
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दंतेवाडा/ शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर 2 नवंबर को दंतेवाडा के डीएवी स्कूल कुम्हाररास में राज्योत्सव पर कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें उत्साहित विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रम किए।
स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी लोक नृत्यों पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत किया। विशेषकर क्लास 1 के नन्हे बच्चों ने जब एक साथ "छुपत-छुपत आबे दाई" गीत पर डांस किया तो उनकी प्रतिभा और खुशी देखकर सब दंग रह गए। कक्षा 6 वीं और 12 वीं के विद्यार्थियों द्वारा अलग अलग छत्तीसगढी-गोण्डी और उड़िया गानो पर अपनी प्रस्तुति को सबने सराहा। बच्चों के शानदार नृत्य की काफी सराहना हुई।इस दौरान सबसे आकर्षक कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजनों का स्टॉल था, जिसे 6-12वीं कक्षा के बच्चों ने लगाया था। इसके अलावा बच्चों ने फैंसी ड्रेस के माध्यम से प्रदेश के पारंपरिक परिधानों और गहनों के बारे में जाना।
स्कूल के प्राचार्य असित बरन बोस ने राज्य के 22 वें स्थापना पर सभी को शुभकामनाएं दी और कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज, वन संपदा से परिपूर्ण एक खूबसूरत राज्य है। यहां की संस्कृति काफी समृद्ध है। छग की अस्मिता और इसके विकास में हम सबको अपनी भूमिका निभानी है। इस अवसर पर स्कूल की शिक्षक व स्टाफ मौजूद रहे। वाईस प्रिंसिपल अनामिका यादव, अंजना सिंह राठौर, सर केशव द्वारा बच्चों को और सभी स्टॉफ को स्थापना दिवस की बधाई के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
* राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका थीम पर वाद-विवाद/पेंटिग/निबंध प्रतियोगिता कराया गया।
* शहीद पुलिस कर्मियों की स्मृति में दिनांक 21 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक ’’ पुलिस झण्डा दिवस’’ का आयोजन किया गया।
कोंडागांव / शौर्यपथ / गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्दषानुसार पुलिस महानिदेषक/ पुलिस महानिरीक्षक सम्मेलन 2019 अनतर्गत शहीद पुलिस कर्मियों की स्मृति में दिनांक 21 अक्टूबर 2022 को "पुलिस स्मृति दिवस" के अवसर पर ’’ पुलिस झण्डा दिवस’’ का आयोजन किया गया। पुलिस झंडा दिवस दिनांक 21 अक्टूबर 2022 से प्रारम्भ कर दिनांक 31 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रीय एकता दिवस तक संचालित किया गया।
कोण्डागांव पुलिस द्वारा दिनांक 31.10.2022 को शहीद पुलिस कर्मियों के स्मृति में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री दिव्यांग पटेल (भापुसे.) के आदेश से एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्षन एवं डीएसपी मुख्यालय डॉ. भूवनेश्वरी पैकरा के पर्यवेक्षण में जिला अन्तर्गत विभिन्न स्कूलों में राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका थीम पर वाद-विवाद/पेंटिग/निबंध प्रतियोगिता कार्यक्रम किया गया।
थाना कोण्डागांव क्षेत्रान्तर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनियागांव, दहीकोंगा एवं मड़ानार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । डीएसपी केशकाल श्री भूपत सिंह धनेश्री के नेतृत्व में थाना विश्रामपुरी क्षेत्रान्तर्गत स्वामी आत्मनंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विश्रामपुरी एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिहागांव में में शहीद पुलिस कर्मियों के संबंध में जानकारी देकर उनकी स्मृति में प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया ।
उपरोक्त सभी स्कूलों में कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों मेें चित्रकला, रंगोली, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले स्कूली बच्चों को कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदाय किया गया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी गई।
