत का पहला प्रधानमंत्री बनाया गया उन्होंने अपने राजनीतिक कैरियर में भारत को कई उपलब्धियां दिलाई कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा ने किया। यह रहे मौजूद..... कौशल नागवंशी,योगेश पाणिग्राही,नरेंद्र तिवारी, रणजीत बक्शी,राधा बाई, महेश ठाकुर,रतन कश्यप सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।
नारायपुर। सुरक्षा बलों लगातार नक्सल विरोधी अभियान चला रहा है। इसी तारतम्य में बुधवार को प्रातः कैम्प कड़ेमेटा से डीआरजी की पुलिस पार्टी एम्बुशिंग पर ग्राम बेचा की ओर रवाना हुई थी। एरिया डाॅमिनेशन करते हुए पार्टी वापस आ रही थी कि बेचा मोड़ (कैम्प कड़ेमेटा से करीबन 1 किमी, थाना छोटेडोंगर क्षेत्र) के पास रोड से करीबन 10 मीटर अंदर जंगल में 1 प्रेशर कुकर आईईडी (करीबन 5 किग्रा) बरामद किया। इसे बीडीएस टीम नारायणपुर मौके पर विस्फोट कर नष्ट किया। इसी तरह कैम्प कड़ेनार से जिला बल एवं आईटीबीपी की संयुक्त पुलिस पार्टी आरओपी ड्यूटी पर बुरगुम की ओर रवाना की गई थी। रोड ओपनिंग पार्टी ने ग्राम चिकपाल (थाना छोटेडोंगर क्षेत्र) के पास रोड से करीबन 40 मीटर अंदर जंगल में 2 प्रेशर कुकर आईईडी (करीबन 3-3 किग्रा) बरामद किया। इसे भी बीडीएस टीम नष्ट किया।
छत्तीसगढ़ जगदलपुर बस्तर में आज भी ऐसे लोग जिंदा हैं जिनकी ईमानदारी के लोग गुण गाते हैं ऐसा ही मामला आज जगदलपुर में देखने को मिला जहां एक ऑटो चालक ने ऑटो में छुटा मोबाइल को कोतवाली लाकर जमा कराया ऑटो चालक मुकेश शर्मा ने जगदलपुर - सिटी कोतवाली एमन साहू को मोबाइल लौटया ,TI कोतवाली एमन साहू ने भी इस ईमानदारी को देखते हुए ऑटो चालक को कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए मास्क और सैनिटाइजर देकर सम्मानित किया वहीं जिन महिलाओं का मोबाइल ऑटो में छूटा था वह थाने पहुंची उससे पहले ही उनका मोबाइल ऑटो चालक ने TI एमन साहू को लाकर सौप दिया था मोबाईल के बारे में पतासाजी कर जानकारी लेने के बाद TI एमन साहू ने महिला जमुना सुलेमान को और उनकी बेटी को उनका गुम हुआ मोबाइल तुरंत ही लौटा दिया ऑटो वाले की ईमानदारी और बस्तर कोतवाली पुलिस की पहल से महिला को गुम हुआ मोबाइल मिला , मोबाइल मिलते ही महिला रोने लगी ऑटो वाले को बहुत-बहुत धन्यवाद किया और जो भी कठिनाई होगी उनका साथ हमेशा देने का वादा भी किया वहीं ऑटो वाले ने बताया कि मैं 2 महिलाओं को मेन रोड से शांति नगर छोड़ने गया था लगभग 1 घंटे बाद मेरी नजर सीट पर पड़ी तो देखा 1 एक मोबाइल था जिसे मैंने लाकर जगदलपुर TI एमन साहू जी को लाकर दिया ,उन्होंने मेरा सम्मान किया बहुत अच्छा लगा सभी से मैं यह कहूंगा कि ईमानदारी रहेगी तभी देश आगे बढ़ेगा वही महिला ने ऑटो चालक और बस्तर पुलिस अधीक्षक दीपक झा और सिटी कोतवाली एमन साहू का तहे दिल से धन्यवाद भी किया है।
देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर मार्च-अप्रैल में चरम सीमा में थी,कोरोना महामारी के दौरान मोदी सरकार की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी थी...लेकिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी के इस विषम परिस्थितियों में बेहत्तर प्रबंधन से छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था बेहत्तर स्थिति में छत्तीसगढ़ एवं बस्तर संभाग के जिले जगदलपुर,कोंडागांव,नारायणपुर, दंतेवाडा,सुकमा व बीजापुर भी कोरोना से अछूते नही रहे है। इस भयावह परिस्थितियों को देखते हुये हमने कोरोना वालिंटियरों की टीम गठित करने का निर्णय लिया। जिसमें लोगो को 24 घंटे बैड,ऑक्सीजन,दवा, एंबुलेंस वाहन एवं अन्य चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने हेतु स्वयं एवं टीम के सदस्यों के निजी मोबाईल नम्बरों को सोशल मिडिया,वाट्सअप,फेसबुक आदि के माध्यम से सार्वजनिक किया गया। और इसके साथ ही लॉकडाउन में मरीजों के परिजनों को अधिक सरलता से सहायता उपलब्ध कराने डिमरापाल मेडिकल के सामने अस्थायी कार्यालय“सांसद कोविड जन सहायता केन्द्र"के नाम से दिनांक 26/04/2021को शुरू किया गया। कोरोना महामारी के संकट काल में कोविड पाजीटीव व अन्य मरीजों के परिजनों तथा चिकित्सको के मध्य संवाद नहीं हो पाने से परिजनों को मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।हमारे उक्त केन्द्र के द्वारा चिकित्सको से संवाद करते हुये परिजनों के साथ समन्वय बनाते हुये सेतु के रूप में कार्य किया जिससे कोरोना के मरीजों एवं परिजनों को कोरोना से जंग जीतने में मनोबल बढ़ाने का काम किया प्रदेश एवं जिलों में कम होते कोरोना संक्रमण दरों एवं अनलॉक की स्थिति को देखते हुये "सांसद कोविड जन सहायता केन्द्र" को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिये.....लेकिन हम यही रूकेगें नही, हर जरूरतमंदों को निरंतर मदद करने का कार्य जारी रहेगा। स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक बस्तर जिले में संचालित मेडिकल कॉलेज डिमरापाल, महारानी जिला पाताळ एवं निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट तैयारियों वेंटिलेटर बेड,ऑक्सीजन एवं रेमडिसीवर दवा टेस्टिंग कार्य,सी.टी.स्कैन व अन्य उपकरणों की स्थिति एवं सामान्य वार्ड में सुविधाओं के साथ ही मानव संसाधनों को बढ़ाने आदि विषयों पर सासंद बस्तर के नेतृत्व में समस्त विधायकों एवं जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य अमला के साथ दिनांक 29/04/2021 को मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में समीक्षा बैठक की एवं छोटे-छोटे समस्याओं का निराकरण करते हुये छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री मान0 श्री भूपेश बघेल जी के निर्देशानुसार DMFT मद से आवश्यक राशि उपलब्ध कराते हुये किसी प्रकार पैसे की कमी नही होने का स्वास्थ्य प्रबंधन को भरोसा दिलायें। " सांसद कोविड जनसहायता केन्द्र " कोरोना महामारी के संकट काल में "सांसद कोविड जनसहायता केन्द्र " की शुरूआत दिनांक 26/04/2021 से लेकर 26/05/2021 तक लगभग 30 दिनों में कुल 300 से अधिक मरीजों को राहत पहुंचाने की प्रयास किये हैं। जिसमें प्रमुख रूप से अस्पताल से संबधित समस्या, निःशुल्क एंबुलेंस,शव वाहन व्यवस्था ,ब्लड़ व्यवस्था आर्थिक,सहायता तथा अन्य व्यवस्थायें शामिल है। उक्त कार्यों के साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों से फोन के माध्यम से सूचना मिलने पर सहायता पहुंचाने का कार्य भी किये। जैसे:बिलासपुर के गुजरात में फंसे परिवार को वापस लाने में मदद ,बिलाईगढ के बच्चों को मदद जिनके माता-पिता कोरोना से जंग हार गये, बस्तर क्षेत्र के 25 नर्सिंग छात्राओं परिवार को उडीसा अस्पताल में आर्थिक सहायता,कुरूद में को राजनांदगांव से घर वापसी जगदलपुर लाने में मदद किये। इसके अलावा रायपुर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य भी किया गया निःशुल्क एंबुलेंस व वाहन उपलब्ध कराना जिला प्रशासन के द्वारा बस्तर को संपूर्ण कंटेनमेंट जोन घोषित होने के कारण आवागमन बंद होने से अस्पताल से डिस्चार्ज हुये बस्तर,दंतेवाडा,सुकमा,कोंडागांव व अन्य जिले के कोविड व सामान्य मरीजों एवं उनके परिजनों को घर वापसी में हो रही असुविधाओं को देखते हुये " सांसद कोविड जनसहायता केन्द्र " में निःशुल्क वाहन व्यवस्था की गई,जो कि प्रतिदिन 130 किमी से अधिक औसत से लगभग 30 दिनों में कुल 3,900 किमी से अधिक दूरी तक चली हैं। बस्तर सांसद के टीम की सराहनीय भूमिकाः- जनता के सुख-दुख में काम आना सभी जनप्रतिनिधियों का प्रथम कर्तव्य होता है,कोरोना के इस संकट काल में एक जनप्रतिनिधि होने के नाते लोगो को ज्यादा से ज्यादा राहत पहुंचाने के उद्देश्य से हमने 50 से अधिक वालिटियर्स की टीम गठित किये,जो 26/04/2021 से प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक 12 घंटे के हिसाब से लगातार 30 दिनों तक कुल 360 घंटे तक कोविड सेंटर में उपस्थित होकर राहत पहुंचाने का कार्य करते मुख्य वालिटियर्स-: मलकीत सिंह गैदू,सुशील मौर्य,श्रीमती कमल झज्ज, सहदेव नाग,अनुराग महतो,सौरभ तिवारी सहायक वालिटियर्स-: महादेव नाग,केदार ढेक,आशीष मिश्रा,दुर्गेश राय,शेख जाहिद हुसैन,शाहनवाज खान,रोजविन दास,मनोज यादव,श्रीमती अनिता पोयाम,आदित्य बिसेन,हकीम खान,अंकित सिंह,सामेल नाग,माज लिल्लाह, फैसल नवी,लोकेश दुबे, पंकज केंवट,धवज जैन,लाला कर्मा,महेन्द्र बघेल,अभिषेक डेविड,कृष्णा कश्यप,संतोष कश्यप,संस्कार श्रीवास्तव,भंवर,सदन कश्यप,सुरेन्द्र बघेल,राम दुग्गे,नुरेंद्र अयाज खान,अक्षय अग्रवाल,मुन्ना बघेल,जयमन मौर्य,राजेन्द्र बघेल,मोती राजे त्रिपाठी रेहान खान,शादाब अहमद, बस्तर के सभी विधायकगण,महापौर जगदलपुर,जिला कांग्रेस अध्यक्ष(ग्रामीण) नगर निगम सभापति, जनपद अध्यक्ष, पार्षदगण, जनपद सदस्यगण व सरपंचगण एवं जिला महिला कांग्रेस,यूथ कांग्रेस एवं एन.एस.यू.वाई व समस्त कार्यकर्तागण जिन्होने "सांसद कोविड जनसहायता केन्द्र "में उपस्थित होकर प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप में अपना बहुमूल्य समय एवं योगदान देकर जनसेवा में सहभागीता निभाई। विशेष आभार ;-अस्पतालों के चिकित्सको, स्वास्थ्य कर्मचारी,जो कोरोना काल में अपने दायित्वो के साथ'सांसद कोविड जनसहायता केन्द्र'को सहयोग प्रदाय करने के लिए विशेष आभार!साथ ही सहयोग व कवरेज करने के लिए समस्त सोशल मिडिया,प्रिंट मिडिया,इलेक्ट्रानिक मिडिया तथा वेब पोर्टल के साथियों का भी दिल से आभार! विनम्र श्रद्वांजलि :-इस कोरोना काल में कई लोगो ने अपनों को खोया है। बडे किलेपाल की घटना जैसे कई हृदय विदारक घटनायें भी सामने आई है। हम उन सभी शोकाकुल परिवार जिन्होने अपने बच्चों,युवा व बडे-बुजुर्गो को खोया है। उनके प्रति संवेदना व्यक्त करते हुये मृत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुये विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते है।
जगदलपुर / शौर्यपथ / मामले में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के अजित जोगी युवा मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष श्री संतोष सिंह ने बयान जारी करते हुए काहा की कांग्रेस सरकार युवाओ से किये वादे और अपनी नाकामी छुपाने संस्थाओं के नाम बदल रही कांग्रेस की भुपेश सरकार
बस्तर विश्विद्यालय का नाम बदलकर भुपेश सरकार स्व महेंद्र कर्मा के शहादत का कही ना कही अपमान कर रही है। हमारा विरोध बिलकुल भी स्व शहीद महेंद्र कर्मा जी के नाम का नहीं हैं बल्कि वें हमारे सम्मानीय रहे हैं लेकिन बस्तर की पहचान जो बस्तर विश्विधालय के नाम से पूरी दुनिया जानती हैं उसका नाम बदलना कही से भी ठीक कदम नहीं सरकार का, यदि सरकार शहीदों के नाम पर कुछ अच्छा करना चाहती हैं तो जनहित की योजनाएं बनाकर उनके नाम करें और बस्तर में नए उच्च स्तरीय शैक्षणिक संस्थान खोलकर उनके नाम पर रखे लेकिन अपने चुनावी वादे और नाकामियों को छुपाने के प्रयास से बस्तर विश्विद्यालय का नाम बदल रही है कांग्रेस सरकार इससे शहीदों का सम्मान नही अपमान होगा।
अजित जोगी युवा मोर्चा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी कांग्रेस सरकार को नसीयत देते हुए निवेदन करता हैं कम से कम बस्तर पहचान को समाप्त करने का ना सोचे यह सही कदम नहीं, इसका निर्णय बदला जाए नहीं तो आगामी दिनों में विद्यार्थियों के साथ हस्ताक्षर अभियान चला करूँगा उग्रआन्दोलन जिसका सम्पूर्ण जवाबदारी कांग्रेस सरकार जिला प्रशासन होगा
जगदलपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ के बस्तर में आतंक के खिलाफ जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा सीमा से लगे परलगट्टा-बेंनपल्ली के जंगल में शनिवार को हुई मुठभेड़ में एक नक्सली को ढेर कर दिया है। यह कार्रवाई DRG जवानों द्वारा की गई है। मौके से दंतेवाड़ा DRG ने मारे गए नक्सली का शव भी बरामद किया है।
इसके अलावा मौके से 2 हथियार, 5 किलो का IED, हैंड ग्रेनेड और माओवादियों के कैम्प सामग्री बरामद किए हैं। सुरक्षाबल मौके पर बड़े कैडर के नक्सली लिंगा और शंकर के होने की सूचना पर सर्च ऑपरेशन चलाए हुए हैंं। फिलहाल मरने वाले माओवादी की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
मामले को लेकर एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव ने बताया कि परलगट्टा-बेंनपल्ली गांव में नक्सली लगातार ग्रामीणों पर सुकमा-बीजापुर बार्डर पर सिलगेर पर बने जवानों के कैंप का विरोध करने का दबाव बना रहे हैं। इस बात की सूचना मिली थी,जिस पर DRG की एक टुकड़ी मौके पर गई थी। एसपी ने यहां भी बताया है कि मौके पर 30 से 40 की संख्या में नक्सली मौजूद थे।
जंगल की आड़ लेकर भाग निकले नक्सली
एसपी ने बताया कि दोपहर करीब 12.30 बजे जैसे ही जवानों की टोली मौके पर पहुंची, जगरगुण्डा एरिया कमेटी के नक्सली गोलियां चलाने लगे। जिस पर जवाबी कार्रवाई की गई और सर्च करने पर मौके से एक नक्सली का शव बरामद किया गया है। जबकि जंगलों की आड़ लेकर अन्य नक्सली मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिकज गरगुण्डा एरिया कमेटी सदस्य लिंगा और बासागुड़ा एलओएस कमांडर शंकर घटनास्थल पर मौजदू हैं। जिसके चलते आसपास के इलाके में सर्चिंग जारी है। नक्सली लिंगा और शंकर कई नक्सली हमलों में शामिल रहे हैं।
बस्तर में इन दिनों क्या हो रहा है
दरअसल, छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर बार्डर पर सिलगेर में जवानों का कैंप बनाया गया है। ग्रामीण इसी कैंप का विरोध कर रहे हैं। गांववालों का आरोप है कि फोर्स ने हमारे जल, जंगल, जमीन पर कब्जा किया है। इसे लेकर गांव में नाराजगी है और वे इसके विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं ।
जिसके चलते 5 दिन पहले यहां पर फायरिंग हो गई। फायरिंग में 3 लोग मारे गए हैं। जबकि कई घायल हुए हैं। मारे गए लोगों की पहचान स्थानीय ग्रामीणों के रूप में हुई है। वहीं ग्रामीणों का दावा है कि फायरिंग में और भी ग्रामीण मार गए हैं। परलगट्टा-बेंनपल्ली में हुई मुठभेड़ को लेकर एसपी ने कहा है कि नक्सली यहां सिलगेर में बन रहे कैंप का विरोध करने के लिए ग्रामीणों पर दबाव बनाने पहुंचे थे।
जगदलपुर / शौर्यपथ / आधुनिक भारत के निर्माता राजीव जी के पुण्यतिथि पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ( शहर ) ने टीकाकरण कार्यक्रम के तहत मेरा बूथ कोरोना मुक्त का अभियान चलाकर 18 वर्ष से अधिक लोगो को टीकाकरण लगाए जाने हेतु प्रेरित कर भारतरत्न राजीव गांधी जी को दी श्रद्धांजलि.
पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी जी के बलिदान को निष्ठा व श्रद्धा के साथ आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) अध्यक्ष राजीव शर्मा ,संसदीय सचिव व विधायक रेखचन्द जैन, महापौर सफिरा साहू ,सभापति कविता साहू सहित जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में संचार क्रांति व आधुनिक भारत के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गाँधी जी के पुण्यतिथि के अवसर पर चौथे चरण में चलाए जा रहे टीकाकरण कार्यक्रम के तहत मेरा बूथ करोना मुक्त अभियान चलाते हुए उनका पंजीयन किया जाना सुनिश्चित कर कोरोना को हराने में अपना साथ देने सहित ज्यादा से ज्यादा लोगों को पंजीयन कराने की अपील की , जिससे आसानी से कोरोना से जंग जीता जा सके , इस महामारी कोरोना वायरस से बचाव हेतु सावधानी बरतते हुए स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह देकर पुण्यतिथि के चौथे चरण के इस कार्यक्रम में सहभागी बनकर कांग्रेस की भूपेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे टीकाकरण लगाए जाने हेतु प्रेरित करते हुए अधिक से अधिक पंजीयन कराये।
तत्पश्चात उपस्थित नेताओं ने व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेशवासियों के मंशानुरूप 18 वर्ष के अधिक के लोगों का निःशुल्क टीकाकरण अभियान प्रदेवासियों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से किया जा रहा है जो एक ठोस और निर्णायक कदम है ,18 वर्ष से अधिक के लोगों को टीकाकरण का निर्णय लेते हुए जो कदम उठाया वह सराहनीय और स्वागत योग्य है कांग्रेस की भूपेश सरकार के द्वारा जनहानि को ध्यान में रखकर यह उठाया गया कदम 18 वर्ष से अधिक के लोगों के लिए मील का पत्थर साबित होगी तथा उस उम्र के लोग अपने आप को इस बीमारी से सुरक्षित महसूस करते हुए राहत की सांस लेंगे स्वास्थ्यगत के प्रति सजग रहने का संदेश देकर टीकाकरण अभियान में अधिक से अधिक लोगों को सहभागी बनने का आह्वान किया है वैक्सीन की उपयोगिता आने वाले समय में हर शख्स को होगी भूपेश सरकार की दूरदर्शिता ने अपने प्रदेश के लोगों को निशुल्क राहत पहुंचाने का जो कदम उठाया है व रचनात्मक है प्रदेश के मुखिया होने के नाते कोरोना से जंग जीतने के लिए वह कदम उठाने के लिए तैयार है जो लोगों को सुरक्षित रख सके और जंग जीतने में कारगर साबित हो वैश्विक महामारी कोरोनाकाल के विषम परिस्थितियों में जनमानस ने जो मानवता व इंसानियत के साथ एकजुटता का जो परिचय दिया है वह तारीफे काबिल है उसके लिये हमारी सरकार प्रदेश की जनता का शुक्रिया अदा करती है क्योंकि इन हालातों और ऐसे परिस्थितियों में आपने जो साहस दिखाया उसके लिए हम आपके हमेशा ऋणी रहेंगे।
जगदलपुर / शौर्यपथ / बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष और विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल ने कहा है कि टूलकिट मामले में भाजपा का षड्यंत्र उजागर होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह के चेहरे में लगी कालिख़ को धोने के लिए भाजपा गिरफ्तारी की सियासी नौटंकी कर रही है। जिसे भाजपा के सभी नेताओं का समर्थन भी प्राप्त नहीं हो सका है क्योंकि बस्तर जिले में इनके द्वारा कहा गया था कि जिला मुख्यालय में तीन थानों पर अलग-अलग गिरफ्तारियां दी जाएंगी लेकिन जिला मुख्यालय में महज एक थाने में अपनी गिरफ्तारी देकर,भाजपा द्वारा मात्र खानापूर्ति की गई थी।
प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने कहा है कि भाजपा ने ष़डयंत्रपूर्वक जाली दस्तावेज के माध्यम से कांग्रेस पार्टी की छवि को धूमिल करने के कूट रचना की थी जिसका पर्दाफाश होने के बाद भाजपा सकते में है। भाजपा नेताओं की काली करतूत का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्दाफाश हो गया है। देश और दुनियाँ भाजपा की चाल चरित्र को पहचान चुकी है। झूठे एवं जाली दस्तावेज जारी करने वाले भाजपा नेताओं के पोस्ट में ट्वीटर ने मैनिपुलेटेड मीडिया लिख कर जनता को एलर्ट कर दिया है जिसे हटाने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ट्विटर पर दबाव डाल रही है। इसके अलवा बीबीसी,आल्ट न्यूज़,एनडीटीवी सहित कई स्वतंत्र एवं निष्पक्ष विश्वसनीय एजेंसियों ने भी भाजपा नेताओं के झूठ का पर्दाफाश किया है। टूलकिट मामले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा सहित मोदी सरकार के ज़िम्मेदार कई मंत्री बेनकाब हो गये हैं।
छत्तीसगढ़ में भाजपा नेताओं के खिलाफ टूलकिट मामले में एफआईआर तक दर्ज हो चुकी है।भाजपा नेताओं ने पेंडमिक एक्ट का भी उल्लंघन किया है। जिस विश्वास के साथ जनता ने भाजपा को चुना, बीते 7 साल में मोदी सरकार देश की जनता के विश्वास पर खरा उतर नही पाई है। आज भी भाजपा, मोदी सरकार की असफलताओं को छुपाने के लिए, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरती मोदी की छवि को बचाने के लिए आदत अनुसार टूलकिट के माध्यम से फर्जी दस्तावेज की कूटरचना कर कांग्रेस पार्टी की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रही है।
बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा है कि टूलकिट के सहारे ही मोदी प्रधानमंत्री बने थे और 7 साल की सत्ता के बाद एक बार फिर मोदी सरकार की गिरती साख और जनता के बढ़ते आक्रोश से बचने भाजपा टूलकिट का ही सहारा ले रही है। 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने टूलकिट बनाकर जनता को गुमराह करने का काम किया। अच्छे दिन आएंगे,15 -15लाख खाते में आएगा, पेट्रोल डीज़ल के दाम सस्ते होंगे, महंगाई खत्म होगी, 2 करोड़ रोज़गार प्रतिवर्ष मिलेगा, किसानों को स्वामीनाथन कमेटी की सफारिश के अनुसार लागत मूल्य का डेढ़ गुना धान का समर्थन मूल्य मिलेगा, सस्ते दरों में रासायनिक खाद दिए जाएंगे सहित अनेक लोक लुभावने बातें कही गई जिससे जनता भ्रमित हो गई और भाजपा के झूठ में फंस गई। आज जनता मोदी सरकार के भारी भरकम टैक्स, मुनाफाखोरी, रासायनिक खादों की कीमत में वृद्धि, बढ़ती महंगाई, बिकती राष्ट्र की संपत्ति, बढ़ती बेरोजगारी,महामारी मामले में असफलताओं को लेकर आक्रोशित है और जनता के आक्रोश को दबाने आरएसएस, भाजपा फिर एक बार टूलकिट का सहारा ले रही है लेकिन इस बार भाजपा पूरी तरीके से बेनकाब हो गई है।
जगदलपुर / शौर्यपथ /टूल किट मामले में भाजपा के राष्ट्रिय प्रवक्ता संबित पात्रा के उपर हुए एफआईआर के विरोध में आज छत्तीसगढ़ के सभी चार सौ थाने में भाजपा कार्यकर्ताओ धरना प्रदर्शन किया . ईसी कड़ी में बस्तर के जिला मुख्यालय जगदलपुर कोतवाली थाना के सामने भी भाजपा के दिग्गज नेताओं ने अपना विरोध दर्ज करवाते हुए प्रदर्शन किया जिसमें पूर्व विधायक संतोष बाफना सहित सुधीर पांडे , वेदांत दिक्षित , संतोष त्रिपाठी , लक्ष्मी कश्यप आदि अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
