August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    बस्तर

    बस्तर (1122)

    कांग्रेस सरकार में भ्रस्टाचार की भेंट चढ़ रहा छत्तीसगढ़ - दिनेश कश्यप
    नकद ज्वेलरी और भ्रष्टाचार के सारे सबूत मिलने के बाद भी कांग्रेस द्वारा अधिकारियों की
    पैरवी छत्तीसगढ़ के इतिहास का काला अध्याय-दिनेश कश्यप

    दंतेवाड़ा / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में ईडी के छापों एवं ईडी द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट के उपरांत प्रेस को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि ईडी के प्रेस नोट ने छत्तीसगढ़ में हो रहे बड़े भ्रष्टाचार के रैकेट की पोल खोल दी है। हम सब ने कभी सोचा भी नहीं था कि कांग्रेस के शासन में छत्तीसगढ़ में छतीसगढ़ के आदिवासियों, का किसानों का आम जनता का मेहनत का पैसा, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाया जाएगा। एक तरफ सरकारी योजनाओं को देने के लिए सरकार के पास पैसे नहीं है और दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में सरकारी, संरक्षण में भ्रष्टाचार ने अपनी सारी  सीमाएं लांघ दी है। यह छत्तीसगढ़ के इतिहास के लिए एक काला अध्याय है।
      श्री कश्यप ने कहा बड़े दुर्भाग्य का विषय है कि कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार के लिए पूरा रैकेट बनाया गया है जिसमें वरिष्ठ नौकरशाह, व्यापारी राजनेता और बिचौलिए जुड़े है और छत्तीसगढ़ राज्य में परिवहन किए गए प्रत्येक टन कोयले से 25 रुपये प्रति टन की अवैध वसूली कर रहे हैं। प्रतिदिन 2 से 3 करोड़ रुपये जबरन वसूले जा रहे है। इस प्रकार हजारों करोड़ रुपये वसूली कर गलत कृत्यों में इस्तेमाल किए जा रहे है।
      ईडी के प्रेस नोट का हवाला देते हुए श्री कश्यप ने कहा की ईडी ने करीब 4.5 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी व सोने के आभूषण, सराफा और करीब दो करोड़ रुपये मूल्य के अन्य कीमती सामान जब्त किए हैं।
      श्री कश्यप ने कहा कि भ्रष्टाचार करने के लिए बकायदा नियम बदले गए, कोयले को खदानों से उपयोगकर्ताओं तक मैनुअल जारी करने के लिए ई-परमिट की पूर्व ऑनलाइन प्रक्रिया को संशोधित किया गया था। अनापत्ति प्रमाण पत्र इस संबंध में कोई एसओपी या प्रक्रिया परिचालित नहीं की गई थी। भ्रष्टाचार किस प्रकार के तहत किया जाu रहा है इसकी भी विस्तार जानकारी ईडी ने अपने प्रेस नोट में दी है।
      दिनांक 15.7.22 से बिना किसी एसओपी के 30,000 से अधिक एनओसी जारी किए गए हैं। आवक और जावक रजिस्टरों का रखरखाव नहीं किया गया था। अधिकारियों की भूमिका पर कोई स्पष्टता नहीं है। ट्रांसपोर्टर का नाम, कंपनी का नाम आदि जैसे कई विवरण खाली छोड़ दिए गए हैं। तलाशी एवं जांच के दौरान श्री लक्ष्मीकांत तिवारी के पास से 1.5 करोड़ रुपये नकद बरामद किया गया। उसने स्वीकार किया है कि वह रोजाना 1-2 करोड़ की जबरन वसूली करता था एवं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुके है | प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाअध्यक्ष चैतराम अटामी, प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी, महामंत्री धीरेन्द्र प्रताप, मुकेश शर्मा,कमला विनय नाग,सुनीता भास्कर,श्रवण कड़ती,दुर्गा सिंह चौहान,दीपक बाजपेयी,पायल गुप्ता, रामु नेताम, कुलदीप ठाकुर, जयदयाल नागेश,ऊर्दो ठाकुर, मोहन ठाकुर एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए |

    कोंडागांव / शौर्यपथ / 22वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2022 की कोण्डागांव के चौपाटी मैदान में विगत 16 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2022 तक आयोजित किया जा रहा है जिसमें दूसरे दिवस रायपुर जोन के बालक एवं बालिकाओं की पोल मल्लखंब प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें रायपुर जोन के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई। जिसके तहत् अंडर 17 बालक वर्ग में सुरेश कुमार, शाहिल, विनय, खिलेश, मोहित और धर्मेंद्र की टीम ने चौम्पीयनशिप में 15.38 स्कोर बनाने में कामयाब हुए। वहीं बालिका वर्ग में भुमिका, सानिया, श्रृष्ठी, जोया बानो, जरीना बानो और लीना सिखा आदि ने भी टीम चौंपियनशिप में 8.27 स्कोर करने में सफल हुए। इसके साथ ही अंडर 19 में भी बालक वर्ग में माइकल, धनेश्वर कुमार, करन, निखिल और नरेश कुमार आदि ने टीम चौंपियनशिप में 16.83 का स्कोर करने में कामयाब हुए तथा बालिका वर्ग में साक्षी, पायल, तमन्ना, तनिषा, संजना और मनीषा आदि ने 14.02 का स्कोर बनाने में कामयाब हुए।

    अंडर-17 बालक वर्ग तीरंदाजी रिकर्व कैटेगरी में आकाश बिलासपुर प्रथम स्थान

    कोण्डागांव / शौर्यपथ / रविवार को विकास नगर स्टेडियम ग्राउंड से चार दिवसीय 22 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर राज्य के सभी 05 जोन बस्तर, सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग एवं रायपुर से आये 750 बच्चों ने भाग लिया। यहां 04 खेलों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन विकासनगर स्टेडियम ग्राउंड, सिलम्बम का सामुदायिक भवन विकासनगर, तीरंदाजी का प्री मैट्रिक बालक छात्रावास एवं मलखम्ब का चौपाटी मैदान में आयोजन किया जाएगा।

     22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के प्रथम दिवस तीरंदाजी रिकर्व केटेगरी अंडर 17 बालिका वर्ग तीरंदाजी में बस्तर जोन की दक्षा यादव 555 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कुंती पोयम बस्तर ने 480 अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। बेनीका  बघेल 401 अंक के साथ तृतीय स्थान पर रही।अंडर-19 रिकर्व कैटेगरी बालिका वर्ग में राधिका पोयम रायपुर 539 अंक के साथ प्रथम स्थान, अंजनी नेताम बस्तर 379 उनके साथ द्वितीय, रानी मंडावी बस्तर 375 अंकों के साथ तृतीय स्थान एवं प्रमिला  कश्यप 293 अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया ।

    बालक वर्ग में अंडर 17 आकाश बिलासपुर जोन 594 अंकों के साथ प्रथम, सूदन सोरी बस्तर  जोन से 557 अंकों के साथ द्वितीय स्थान, रंजू सोरी बस्तर 539 अंकों के साथ तृतीय स्थान, मोहित मस्तवार दुर्ग जोन चौथे स्थान पर रहे।
    वही अंडर-19 बालक वर्ग श्रेयांश वर्मा बस्तर जोन 540 अंकों के साथ प्रथम, विरेंद्र प्रताप बिलासपुर 537 अंकों के साथ द्वितीय, मुकेश बस्तर जोन 523 अंकों के साथ तृतीय, पीयूष साहू सरगुजा जोन 319 अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया।

    फुटबॉल में अंडर-17 लीग मैच बालक वर्ग  फुटबॉल में बस्तर और सरगुजा के मध्य प्रथम  मैच खेला गया जो कि टाई हुआ। वही बालिका वर्ग में बस्तर विरुद्ध सरगुजा के मध्य  मैच खेला गया उसमें बस्तर 0-8 जीत हासिल किया। बालिका वर्ग की द्वितीय  मैच रायपुर विरुद्ध दुर्ग के मध्य खेला गया जो कि टाई हुआ। उपरोक्त सभी प्रतिभागियों को जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुधराम मरकाम, जिला सहायक क्रीड़ा अधिकारी रामेश्वर राव एवं टीम के सभी सदस्यों ने शुभकामनाएं प्रेषित किया।