कांकेर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कांकेर जिले के चारामा में आयोजित कार्यक्रम में 50 करोड़ 62 लाख रूपये के 166 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष स्वर्गीय श्री मनोज सिंह मण्डावी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके साथ बिताये पलों को याद किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्री मनोज मण्डावी जब मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए, तब से हमारा साथ रहा, उनसे अंतिम बार इस महीने के 07 तारीख को ग्राम नाथिया नवागांव में स्थापित लघु धान्य प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन उत्पाद इकाई के लोकार्पण अवसर पर मुलाकात हुई थी। इस कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय श्री मनोज मण्डावी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय श्री मनोज मंडावी को बस्तर एवं आदिवासियों के संबंध में गहरी समझ थी। वे शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों की आय में वृद्धि पर ध्यान देते थे। अपनी बात को वे पूरी दृढ़ता के साथ रखते थे तथा अपने क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा चिंतित रहते थे। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान उनके द्वारा भानुप्रतापपुर तहसील के ग्राम भानबेड़ा के कार्यक्रम में डोंगरकट्टा गांव के किसानों की समस्या बताई गई थी, इस गांव के 150 से अधिक किसानों का राजस्व रिकार्ड जप्त हुआ था, जिसे वापस नहीं किया गया था, जिसके कारण ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का भी लाभ नहीं मिल पा रहा था। समस्या की जानकारी मिलते ही उसके निराकरण के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया गया, वर्तमान में डोंगरकट्टा गांव का राजस्व रिकार्ड वापस हो चुका है, इससे ग्रामीण बहुत खुश हैं और उन्होंने दिवाली एक साथ मनाया। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि स्वर्गीय श्री मनोज मण्डावी की कमी की भरपाई नहीं हो सकती, वे हमेशा हमारी स्मृति में जीवित रहेंगे। भानुप्रतापपुर क्षेत्रवासियों के दिलों में वे हमेशा राज करेंगे, उनके योगदान को कोई मिटा नहीं सकता। वे क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहे, उनका असमय जाना उनके परिवार सहित हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री-चरणों में स्थान दें तथा उनके परिवार को दुःख की इस घड़ी को सहने की क्षमता प्रदान करें।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने स्वर्गीय श्री मनोज मण्डावी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा चिंतित रहते थे। उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता, उन्होंने जो सपना देखा था, उन कार्यों का आज मुख्यमंत्री जी द्वारा लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया है। श्री महंत ने कहा कि व्यक्ति के जाने के बाद उनके काम एवं योगदान को याद किया जाता है। स्वर्गीय श्री मनोज मण्डावी ने अपने क्षेत्र के विकास के लिए अनेकों कार्य किये तथा समाज व गरीबों की सेवा की। ईश्वर उनकी आत्मा को दिव्यज्योति में स्थान दें तथा उनके परिवार को दुःख की इस घड़ी को सहने की क्षमता प्रदान करें। कार्यक्रम को महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी और राज्यसभा के पूर्व सांसद पी.एल. पुनिया ने भी संबोधित किया तथा स्वर्गीय श्री मनोज मण्डावी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए उनके योगदान को याद किया।
डीएसपी डॉ. भुनेश्वरी पैकरा सहित पुलिस की महिला अधिकारियों द्वारा स्कूल की बालिकाओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
कोंडागांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल ने राज्य की बेटियों को सशक्त और सुरक्षित करने के उद्देश्य से 'हमर बेटी- हमर मान' नाम के अभियान की शुरुआत की है। इसी तारतम्य में कोंडागांव पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल (भा.पु.से.) के आदेश से एवं एडिशनल एसपी श्री शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन में कोंडागांव जिले की महिला अधिकारियो द्वारा आत्मानंद स्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माकडी में अध्ययनरत बालिकाओं को "हमर बेटी हमर मान" कार्यक्रम के तहत अभियान की जानकारी दी गई। बेटियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ''हमर बेटी- हमर मान'' अभियान की शुरुवात की गई है। उप पुलिस अधीक्षक डॉ भुनेश्वरी पैकरा ने अपनी टीम के साथ स्वामि आत्मानंद स्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माकडी जाकर स्कूल की बच्चियों को "हमर बेटी- हमर मान" के तहत राज्य की बेटियों के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर +91 1800 123 6010 की जानकारी दी गई। जिस पर शिकायत करने पर तुरंत कार्रवाई होगी।
"हमर बेटी हमर मान" अभियान के तहत सहायक उप निरीक्षक श्रीमती अनिता मेश्राम ने बच्चियों से मुलाकात कर उन्हें छेड़खानी, यौन शोषण, साइबर क्राइम, सोशल मीडिया क्राइम के बचाव और उनके अधिकारों पर जानकारियां दी। महिला सुरक्षा हेतु लांच किए गये एप के संबंध में भी स्कूल की बच्चियों को उसके इस्तेमाल के बारे में प्रशिक्षित किया गया। उप पुलिस अधीक्षक डॉक्टर भुवनेश्वरी पैकरा द्वारा स्कूल की बच्चियों को गुड टच, बेड टच, उनके कानूनी अधिकार, यातायात नियम एवं अभिव्यक्ति एप की जानकारी भी दी गई जिसमें पीड़ित महिला द्वारा अपने मोबाइल से अभिव्यक्ति एप में एसओएस बटन दबाने पर तत्काल घटनास्थल पर पुलिस की सहायता उपलब्ध होगी। साथ ही कोंडागांव जिले में कार्यरत महिला सेल एवं महिला परामर्श केंद्र के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान सीएचसी माकड़ी डॉक्टर विजय लक्ष्मी नवरंगे, थाना प्रभारी माकड़ी निरीक्षक श्री सोन सिंह सोरी, नर्स, महिला एवं बाल विकास विभाग के सुपरवाइजर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कोंडागांव/ शौर्यपथ /
जिला मुख्यालय कोंडागांव के प्रेस एंड मीडिया फेडरेशन सह प्रेस क्लब के द्वारा लगातार पत्रकारों पर हो रहे हमले के संबंध में कलेक्टर एवं एसपी को ज्ञापन सौंपा गया है।इस बारे में प्रेस एंड मीडिया फेडरेशन कोंडागांव के अध्यक्ष इसरार अहमद ने कहा कि लगातार पत्रकारों पर असामाजिक तत्वों के द्वारा हमले किए जा रहे हैं,जिससे पत्रकार जगत में भय का माहौल है,हाल ही में जगदलपुर प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य रितेश पांडे पर हुए जान लेवा हमले का कोंडागांव प्रेस एंड मीडिया फेडरेशन घोर निंदा करता है। साथ ही राज्य में जल्द पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग करता है इस संबंध में कलेक्टर कोण्डागाँव एवं एसपी कोण्डागाँव को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया एवं आरोपियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की गई।
• ठगी कर फरार हुये आरोपियो को पुरी (उड़ीसा) से किया गया गिरफ्तार • आरोपीगण से करीबन 9,40,200 रूपये की सामाग्री किया गया जप्त
कोंडागांव / शौर्यपथ /
बडेकनेरा निवासी बुधराम बघेल से शेरसिंह सेठिया उर्फ शेरा एवं उसके साथी नोगेन्द्र बैद एवं सहदेव मण्डावी के साथ मिलकर इलेक्ट्रानिक बाईक की शो रूम खोलने के नाम पर 13 लाख रूपये लिये किन्तु बुधराम को इलेक्ट्रानिक बाईक नही दिया बुधराम द्वारा पैसा वापस माँगने पर शेरसिंह सेठिया के द्वारा चेक दिया गया जिसे बैंक से विड्राल करने पर चेक बाउंस हो गया। बुधराम के द्वारा ठगे जाने की एहसास होने पर शेरसिंह एवं अन्य के विरूद्ध थाना कोण्डागांव में रिपोर्ट दर्ज कराया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव दिव्यांग पटेल के आदेशानुसार आरोपीगण को गिरफ्तार करने हेतु विशेष टीम गठित कर उडीसा रवाना किया गया था। मामले में विशेष टीम के द्वारा आरोपी शेरसिंह उर्फ शेरा सेठिया को उडीसा पुरी एवं आरोपी नोगेन्द्र बैद ग्राम जैतपुरी से हिरासत में लिया गया जिन्होने घटना करना कबूल किये। आरोपी शेरसिंह एवं आरोपी नोगेद्र बैद के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर ATOZ सेल कोण्डागांव से कुल जुमला 940,200 रूपये की सामाग्री जप्त किया गया आरोपीगणो के खिलाफ घटना कारित करने का सबूत पाये जाने से दिनांक 23.10.2022 के कमशः 13:00 एवं 14:30 बजे विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को देकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण के एक अन्य फरार आरोपी सहदेव मण्डावी का पता तलाश जारी है। उपरोक्त कार्यवाही थाना कोण्डागांव के थाना प्रभारी निरीक्षक भीमसेन यादव, उप निरीक्षक कैलाश केशरवानी सिंह,
प्र0आर0 232 ऋतुराज,आर0 571 मोहन क्षत्रीय का विशेष योगदान रहा।
* आरोपियों ने मारपीट कर नायब तहसीलदार माकड़ी, राजस्व निरीक्षक, पटवारी व कोटवार को किया था घायल।
* एसपी के आदेश से तत्काल 09 बलवाइयों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
* 03 फरार आरोपियों की लगातार पता तलाश जारी।
कोंडागांव / शौर्यपथ / जमीन पर कब्जा दिलाने नायब तहसीलदार माकड़ी राजकुमार आवड़े एवं उनकी टीम पर ग्राम विवला के कुछ लोगो ने हमलाकर दिया . माम्लाकुच ऐसाही कि दिनांक 19.10.22 को प्रार्थी राजस्व निरीक्षक माकड़ी, जिला कोंडागांव ने थाना कोंडागांव आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 19.10.22 के 03.30 बजे न्यायालय तहसीलदार माकड़ी के आदेशानुसार ग्राम विवला, कोंडागांव में प्रार्थिया लक्ष्मी मरकाम को उसकी जमीन पर कब्जा दिलाने नायब तहसीलदार माकड़ी राजकुमार आवड़े, पटवारी सबित मरकाम, ग्राम मांझीबोरंड पटवारी और ग्राम बावली कोटवार के साथ मौके पर गये थे।
प्रशासनिक कार्यवाही के दौरान ग्राम विवला निवासी आरोपीगण घीनाराम मरकाम, बीनूराम मरकाम, बिनेा मरकाम, दारूराम मरकाम, रमेा मरकाम, अनित मरकाम, घनयाम मरकाम, सोपसिंह मरकाम, मानसिंह मरकाम, मोतीराम मरकाम,सियाराम मरकाम, घनयाम नेताम, लाठी डंडा से लैस होकर राजस्व विभाग की टीम के शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुये गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये लाठी डंडो से हमला कर दिये । जिससे प्रार्थी राजस्व निरीक्षक, नायब तहसीलदार माकड़ी राजकुमार आवडे़, और भूस्वामी लक्ष्मी मरकाम, धनी मरकाम, रोहित मरकाम को चोट आयी। मामले में थाना कोंडागांव में अपराध क्रमांक 386/2022 धारा 147.148.149.332.353,294,323,506 भादवि पंजीबद्ध किया गाया।
प्रशासनिक अमले पर हमला कर मारपीट करने की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक कोंडागांव श्री दिव्यांग पटेल (भा.पु.से.) ने तत्काल आरोपियों के गिरफ्तारी के आदेश दिए। एडीशनल एसपी श्री शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी कोंडागांव श्री निमितेश सिंह परिहार के पर्यवेक्षण में फरार आरोपियों की पता तलाश की जा रही थी।
पता तलाश के दौरान कोंडागांव थाना प्रभारी उप निरीक्षक आनंद सोनी एवं पुलिस टीम द्वारा 24 घंटे के भीतर 12 में से 09 आरोपियों को दिनांक 20.10.22 को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर अपराध में प्रयुक्त लाडी डंडा को जप्त कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के आदेश से जेल भेजा गया है। 03 फरार आरोपियों का पता तलाा जारी है।
* गिरफ्तार आरोपी
1. अनित मरकाम पिता सुकालू मरकाम, उम्र 18 वर्ष।
2. मान सिंह मरकाम पिता सकरू राम मरकाम, उम्र 21 वर्ष।
3. घनश्याम मरकाम पिता स्व. शुक्लु राम मरकाम, उम्र 25 वर्ष।
4. रमेश मरकाम पिता सायतू मरकाम, उम्र 21 वर्ष।
5. घीना राम मरकाम पिता लक्ष्मीनाथ मरकाम, उम्र 38 वर्ष।
6. मोती राम मरकाम पिता स्व. सोनू राम मरकाम, उम्र 41 वर्ष।
7. दिनेश मरकाम पिता लक्ष्मीनाथ मरकाम, उम्र 26 वर्ष।
8. दशरू राम मरकाम पिता स्व. दुआरू राम मरकाम, उम्र 28 वर्ष।
9. सिया राम मरकाम पिता बिसरू राम मरकाम, उम्र 18 वर्ष।
सभी निवासी ग्राम बिवला, नयापारा थाना जिला कोंडागांव।
बसें और छोटी चौपहिया वाहनों का संचालन रहेगा जारी
कोण्डागांव / शौर्यपथ / राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के केशकाल घाट में सड़क मरम्मत कार्य संचालित होने के कारण 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक मालवाहक वाहनों तथा ट्रकों की आवाजाही बंद रहेगी। इस दौरान उक्त मार्ग से बसंे एवं छोटी चौपहिया तथा दुपहिया वाहनें संचालित रहेगी। उक्त अवधि में मालवाहक वाहन तथा ट्रकें वैकल्पिक मार्ग के रूप में रायपुर से जगदलपुर आने के दौरान माकड़ी ढाबा कांकेर से भानुप्रतापपुर-अंतागढ़ एवं नारायणपुर होकर कोण्डागांव आ सकते हैं। वहीं जगदलपुर से रायपुर जाने वाले मालवाहक वाहन तथा ट्रकें कोण्डागांव से नारायणपुर-अंतागढ़ एवं भानुप्रातपपुर होकर माकड़ी ढाबा कांकेर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग में पहुंच सकते हैं। इस बारे में एसडीएम केशकाल श्री शंकरलाल सिन्हा ने बताया कि कलेक्टर श्री दीपक सोनी के निर्देशानुसार केशकाल घाट में सड़क मरम्मत कार्य को अतिशीघ्र पूरा करने के दृष्टिकोण से मरम्मत कार्य को तेजी के साथ संचालित किया जा रहा है। जिसके कारण उक्त मार्ग में मालवाहक वाहनों तथा ट्रकों की आवाजाही उक्त नियत तिथि एवं समय के दौरान बंद रहेगी। आम जनता की सुविधा के मद्देनजर उक्त अवधि में बसों और कार, बुलेरो, सूमो, पिकअप ईत्यादि छोटी चौपहिया तथा दुपहिया वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी।
कोण्डागांव / शौर्यपथ / कोसारटेंडा मध्यम सिंचाई परियोजना से विस्थापित परिवारों को भूमि प्रदाय करने मांग को लेकर कमेलावासियों के द्वारा कलेक्टर कार्यालय कोण्डागांव में पहुंचकर एक लिखित आवेदन पत्र/ज्ञापन मंगलवार को आयोजित होने वाले जन चैपाल में दिया गया है। 72 से अधिक विस्थापित कमेलावासियों के द्वारा कलेक्टर को सौंपे गए पत्र में लेख है कि भारतीय संविधान की पांचवीं अनुसूची के अंतर्गत बस्तर जिले के बस्तर विकास खण्ड व कोण्डागांव जिले के कोण्डागांव विकास खण्ड की सीमा पर राष्टीय राजमार्ग 30 जगदलपुर से रायपुर के 38 वें किमी पर स्थित ग्राम फरसागुड़ा से 16 कि.मी.दुरी पर कोसारटेंडा मध्यम सिंचाई परियोजना के तहत बांध का निर्माण किया गया है, इस परियोजना में आदिवासी व अन्य पिछडा वर्ग के किसानों के 1276.455 हेक्टेयर भूमि डूबान में आ गई है। परियोजना प्रभावितों को पुनर्वास नीति के तहत जो सुविधाएं प्रदान किए जाने का पूर्व में आश्वासन दिया गया था, आज तक वे सुविधाएं बांध प्रभावितों को प्रदान नहीं की गयी है। कोसारटेंडा मध्यम सिंचाई परियोजना के तहत निर्मित बांध में कोण्डागांव जिले के अंतर्गत आने वाला ग्राम कमेला भी पूरी तरह डुबान प्रभावित ग्राम है। छत्तीसगढ विधान सभा द्वारा निर्मित नियमावली आदर्श पुनर्वास नीति 2005 तथा राष्टीय पुनर्वास नीति 2007 में स्पष्ट प्रावधान है, कि किसी भी योजना के पूरा होने के एक वर्ष पूर्व विस्थापितों को विस्थापन नीति के अनुरूप विस्थापित किया जाएगा, परन्तु कोसारटेडा मध्यम सिंचाई परियोजना के विस्थापितों की मांगों पर शासन-प्रशासन द्वारा लगभग 12-13 वर्ष व्यतित हो जाने के बाद भी कोई उचित कार्यवाही नहीं की गई है। राष्टीय पुनर्वास नीति 2007 व छ.ग. विधान सभा द्वारा निर्मित नियमावली आदर्श पुनर्वास नीति 2005 में यह स्पष्ट प्रावधान है कि प्रत्येक प्रभावित परिवार जिनकी कृषि भूमि अर्जित की गई है, उन परिवारों को उपरोक्त नीतियों के अनुसार वास्तविक क्षति के बराबर कृषि भूमि परियोजना के कमाण्ड क्षेत्र में प्रदान की जाये व भूमि के बदले दी गयी भूमि के विकास हेतु नई नीति के अनुसार सहायता राशि प्रदान की जावे। उक्त नीति के अनुसार ही कोसारटेण्डा बांध से प्रभावित समस्त परिवारों को भूमि प्रदाय की जाय। भूमि प्रदाय नहीं किये जाने की स्थिति में कोसारटेंडा बांध से प्रभावित किसान मजबूर होकर वन भूमि पर अतिक्रमण करने के लिये बाध्य हो जाएंगें जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की हेागी।
अंत में मांग किया गया है कि आवेदकगणों के आवेदन पर तत्काल कार्यवाही कर राष्टीय पुनर्वास नीति 2007 व छ.ग.विधान सभा द्वारा निर्मित नियमावली आदर्श पुनर्वास नीति 2005 के प्रावधानों के तहत् तत्काल भूमि प्रदाय किया जाय।
अब देखने वाली बात यह होगी कि कोण्डागांव कलेक्टर ग्राम कमेलावासियों के द्वारा दिए गए आवेदन पत्र पर कब तक और कैसी कार्यवाही कर पाते हैं ?
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
