August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    बस्तर

    बस्तर (1122)

    जगदलपुर / शौर्यपथ / सूरजपुर के कलेक्टर को हटाए जाने के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्णय को क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार ने भाजपा और कांग्रेस की विचारधारा के बुनियादी फ़र्क का परिणाम बताया है।
    क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार ने कहा है कि कांग्रेस के ढाई साल और भाजपा के राज के पन्द्रह साल का बुनियादी फर्क साफ दिखने लगा है। सूरजपुर कलेक्टर को हटा कर मुख्यमंत्री ने बता दिया कि छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक अराजकता और प्रशासनिक आतंक का वह युग बीत चुका है। जिसका उल्लेख स्वयं तत्कालीन भाजपा नेता स्व. दिलीप सिंह जूदेव और पूर्व सांसद रमेश बैस अनेकों बार कर चुके हैं। रमन राज में जनता से व्यव्हार का आलम यह था कि थाने में लोगों की हत्याएं हो जाती थी पर कार्यवाहियां नहीं होती थीं। सूरजपुर की घटना पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तत्काल संज्ञान लिया,रात की घटना थी और बिना कोई विलंब के कलेक्टर को सुबह ही हटा दिया गया।मुख्यमंत्री ने पीड़ित बच्चे और उनके परिजनों से खेद व्यक्त किया और बच्चे को नया मोबाइल दिलवाने के आदेश दिये।
    क्रेडा अध्यक्ष ने कहा है कि रमन राज के 15 साल के कुशासन में प्रशासनिक आतंकवाद चरम पर था। मूलमुला की घटना छत्तीसगढ़ वासी आज तक भूले नहीं है, किस प्रकार से सतीश नोरगे नामक युवक को थाने में पीट-पीटकर मार दिया गया था। मुंगेली के धन्नू बांधे को कवर्धा थाने में पीट-पीटकर मारने के बाद बताया गया था कि ट्रांसफार्मर में चढ़ने से करेंट लगने से मौत और बलौदा बाजार के सुहेला के राम कुमार ध्रुव की पुलिस प्रताड़ना की मौत भी सर्वविदित है। मीना खलखो और मड़कम में मामले में अंतरराष्ट्रीय मीडिया में किरकिरी होने के बावजूद रमन सरकार लीपापोती मोड से बाहर ही नहीं निकल पाई थी।इसके विपरीत प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने त्वरित निर्णय लेकर अन्याय के विरुद्ध प्रदेश सरकार की मंशा स्पष्ट कर दी है।

    जगदलपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ शिक्षा मंडल ने हाई स्कूल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा रिजल्ट दिनांक 19 मई को घोषित की है जिसमें बच्चों व उनके माता-पिताओं में इस वर्ष परीक्षा फल की घोषणा से न खुशी न गम की स्थिति झलक रही है ।वहीं बच्चों में भी खुशी रहते हुए भी उदासी की सूरत बनी हुई है कारण है बच्चों में उनकी भविष्य की चिंता ,जो लाजिमी है।
    बच्चें कक्षा 11वीं में अपने पूर्व ज्ञान एवं रुचि अनुसार विषय चयन करते हैं।विगत कक्षा 9वीं में व इस वर्ष भी कोविड-19 महामारी की वजह से दसवीं बोर्ड परीक्षा के बच्चों को जनरल प्रमोशन दे दिया गया है जिसमें सभी बच्चें सौ प्रतिशत उत्तीर्ण हुए हैं और उनके सामने विषय चयन को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है । माता-पिता भी यह निर्णय लेने में सक्षम नजर नहीं आ रहे हैं कि अपने पाल्य को योग्य विषय चयन हेतु सलाह मशवरा दे ।
    इस संबंध में करीतगांव शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय के विज्ञान व्याख्याता रियाज़ अली ने दसवीं बोर्ड की परीक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं एवं उनके पालकों को अपने कैरियर काउंसलिंग के माध्यम से बच्चों के विषय चयन हेतु मार्गदर्शन कर जो समस्या हैं उन्हें दूर करने के लिए ऑनलाइन कक्षाओं में विशेष होस्ट बनकर बच्चों का विशेष मार्गदर्शन कर रहे हैं उनके द्वारा बनाए गए यूट्यूब चैनल https://youtu.be/OId67Msx-bE लिंक में कक्षा दसवीं के पश्चात विद्यार्थियों को किस विषय संकाय में प्रवेश करना है। विद्यार्थीयों के उनकी विशेषताओं व आयामों के तहत रूचि व सोद्देश्यता को ध्यान रख अमूर्त अवधारणा को मूर्त रूप दें विशेष करियर काउंसलिंग के माध्यम से मार्गदर्शन कर रहे हैं। जो बच्चों में खुशी के साथ विषय चयन हेतु मार्ग प्रशस्त कर रही है जो पालकों के साथ-साथ शिक्षकों के लिए भी राहत भरी एवं हित जन्य प्रदर्शित हो रहा है ।
    इससे पूर्व भी शिक्षक रियाज़ अली के द्वारा विषय अंतर्गत कक्षा अनुरूप यूट्यूब चैनल के माध्यम से विज्ञान संबंधी जिज्ञासाओं को शांत करने बाबत विशेष वीडियो प्रेषित की जा चुकी है एवं कबाड़ से जुगाड़ के तहत भी विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों का भी प्रदर्शन किया जा चुका है शिक्षक को शिक्षा विभाग के आला अधिकारी तथा विद्यालयों द्वारा विशिष्ट सम्मान प्रशंसा व निजी शैक्षणिक संस्थाओं से विशेषतः विज्ञान जागरूकता संचार हेतु व्याख्यान निमंत्रण प्राप्त होती रही है। हम इनके इस छात्र हितकर भावना एवं सदकार्यों के आगामी व्याख्यान व कैरियर काउंसलिंग कि शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं।