    कोंडागांव / शौर्यपथ / बिना अनुमति के अवैध तरीके से मकान बनाने के दौरान छत के ऊपर से हाइडेंशन बिजली तार की चपेट में आने से युवक हुआ गम्भीर रूप से घायल।  मिली जानकारी के अनुसार  निर्माणाधीन मकान में कार्य करने के दौरान बिजली करंट की चपेट में आकर 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे उपचार हेतु तत्काल जिला चिकित्सालय कोडागांव पहुंचाया गया।  चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलज रेफर किया।
    कहा पर बना रहा था मकान
        ग्राम मारागांव निवासी रिंकू  पांडे पिता भरत पांडे उम्र 20 वर्ष   ग्राम सामपुर में ज्योतिष कुमार के निर्माणाधीन मकान पर कार्य करने गया था। उसी दौरान रविवार दोपहर को मकान ऊपर से गुजरने वाली हाई टेंशन  बिजली तार की चपेट में आने से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुआ। उपस्थित लोगों ने घायल युवक को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।
    विद्युत विभाग ने दी थी नोटिस
       विद्युत विभाग माकड़ी के अधिकारियों के मुताबिक मकान मालिक को बिजली विभाग द्वारा निर्माण से पहले नोटिस दी गई  थी , किसी भी तरह के हादसे के लिए मकान मालिक स्वयं जिम्मेदार होगा। फिर भी मकान मालिक द्वारा विद्युत विभाग की ओर से दिए गए वार्निंग नोटिस  को नजरअंदाज कर  हाईटेंशन लाइन के नीचे मकान का निर्माण कराया जा रहा था, जहां यह हादसा हुआ।

    डॉ संजय बसाक , जिला चिकित्सालय कोंडागांव
    डॉ. संजय बसाक ने बताया कि  युवक 60 प्रतिशत जला हुआ था उसे  उपचार देकर मेडिकल कालेज डीमरापाल रेफर किया गया।

    उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा की उपस्थिति में आज पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। अधिकारियों को लोगों से अच्छा व्यवहार तथा आम जनता की समस्याओं का समय पर निराकरण और पीड़ित व्यक्तियों की मदद करने के निर्देश दिये गये। पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया।
             कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए अधिकारियों को बेहतर कार्य करने की हिदायत देते हुए कहा कि स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण किया जावे। स्कूलों के समायोजन में रिक्त स्कूल भवनों की जानकारी उपलब्ध कराई जाए ताकि उन भवनों का सदुपयोग किया जा सके। ग्रामीण क्षेत्र में सूचना तंत्र को मजबूत करने के लिए मैदानी अमला का सहयोग लेने के निर्देश भी दिये।
              पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा ने पुलिस और राजस्व अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नियमित रूप से निरीक्षण किया जावे तथा धरना, प्रदर्शन स्थलों में सीसी टीव्ही लगाया जाए, जिससे कानून व्यवस्था बनाये रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित व्यक्तियों के साथ अच्छा व्यवहार करें। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के लिए व्हाटसएप ग्रुप बनाया जाए, जिससे  सूचनाओं का आदान-प्रदान तत्काल हो सकेगा, इससे समस्या का समय पर एवं आसानी से निपटारा होगा।
     बैठक में समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, सभी थाना  प्रभारी, तहसीलदार  सहित पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

    बस्तर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर के लालबाग स्थित सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय पहुंचे, यहां उन्होंने बस्तर फाइटर्स के नवनियुक्त आरक्षकों से मुलाकात की। उन्होंने आरक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बस्तर में शांति-सुरक्षा के साथ बस्तर के चहुंमुखी विकास में योगदान देना फाइटर्स के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी होगी और पूरा विश्वास है कि बस्तर के युवा इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि बस्तर पूर्व में ही शांति के टापू के नाम से जाना जाता था, परंतु लाल आतंक के कारण यहां विकास की प्रक्रिया थम सी गई थी। आज परिस्थिति बदल गई हैं और नक्सलवाद काफी हद तक सिमट गया है। अब शीघ्र ही यह अपने शांति के टापू के नाम को सार्थक करेगा। बस्तर के युवाओं को मुख्य धारा में लाने के लिए राज्य शासन द्वारा बस्तर फाइटर्स की नियुक्ति की गई है, जिसमें संभाग के सभी जिले के युवाओं को मौका मिला है। बस्तर संभाग के सभी जिलों के स्थानीय युवाओं की भर्ती के लिए 2100 पदों का सृजन किया गया। स्थानीय युवाओं को नियुक्त करने का प्रमुख उद्देश्य जनता के बीच विश्वास कायम करना था। अब इन युवाओं का आत्मविश्वास, जोश व जुनून देखकर बहुत खुशी हो रही है। विगत वर्षों में बस्तर में विकास की एक नई बयार चली है और राज्य शासन ने बस्तर के विकास को अब सर्वोच्च प्राथमिकता में रखकर यहां शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे पर पूरा ध्यान दिया है, जिसके कारण ग्रामीणों में शासन के प्रति एक नया विश्वास, नया भरोसा पैदा हुआ है।
    इस दौरान नव प्रशिक्षु आरक्षकों ने भी अपने अनुभव और नियुक्ति के उद्देश्य के संबंध में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उल्लेखनीय है कि बस्तर फाइटर्स में युवक-युवतियों के साथ-साथ 09 ट्रांसजेंडरों को भी नियुक्त दी गई है, जो कि देश में पहली भर्ती कही जा सकती है। इसके पहले मुख्यमंत्री के पहुंचने पर महिला आरक्षकों के बैंड दल द्वारा स्वागत के लिए मधुर प्रस्तुति दी गई। साथ ही पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा और आईजी पी. सुंदरराज द्वारा बस्तर फाइटर्स की भर्ती के बारे में जानकारी दी, कि राज्य शासन द्वारा बस्तर संभाग के अन्तर्गत बस्तर फाइटर्स नामक विशेष बल के गठन हेतु कुल 2800 नवीन पदों की स्वीकृति दी गई है।जिसमें राजपत्रित और अराजपत्रित पुलिस अधिकारियों सहित प्रधान आरक्षक तथा आरक्षक के पद सम्मिलित किए गए हैं। वर्तमान में उक्त स्वीकृति के अनुरूप संभाग के सभी जिलों से कुल 2100 पुलिस आरक्षकों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। उक्त विशेष बल के गठन से वनांचल में शांति स्थापना सहित सुरक्षा और विकास कार्यों को बढ़ावा देने के साथ ही नक्सल उन्मूलन अभियान को गति मिलेगी।इस अवसर पर अध्यक्ष बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण श्री लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड श्री चंदन कश्यप, उपाध्यक्ष बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण श्री विक्रम मंडावी, अध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड श्री एम.आर.निषाद, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण श्री मिथिलेश स्वर्णकार, विधायक चित्रकोट श्री राजमन बेंजाम, विधायक कोंडागांव श्री मोहन मरकाम, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, सभापति नगर पालिक निगम श्रीमती कविता साहू सहित कमिश्नर बस्तर श्री श्याम धावड़, पुलिस महानिरिक्षक श्री सुंदरराज पी, बस्तर कलेक्टर श्री चंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र मीणा सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं नव आरक्षक उपस्थित रहे।

    रायपुर ( बस्तर) / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को  एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान लोहंडीगुड़ा विकासखंड के धुरागांव में इमली प्रसंस्करण संयंत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उद्योग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा, सांसद श्री दीपक बैज, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप, स्थानीय विधायक श्री राजमन बेंजाम, मुख्य वन संरक्षक श्री मोहम्मद शाहिद, कलेक्टर श्री चंदन कुमार सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर संयंत्र का अवलोकन किया और संयंत्र संचालक से इसकी तकनीकी, क्षमता एवं आवश्यक मानव संसाधन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने धुरागाँव में इमली प्रसंस्करण संयंत्र की स्थापना पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में औद्योगिक निवेश की संभावना बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यहां रोजगार सृजन के लिए स्थानीय वनोपज और कृषि उपज का यहीं प्रसंस्करण आवश्यक है तथा यह संयंत्र इस दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।
    संयंत्र के संचालक कार्तिक कपूर ने बताया कि इस संयंत्र में प्रतिदिन 10 मिट्रिक टन इमली गुदा, 5 मिट्रिक टन इमली चपाती और 3 मिट्रिक टन इमली बीज का पाउडर बनाने की क्षमता है। यह संयंत्र सभी आधुनिक सुविधाओं के साथ पीईबी और पफ पैनल में कुल निर्माण के 35000 वर्ग फुट के साथ 2 एकड़ में फैला हुआ है। खाद्य प्रयोगशाला का निर्माण यहां किया गया है। इसके साथ ही , उपकरणों के तौर पर प्रीमियम गुणवत्ता वाला स्टील का उपयोग किया गया है। यहां एफएसएसएआई के सभी मानदंडों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। यह संयंत्र पूरी तरह से स्वचालित है, पावर बैकअप, निर्बाध निर्माण के लिए मैनुअल मोड में काम करने का प्रावधान है।

    कोंडागांव मुस्लिम समाज द्वारा मनाया जायेगा 9अक्टूबर को पैगम्बर साहब का जन्म दिवस

      कोंडागांव / शौर्यपथ / जिला मुख्यालय कोंडागांव नगर में मुस्लिम समाज द्वारा पैगम्बर मुहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम के जन्म दिवस के अवसर पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार धूम धाम से मनाया जा रहा है, इस पर्व के चलते जामा मस्जिद कोंडागांव एवमं मुख्य मार्ग को लाईट व् तोरण से सजाया गया है। साथ ही मुस्लिमो द्वारा अपने घरों को भी बखूबी सजाया गया है।
    जश्ने ईद मिलादुन्नबी के पर्व में 3 दिन बच्चो का नातिया प्रोग्राम रखा गया है शनिवार रात को जामा मस्जिद में तक़रीरी प्रोग्राम रखा गया है जिसमे ज़नाब इत्तेहाद आलम निज़ामी द्वारा सिरते नबी पर नूरानी बयांन किया जायेगा।
    9 अक्टूबर इतवार को सुबह जुलूसे मुहम्मदी निकाला जाएगा जो शहर का गस्त करता हुआ मस्जिद में ईमाम साहब द्वारा परचम लहराने के साथ समाप्त होगा तथा यंग कमेटी द्वारा बाइक रैली रायपुर नाका से मर्दापाल चौंक होता हुआ मस्जिद में समापन होगा।
    तद्पश्चात 9 एवम 10 अक्टूबर की रात को आम लंगर का आयोजन मुस्लिम समाज भवन अज़हरी हाल में किया गया  है।
    इस पर्व को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाने के लिए अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर मोहम्मद  यासीन, सेक्रेट्री इरशाद खान, नायब सदर हाजी उमर मेमन,हाजी क़ादर हुसैन,अब्दुल सकूर, अब्दुल गफ्फार, इशरार अहमद,शकील सिद्दीकी,नियाज खान,हाजी रमजान,इमरान मेमन, परवेज भाई, हाजी अनवर खान, वाहिद खान,मो. रहीम एवम मुस्लिम समाज के लोगो में उत्साह देखने को मिल रहा है।
       

    कोण्डागांव / शौर्यपथ / जिले में दिव्यांग बच्चों की स्वास्थ्य जांच एवं उपकरणों की उपलब्धता हेतु 27 सितम्बर से 01 अक्टूबर तक सभी विकासखण्डों में कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार स्वास्थ्य परीक्षण प्रमाणीकरण एवं आंकलन शिविरों का आयोजन किया गया था। इस संबंध में जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा महेन्द्र पाण्डे ने बताया कि राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर के आदेशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल के मार्गदर्शन में विशेष आंकलन शिविरों का आयोजन सभी विकासखण्डों में किया गया था। जिसमें जिले के 719 बच्चों ने भाग लिया। जहां उनकी स्वास्थ्य जांच जिला अस्पताल के विशेष जांच डॉक्टरों के दल द्वारा किया गया। इस शिविर में केशकाल विकासखण्ड के 123, बड़ेराजपुर के 127, फरसगांव के 126, माकड़ी के 191 एवं कोण्डागांव के 152 बच्चे शामिल हुए। शिविर में आये बच्चों की स्वास्थ्य जांच के आधार पर उनका पंजीयन आवश्यकता के आधार पर सहायक उपकरण, सर्जरी एवं विशेष थैरेपी हेतु किया गया। इस शिविर में कक्षा पहली से बारहवीं तक छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की गई।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision