
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
बस्तर जगदलपुर शहर के वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अमित पीटर की हालत बिगड़ है ! और अभी वें बेंगलूरु के एक निजी अस्पताल में है भर्ती ! हाई बी. पी. एवं अचानक सीने में दर्द के कारण उनका इलाज चल रहा है ! और वें अभी आई. सी. यु. में है ! शहर वासी एवं समाज के समस्त गण उनकी जल्दी स्वास्थय होने की दुवा कर रहे है ! अभी उनकी हालात बेहद गंभीर है डाक्टरों का कहना है अभी स्थिति चिंता जनक है ! बिगड़ते हालात देख स्वास्थय टीम उनका इलाज बेहद हाईटेक देख रेख में कर रहे है ! डॉ. अमित पीटर बहुत लम्बे समय तक अपना सेवा बस्तर जगदलपुर में दें चुके है कई सारे अवार्ड, अच्छे कामो का प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किये जा चुके है, नसों से सम्बंधित कई पीड़ित बीमार व्यक्तियो को सकुशल इलाज कर राहत देने वाले फिजियोथेरपिस्ट में से एक रहे है !
सिलगेर घटना की सच्चाई छुपाना चाहती है सरकार- कोमल हुपेण्डी,प्रदेश अध्यक्ष आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियां आदिवासियों को वोट बैंकके रूप में उपयोग कर रही है- घनश्याम चन्द्राकर, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं साउथ जोन प्रभारी,आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ सुकमा व बीजापुर जिले सीमा पर सत्रह मई पुलिस की गोलीबारी व भगदड़ में घायल गर्भवती महिला सहित चार आदिवासियों की मौत हो गई,जिसकी जांच हेतु आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेण्डी के नेतृत्व में जांच दल चार जून को सिलगेर के लिए रवाना हुई थी,लेकिन सिलगेर पहुंचने के पहले ही पुलिस ने तर्रेम थाने पर रोक लिया।जहां आम आदमी पार्टी की जांच दल थाने के सामने ही चौबीस घंटे तक खुले आसमान में धरने पर बैठ गई थी।पार्टी द्वारा गठित जांच दल में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दक्षिण जोन प्रभारी घनश्याम चन्द्राकर,सह संगठन मंत्री देवलाल नरेटी यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष तेजेन्द्र तोड़ेकर,वरिष्ठ नेता एवं दल्ली राजहरा के नगरपालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन,चित्रकोट विधानसभा के प्रभारी समीर खान व पूर्व प्रत्याशी दंती पोयाम शामिल थे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेण्डी ने जगदलपुर में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बस्तर में पांचवी अनुसूची,पेसा कानून व ग्रामसभा में उल्लेखित प्रावधानों की धज्जियां उड़ा रही है।सिलगेर में तीन आदिवासियों की पुलिस गोलीबारी में मौत सहित भगदड़ में घायल गर्भवती महिला की भी मौत हो गई।इस तरह सिलगेर मामले में चार आदिवासियों की मौत हुई है जिस पर सरकार गम्भीर नहीं है।पीड़ित परिवारों को घटना के बीस दिन बाद भी सरकार न्याय नहीं कर पा रही है। आम आदमी पार्टी सिलगेर मामले की निष्पक्ष जांच कर प्रदेश की जनता के सामने रखना चाहती है ताकि घटना की सच्चाई से जनता वाकिफ हो।बस्तर में शांति व्यवस्था कायम हो। लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा गठित जांच दल में बस्तर सांसद सहित कांग्रेस के आठ विधायकों को शामिल किया गया।सरकार द्वारा गठित जांच दल में सामाजिक कार्यकर्ता अथवा किसी विपक्षी दल के नेता को शामिल नहीं किया गया है,जिससे यह स्पष्ट है कि सरकार मामले की लीपापोती करना चाहती है।और इसीलिए वास्तविकता छिपाने के लिए आम आदमी पार्टी को सिलगेर जाने से रोकना चाहती है। कोमल हुपेण्डी ने सरकार से मांग की है कि सिलगेर के मृत आदिवासियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा तथा उनके परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे।बस्तर में शांति व्यवस्था कायम हो।संवैधानिक प्रावधान पांचवीं अनुसूची,पेसा कानून,वनाधिकार कानून व ग्रामसभा के प्रावधानों का सही क्रियान्वयन हो।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आठ जून से राजधानी रायपुर में आंदोलन शुरू करेगी,फिर भी यदि मांगें पूरी नहीं होती तो प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में आंदोलन की रणनीति बनाएगी। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व दक्षिण जोन प्रभारी घनश्याम चन्द्राकर ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियां आदिवासियों को वोट बैंक के रूप में उपयोग कर रही है।लगातार उनके साथ शोषण हो रहा है।शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की व्यवस्था नहीं कर पा रही है।उन्होंने कहा कि सिलगेर जाने की विधिवत सूचना प्रशासन को दी है लेकिन सरकार आम आदमी पार्टी की जांच दल को सिलगेर जाने से रोकना चाहती है,जो कि सन्देह को जन्म देता है।कानून व्यवस्था और बस्तर में नरसंहार रोकने में विफल प्रदेश के विफल प्रदेश गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को तत्काल बर्खास्त करनी चाहिए। पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से बस्तर जिला अध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर, काँकेर जिला अध्यक्ष हरेश चक्रधारी,गीतेश सिंगाड़े,शुभम सिंह,मनोज नागवंशी, खिरपति भारती, प्रेमचंद मण्डावी,मनोज नागरची आदि उपस्थित थे।
कार्यालय नगर पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर जिला बस्तर (छ0ग0) मोटर सायकल चोरी करने वाला शातिर चोर पुलिस की गिरफ्त में। मोटर सायकल चोर पर बोधघाट पुलिस की बड़ी कार्यवाही। पूर्व में भी चोर को चोरी के मामले में भेजा गया था जेल। नयापारा, कोर्ट तिराहा, नयामुण्डा और बस्तर से मोटर सायकिल की चोरी। चोर के कब्जे से 03 मोटर सायकल, 01 एक्टिवा बरामद। जप्त मोटर सायकल की अनुमानित कीमत 1,50,000/-रूपये। मोटर साय. क्र0- सीजी 17 के.एस. 8519, CG-17 के.एफ. -9597, सीजी 17-के पी. 4618 एवं 01 मोटर साय. बिना नम्बर। नाम आरोपी 1. ईश्वर कश्यप पिता पाकलू कश्यप उम्र 18 वर्ष निवासी बैलाबाजार जगदलपुर थाना बोधघाट। जगदलपुर शहर में मोटर सायकल चोरी के शातिर चोर को गिरफ्तार कर कार्यवाही करने मंे थाना बोधघाट पुलिस को सफलता हासिल हुई है। पिछले कुछ समय से शहर के अलग अलग जगहों से मोटर सायकल की चोरी की रिपोर्ट प्राप्त हो रही थी। उक्त घटनाओं के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में टीम का गठन कर माल मुल्जिम की पतासाजी की जा रही थी। उक्त टीम के द्वारा आज संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिससे पूछताछ पर अपना नाम ईश्वर कश्यप निवासी बैलाबाजार होना बताया और पूछताछ के दौरान शहर के अलग अलग क्षेत्रों से मोटर सायकल चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। जिसने 02 दिवस पूर्व मोटर सायकल हीरो पैशन प्रो क्रमांक CG-17/ KS -8519 को नयापारा से तथा उसी रात एक अन्य मोटर सायकल हीरो पैशन प्रो बिना नम्बर को बस्तर से, एक सप्ताह पूर्व मोटर सायकल हीरो पैशन प्लस क्रमांक CG-17/ KP - 4618 को कोर्ट तिराहा से एवं कुछ दिन पूर्व होण्डा एक्टिवा 6 जी क्रमांक CG-17 / KF-9557 को नयामुण्डा क्षेत्र से चोरी कर अपने कब्जे में रखना स्वीकार किया। आरोपी ईश्वर कश्यप के कब्जे से उक्त तीन मोटर सायकल एवं एक होण्डा एक्टिवा बरामद कर जप्त किया गया हैं। जप्त शुदा वाहनों की अनुमानित कीमत 1,50,000/-रूपये आंकी गई है। जप्त शुदा वाहनों के संबंध में थाना , बोधघाट एवं बस्तर में धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया था। कि मामले में थाना बोधघाट के द्वारा आरोपी ईश्वर कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है। ज्ञात हो कि आरोपी ईश्वर कश्यप को माह फरवरी 2021 में थाना सिटी कोतवाली के अन्तर्गत धरमपुरा क्षेत्र से लोहे के राड, छड आदि सामान चोरी करने के जुर्म में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था जो दिनांक 18.05.2021 को केन्द्रीय जेल जगदलपुर से अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया हैं। महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी/कर्मचारी निरीक्षक धनंजय सिन्हा उनि0 प्रमोद ठाकुर प्र0आर0 उमेश चंदेल, आरक्षक चंदन गोयल, भीमसेन मंडावी
न्याय का हरा रंग वृक्षारोपण के संग अब छत्तीसगढ़ में वृक्षारोपण का महा अभियान बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम में वर्ष 2021-30 के दशक को इकोसिस्टम पुन बहाली पर इवेंट दशक घोषित किया है इस दशक में हमें ऐसे विश्व का निर्माण करना है जहां वर्तमान और भविष्य में पृथ्वी के सभी जीवों के स्वास्थ्य और कल्याण की बात है अगर मनुष्य और प्रकृति के बीच बेहतर तालमेल स्थापित हो सके बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल पौधा रोपण किया ग्राम मेटवाड़ा बोरपदर में आम का पेड़ लगाकर कहा कि हमारे लिए अब गौरव का विषय है कि छत्तीसगढ़ में इकोसिस्टम के संरक्षण के आदर्श परंपरा रही है इकोसिस्टम की बहाली प्रकृति और मनुष्य के बीच एकजुटता को भी बल देती है हमें यह प्रयास करना होगा कि हम अपनी स्थानीय पर्यावरण का प्रबंध ऐसे करें जिससे कि प्रकृति को नुकसान भी न पहुंचे और प्राकृतिक संसाधनों का भी विकास से संबंधित गतिविधियों में उपयोग हो सके आइए हम सभी छत्तीसगढ़ के इकोसिस्टम की बहाली का संकल्प लें और पर्यावरण को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करें हमारे समाधान प्रकृति में है जहां है हरियाली वहां है खुशहाली जिसमें मौजूद रहे जेल संदर्शक सदस्य दिनेश यदु, सांसद प्रतिनिधि जगमोहन बघेल, जिला महामंत्री अनिल पांडे,उमेश कश्यप, सुकरु राम बघेल, एवं रेंजर राजकुमार ध्रुव व समस्त कार्यकर्ता
छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों से छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मलकीत सिंह के जन्म दिवस पर लगातार बधाई का दौर शुरू है तो वहीं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड एवं विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप ने भी छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मूर्व महासचिव एवं बस्तर परिवहन संघ के पूर्व अध्यक्ष बस्तर माटी पुत्र लोगो के दिलो में राज करने वाले मलकीत सिंह गैदू को दिए जन्म दिवस की बधाई एवं शुभकामनाए
बस्तर लोकसभा सांसद दीपक बैज ने दी छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव एवं बस्तर परिवहन संघ के पूर्व अध्यक्ष मलकीत सिंह गैदू को जन्मदिवस की बधाई
बस्तर कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती कमल झझ ने दिया छत्तीसगढ़ के पूर्व महासचिव एवं बस्तर परिवहन संघ के पूर्व अध्यक्ष मलकीत सिंह गैदू को जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकानाए ! साथ ही ईश्वर से प्रार्थना कर कहा की यह जन्मदिवस की ख़ुशी के अवसर में आपकी हर दुःख तकलीफ चिंताए दूर हो कह दुवाये भी मांगी !
बस्तर जिला कांग्रेस पार्टी के सचिव महेंद्र महापात्र ने दी छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी के नेता बस्तर माटी पुत्र मलकीत सिंह गैदू को जन्मदिवस की बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाए
बलराम मौर्य बस्तर जिला अध्यक्ष ग्रामीण ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मलकीत सिंह गैदु को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई देते हुए उनके द्वारा पार्टी हित में किये गए तमाम कार्यो के लिए भी धन्यवाद दिए ! बलराम मौर्य अध्यक्ष बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण)
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