    युवतियाँ एवं महिलाएं निःसंकोच कर रहीं हैं दीदियों को कॉल
    अब तक 500 से अधिक सैनेट्री पैकेट जरूरतमंदों तक पहुंचा चुके हैं
    इस बार युवतियों एवं महिलाओं को हो रही परेशानी को देखते हुये पब्लिक वॉइस की महिला विंग-वुमेन वॉइस ने "पैड दीदी" समूह का गठन किया था जिनके माध्यम से जरूरतमंदों युवतियों और महिलाओं तक सैनेट्री पैड पहुंचाया जा रहा है ।
    इनका मिल रहा निरंतर सहयोग
    सामाजिक संस्था चेतना चाइल्ड एंड वीमेन वेलफेयर सोसाइटी, आर्य प्रेरणा समिति, ट्राइबल टोकनी, ओसियन ब्यूटी पार्लर बाला जी वार्ड सहित अनेकों सामाजिक संगठनों एवं व्यक्ति

    जगदलपुर/ शौर्यपथ / जब कुछ कर गुजरने का इरादा ..संकल्प में बदलता है तो फिर जीत तय है..इन दिनों सारे तरह के नकारात्मकता को दफन कर जो सड़कों पर दुसरो के लिए दौड़ रहें है ..उन्हें देखिये...यह महामारी कितना भी कुछ कर ले उसका हारना तय है..इसी तरह कोरोना के खिलाफ बस्तर में पब्लिक वॉइस मैदान में लगातार डटी है । वर्तमान संकट के साथ लॉकडाउन ने अच्छे-अच्छों की कमर तोड़कर रख दी है। इस विकट परस्थिति से हर वर्ग संघर्ष कर रहा है। लोगों तक राहत पहुँचें इसके लिए अनेकों सामाजिक, राजनीतिक और गैर-राजनितिक संगठन अपने-अपने स्तर पर जुटे हुये हैं।
    क्षेत्र की सक्रिय सामाजिक संगठन पब्लिक वॉइस भी पिछले वर्ष के लॉकडाउन की तरह इस वर्ष भी जरूरतमंद परिवारों तक सात से दस दिनों का सूखा राशन एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री पहुँचा रही है। पब्लिक वॉइस के सदस्य इसके अलावा दवाइयाँ एवं अन्य जीवन उपयोगी सामग्रियां भी प्राप्त कॉल के आधार पर पहुंचा रहे हैं।
    विगत सप्ताह से जरूरतमंद युवतियों एवं महिलाओं को हो रही परेशानी को देखते हुये पब्लिक वॉइस की महिला विंग-वुमेन वॉइस ने "पैड दीदी" समूह का गठन किया था जिनके माध्यम से जरूरतमंदों युवतियों और महिलाओं तक सैनेट्री पैड पहुंचाया जा रहा है। इस अतिआवश्यक व पुनीत कार्य में सामाजिक संस्था चेतना चाइल्ड एंड वीमेन वेलफेयर सोसाइटी, आर्य प्रेरणा समिति, ट्राइबल टोकनी, ओसियन ब्यूटी पार्लर बाला जी वार्ड सहित अनेकों सामाजिक संगठनों एवं व्यक्ति विशेषों का सहयोग प्राप्त हो रहा है।
    पब्लिक वॉइस की सदस्या रेखा पारिया और ज्योति गर्ग ने बताया कि हम प्राप्त कॉल के आधार पर जरूरतमंद महिलाओं तक सैनेट्री पैड के पैकेट पहुंचा रहे हैं। महिलाएं संकोचवश शायद फ़ोन नही कर रहीं थी पर जैसे ही इस बात का प्रचार-प्रसार किया गया कि पहचान गोपनीय रखी जायेगी तो अब लगातार कॉल्स आ रहे है। उन्होंने आगे कहा कि यह कठिन समय हैं सभी को मिलकर इस बड़ी महामारी से लड़ना होगा।
    बताना लाजमी है कि लॉकडाउन-2 के पहले सप्ताह से ही पब्लिक वॉइस की टीम जरूरतमंदों को जरूरत के तमाम रसद पहुंचाने को यथासंभव प्रयास कर रही है और इसी दौरान टीम के महिला सदस्यों को जरूरतमंद महिलाओं ने सैनिटरी पैड्स भी उपलब्ध कराने को बात कही थी जिसे देखते हुए वूमेन वॉइस ने "पैड दीदी" का गठन किया और शुरू हो गए कॉल्स के आधार पर घर पहुंच कर पैड्स उपलब्ध कराना। उल्लेखनीय है कि पैड दीदी ने अब तक 5 सौ अधिक युवतियों और महिलाओं तक पैड्स के पैकेट्स पहुंचा चुके हैं।
    नरेन्द्र भवानी की रिपोर्ट

    जगदलपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ सर्व सेन समाज के प्रदेश महामंत्री एवं कार्यवाहक जिला अध्यक्ष किशन सेन के द्वारा बस्तर कलेक्टर एवं जगदलपुर विधायक को छत्तीसगढ़ सर्व सेन समाज की ओर से ज्ञापन सौंपा गया कलेक्टर से सेन समाज के प्रदेश महामंत्री ने दुकान खोलने की परमिशन मांगी उन्हें बताया गया सेन समाज के लोग कई किराए के मकान में रहते हैं दुकान भी किराए का है कुछ बड़े बुजुर्ग बीमार भी रहते हैं और यह मेन सीजन में लॉकडाउन हो जाने से ऐसे परिवार के ऊपर आर्थिक बॉस का भार बढ़ जाता है कई लोग कर्जे में लद जाते हैं विधायक महोदय जगदलपुर से भी मुलाकात ठीक है ज्ञापन सौंपा गया जिसमें उन्होंने सरकार के हाथ खाली होने का रोना रोया मैंने अपने जेब से दो करोड़ कुछ लाख बेचने के लिए सरकार को दिया है मैं किसी को कुछ नहीं दे सकता झूठा आश्वासन नहीं दे सकता उन्होंने ऐसा कहा जब उनसे पूछा गया कि क्या आप ज्ञापन लेंगे या नहीं उन्होंने कहा ज्ञापन दे दीजिए ले लूंगा मुख्यमंत्री तक बात पहुंच आऊंगा मुलाकात के वक्त प्रदेश महामंत्री किशन सेन बस्तर जिला सचिव महेंद्र श्रीवास लोचन सेन  तरुण सेन वीरेंद्र सेन पूनम सेन सुनील सेन उपस्थित थे

    जगदलपुर बस्तर / शौर्यपथ / कोरोना काल की इस कठिन परिस्थिति में ग्राम मोंगरपाल से भटक कर 75 वर्षीय वृद्धि बुजुर्ग बुधसिंह ठाकुर पिता अर्जुन सिंह जगदलपुर दलपत सागर के समीप पहुँच गए थे।
    उसी दौरान टेस्टिंग में बैठे स्वस्थ्या कर्मचारी एवम पुलिस विभाग के अधिकारियों की नज़र इन पर पड़ी जिसके बाद पूछताछ करने पर उक्त बुजुर्ग से यह जानकारी मिली कि वो कल से भटकते हुए जगदलपुर पहुच गए एव कोई उनकी मदद करने वाला नही मिला जिसके बाद वो दलपत सागर के पास ही बैठ गए ततपश्चात मौके पर मौजूद पुलिस के अधिकारी के द्वारा उक्त बुजुर्ग को सकुशल उनके घर तक पहुचाने के लिए पुलिस की वाहन में ही रवाना किया गया
    ईन दिनों अनेको समाजसेवी संगठनो के द्वारा मानव सेवा पशु सेवाएं लगातार कर इंसानियत का परिचय दिया जा रहा है .बस्तर पुलिस के द्वारा किए गए ईस नेक कार्य की हम सराहना कर उन्हें ईस नेक काम के लिए बधाई देते है।

    कोविड 19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आधुनिक भारत के निर्माता राजीव जी के शहादत दिवस पर कांग्रेस करेंगी विभिन्न आयोजन - शर्मा
    राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत खरीफ फसल 2020 में पंजीकृत एवं उपार्जित रकबे के आधार पर किसानों को सहायता अनुदान के प्रथम किस्त की अदायगी भी की जाएगी

    जगदलपुर / शौर्यपथ / बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा दिनाँक 21 मई 2021 दिन शुक्रवार को आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 30 वीं पुण्यतिथि श्रद्धा भक्ति के साथ आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में कोविड-19 के दिशा- निर्देशों का पालन करते हुए मनाया जाना है।
    जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय राजीव जी की शहादत को याद करते हुए 21 मई 2021 को समस्त ब्लॉक मुख्यालयों में आधुनिक भारत के निर्माता राजीव जी के श्रद्धाजंली कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाने सुनिश्चित किये गए हैं :-
    21 मई 2021 :- मास्क व साबुन वितरण
    22 मई 2021 :- आवश्यक दवाईयों का किट वितरण.
    23 मई 2021 :- जरूरतमन्दों को भोजन वितरण.
    24 मई 2021 :- मेरा बूथ कोरोना मुक्त के तहत टीकाकरण पंजीयन कार्यक्रम.
    जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शर्मा ने उपरोक्त समस्त कार्यक्रमों को तिथिवार आयोजित किये जाने की बात कहते कांग्रेस के समस्त मोर्चा/प्रकोष्ठ व विभगों से आह्वान किया है कि कोरोना के रोकथाम एवं पीड़ितों को शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए विगत कई दिनों से आपके द्वारा चलाये जा रहे सहयोग कार्यक्रम को निरंतर जारी रखें और निःशक्तजनों, गरीबों, मजदूरों और बेसहाराओं का सहारा बने, शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी जी की तीसवीं पुण्यतिथि के अवसर पर माननीय भूपेश बघेल जी की सरकार राज्य में फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करने और कृषि सहायता हेतु राजीव गांधी किसान न्याय योजना का 21 मई 2020 को शुभारंभ किया गया है जिसके तहत खरीफ फसल 2020 में पंजीकृत एवं उपार्जित रखने के आधार पर धान/ मक्का एवं गन्ना फसल हेतु 10 हजार प्रति एकड़ की दर से डीबीटी के माध्यम से किसानों को सहायता अनुदान की राशि की प्रथम किस्त उनके खातों में हस्तांतरित की जाएगी ।

    जगदलपुर / शौर्यपथ / सर्व आदिवासी समाज ने बीजपुर के सिलगेर में घटित गोलीबारी घटना को लेकर सर्व आदिवासी समाज प्रदेश अध्यक्ष के आदेश अनुसार सुकमा व बीजापुर जिले के सीमावर्ती ग्राम सिलगेर में घटित घटना के जांच हेतु बीजपुर एवं सुकमा जिले के सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों को निर्देश किया गया है जांच कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र बुरका उपाध्यक्ष प्रदेश सर्व आदिवासी समाज बनाया गया है के नेतृत्व में जांच कमेटी
    1. नरेंद्र बुरका दल प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष आदिवासी समाज
    2. श्रीमती सुकमती हपका, दल सदस्य, जिला उपाध्यक्ष गोंडवाना समाज बीजापुर |
    3. अशोक तलाडी, दल सदस्य अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज जिला बीजापुर ।
    4. सुनील हेमला, दल सदस्य सचिव गोंडवाना समाज बीजापुर
    5. अमित कोरसा दल सदस्य उपाध्यक्ष गोंडवाना समाज बीजापुर,
    6. लक्ष्मीनारायण गोटादल दल सदस्य पूर्व अध्यक्ष सर्वआदिवासी बीजापुर
    7. रामचरण मांझी युवा प्रकोष्ठ पूर्व अध्यक्ष हल्बा समाज सुकमा
    8. रामदेव बघेल दल सदस्य अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज समाज सुकमा
    9. आनंद मरकाम सदस्य, दल सदयस संरक्ष सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग सुकमा
    10. गणेश मंडावी, दल सदस्य कोया कुटमा समाज जिला सुकमा
    11. कलमु सोमारू दल सदस्य सचिव सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग सुकमा
    12. गंगा सोढ़ी दल सदस्य संरक्षक सर्व आदिवासी समाज सुकमा
    13. मड़कम गंगी दल सदस्य, उपाध्यक्ष कोया कुटमा समाज जिला- सुकमा
    14. जानकी कवासी, दल सदस्य कोया कुटमासमाज सुकमा
    उपरोक्त सामाजिक कार्यकर्ता सूचित कर दिनांक 20.05.2021 दिन गुरुवार अपने अपने घर स्थान से सुबह 9:00 बजे रवाना होकर घटना स्थल ग्राम सिलगेर में 11:00 उपस्थित रहेंगे ।

    जगदलपुर / शौर्यपथ / लॉक डाउन के विरोध में मुख्य मार्ग व्यापारी कल्याण समिति द्वारा प्रदर्शन को बस्तर कलेक्टर के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया है ज्ञात हो कि व्यापारियों ने पूर्व में जिला प्रशासन व विधायक रेखचन्द जैन से मिलकर यह आग्रह किया था कि उन्हें सीमित समय के लिए व्यापार करनी की अनुमति मिले पर उनकी मांग पूरी न होने पर मुख्य मार्ग कल्याण समिति के सदस्यों ने लॉक डाउन के विरोध में अपने अपने दुकान के सामने सांकेतिक प्रदर्शन का फैसला लिया था।विरोध को देखते हुए बस्तर कलेक्टर ने एक बार फिर से व्यापारियों की समस्याओं को सुना व उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा जिसके बाद समिति ने प्रदर्शन को स्थगित करने का फैसला लिया है।
    मुख्य मार्ग व्यापारी कल्याण समिति एक अध्यक्ष दिनेश दिनेश सराफ ने बताया कि व्यापारी वर्ग इस कोरोना महामारी कि लड़ाई में प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाते आया है पर वर्तमान परिस्थिती में व्यापारियों की स्थिति को देखते हुए प्रशासन को जल्द से जल्द व्यापारियों को कुछ समय के लिए व्यापार करनी की अनुमति देकर राहत प्रदान करना चाहिए उन्होंने ने बताया कि समिति के प्रतिनिधि मंडल ने आज कलेक्टर महोदय को आज फिर से अपनी समस्याओं से अवगत कराया और कलेक्टर ने उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया है जिसके चलते समिति ने आज के प्रदर्शन को स्थगित कर दिया है।

    जगदलपुर / शौर्यपथ / दिनांक 18.05.2021 को थाना कोतवाली में सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम झारउमरगांव टियुसगुड़ा पारा में किसी व्यक्ति ने मुन्ना कष्यप को हत्या करने की नियत से उसके गले में टंगिया से वार किया है की सूचना मिलने पर तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाष शर्मा के मार्गदर्षन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना कोतवाली के हमराह स्टाफ उपनिरीक्षक अमित सिदार, होरीलाल नाविक, पीयुष बघेल व आरक्षक बबलु ठाकुर, वेदप्रकाश देशमुख व इंद्रजीत पोर्ते के टीम गठित किया गया उक्त टीम के द्वारा आहत मुन्ना कष्यप जो घर पर ही गंभीर हालत में पड़ा था जिसे उपचार हेतु अस्पताल रवाना किया गया तथा घटना के बारे में मुखबीर से पता चला कि लछिन्दर कष्यप उर्फ मुन्ना गांव के ही डमरू भारती की पत्नि के साथ बातचीत करता है जिस कारण डमरू भारती ने मुन्ना उर्फ लछिन्दर के गले में टंगिया से वार कर भाग गया है .
    जिस पर उक्त टीम के द्वारा आरोपी के घर में दबिष देकर आरोपी डमरू भारती को पकड़ कर पूछताछ करने पर डमरू भारती ने बताया कि मेरी पत्नि से फोन में बात करता था जिसके कारण मैं गुस्से में आकर दिनांक 17.05.2021 के रात्रि 11.30 बजे से 12.00 बजे के दरम्यानी रात में जब सुमन भारती और लछिन्दर कष्यप छत के उपर सो रहे थे उसी समय मैं अपने साथ लेकर गये टंगिया से हत्या करने की नियत से मुन्ना के गले में मारकर वहां से भाग गया था और घटना में प्रयुक्त टंगिया को घर में ही छुपा कर रखा हूं बताने पर आरोपी के निषांदेही पर टंगिया को जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 307 भादवि का कारित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक-137/2021 धारा 307 भादवि0 कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर विवेचना में लिया गया।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision